/ Oct 13, 2026

अरविन्द केजरीवाल बोले… आम जनता के हितों के खिलाफ कार्य करती है भाजपा

गुरुग्राम,30 सितम्बर – भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी जनविरोधी पार्टी है जो धनकुबेरों के कल्याण के लिए तो बहुत कुछ करती है लेकिन समाज के गरीब, दबे-कुचले, किसान और कमेरे वर्ग की भलाई के लिए कुछ नहीं करती। और यदि कोई इनके लिए कुछ करना चाहता है और इनके जीवन में सुधार लाना चाहता है तो ये उसे जेल में डाल देते हैं। ये बात  आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने उस समय कहीं जब वे बादशाहपुर विधानसभा से आप प्रत्याशी बीरर सिंह राणा द्वारा गुरुगाम के सेक्टर 9 मार्किट में आयोजित रैली में उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।
हरियाणा में आप की सरकार बनी, तो  देंगे मुफ्त बिजली 
भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने साजिश के तहत मुझे जेल में डाल दिया। मुझे जेल में परेशान किया गया। मेरी दवा बन्द कर दी। उनका मकसद क्या था ये तो वही जानते होंगे, लेकिन मेरे उपर भगवान एवं जनता का आशीर्वाद है। उन्होंने कहा  कि मुझे गिरफ्तार क्यों किया गया,मेरा क्या कसूर था? मेरा कसूर ये है कि मैंने दिल्ली वालों को 8 घण्टे के बजाए 24 घण्टे मुफ्त बिजली दी, सरकारी स्कूलों को अच्छा बनाया। आज आम आदमी मंहगाई से परेशान है अगर हरियाणा में आप की सरकार बनी, तो मुफ्त बिजली देंगे। उन्होंने कहा कि 22 राज्यों में बीजेपी की सरकार है और वहां बिजली महंगी है। फिर मुफ्त बिजली देने वाला चोर कैसे हो गया? दिल्ली के सरकारी स्कूलों में सुविधाओं में सुधार के बाद 4 लाख बच्चों ने निजी स्कूल छोड़कर सरकारी स्कूलों में दाखिला लिया। इस अवसर पर गुरुग्राम के पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल एवं गुरुग्राम विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. निशांत आनन्द भी उपस्थित थे.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.