अंबाला में मोहड़ा के पास किसानों ने रेलगाड़ियों को रोककर दो घंटे किया सांकेतिक धरना..

अम्बाला, 3 अक्टूबर –आज किसानों ने अंबाला में मोहड़ा के पास दो घंटे का सांकेतिक धरना कर रेलगाड़ियों को रोका. जिससे अंबाला से निकालने वाली लगभग 10 गाड़ियां  प्रभावित ! किसान रेलवे लाइन पर दरिया बिछाकर बैठे व अपनी जीप को रेलवे लाइन के बीच में खड़ी कर दी व रेलवे ट्रैफ़िक रोक दिया ! मौके पर पुलिस बल भी तैनात थी ! किसानों ने कहा कि वे लखीमपुर खीरी में शहीद हुए  किसान के लिए ये प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब तक उनका  इंसाफ नहीं मिलता तब तक ये धरने जारी रहेंगे.
आज  रेल रोको आंदोलन सयुंक्त किसान मोर्चा  (गैर राजनैतिक ) व किसान मजदूर मोर्चा के आव्हान पर किया गया. अंबाला में भारतीय किसान यूनियन (शहीद भगत सिंह ) के नेतृत्व में आज का रेल रोको आंदोलन किया गया ! किसानो ने मोहड़ा के पास रेलवे लाइन पर बैठकर दो घंटे का आंदोलन किया ! भारतीय किसान यूनियन के प्रधान अमरजीत सिंह मोहड़ी ने बताया कि आज शम्भू व खानोरी बार्डर पर किसान धरने पर बैठे है  और यें धरना लखीमपुर खीरी में जो किसानों की निर्मम ह.त्या कर दी थी.साथ ही एक पत्रकार की भी उसमे ह.त्या कर दी थी ! उनका कहना है कि जब तब आरोपियों को सालाखों के पीछे नहीं भेजते तब तक ये धरना प्रदर्शन जारी रहेगा. वही केनेन बॉय के नाम से जाने जाना वाला नवदीप सिंह ने बताया कि इस धरने का मुख्य कारण यही है कि जब तक लखीमपुर खीरी के शहीद किसानों के आरोपियों को  सजा नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेंगे.
DRM मनदीप भाटिया बोले,10 रेलगाड़िया  हुई प्रभावित 
 DRM मनदीप भाटिया ने बताया कि कुछ किसान संगठनों ने अलग अलग जगहों पर रेल रोको अभियान किया हुआ है जिसमे अलग अलग संख्या में किसान ट्रैक पर बैठे है. उन्होंने कहा कि रेल संपत्ति को नुकसान न हो इसके लिए रेलवे सुरक्षा बल वहां पर तैनात है !उन्होंने बताया लगभग 10 रेलगाड़िया प्रभावित हुई है जो अलग अलग जगहों स्टेशन पर रोकी गई है जैसे ही किसान आंदोलन खत्म होगा तभी ट्रेन चला दी जाएगी !वही SHO थाना GRP धर्मवीर का कहना है कि किसान धरना शांति पूर्वक कर रहे है, लेकिन किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए यहाँ पर पुलिस बल तैनात है !

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शिमला के जाखू मंदिर में रावण दहन,सीएम सुक्खू ने प्रदेशवासियों के बेहतर स्वास्थ्य और कल्याण की की कामना

शिमला-:-शिमला की सबसे ऊंची चोटी पर स्थित ऐतिहासिक जाखू मंदिर में अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू धर्मपत्नी एवं विधायक कमलेश ठाकुर के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। मुख्यमंत्री ने श्री जाखू मंदिर में शीश नवाया और इसके बाद रिमोट के माध्यम से रावण...

किन्नौर में भीषण सड़क हादसा: सेना के दो ट्रक और सिविल ट्रक आपस में टकराए, चार जवान घायल

किन्नौर:हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में नेशनल हाईवे-505 पर सोमवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मिलिंग के समीप लिटीधार में सेना के दो ट्रकों और एक सिविल ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में सेना के चार जवान घायल हो गए, जबकि तीनों वाहन सड़क पर पलटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त...

बेटे की जिंदगी बचाने के लिए पिता ने लिया 15 लाख का कर्ज, अब मदद की आस

मंडी,धर्मवीर-:कहते हैं कि एक पिता अपने बच्चों की खुशियों के लिए हर मुश्किल का सामना करने को तैयार रहता है,लेकिन जब बच्चे की जिंदगी बचाने की जंग में उसकी सारी जमा-पूंजी खत्म हो जाए और सिर पर लाखों रुपये का कर्ज चढ़ जाए,तो उसकी बेबसी का अंदाजा लगाना मुश्किल है।ऐसा ही दर्द सराज विधानसभा क्षेत्र...

पहाड़ी इलाकों में मटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिले, शुरुआत में 170-180 रुपये किलो तक मिला भाव

चंबा,मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी जिलों में इन दिनों मटर की फसल किसानों के लिए खुशियों और बेहतर आमदनी का जरिया बनी हुई है।पहाड़ी क्षेत्रों में मटर की फसल का तुड़ान कार्य लगातार जारी है और खेतों से निकलने के बाद मटर की खेप बाहरी राज्यों के लिए भेजी जा रही है।फसल की अच्छी पैदावार...

हिमाचल में डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया होगी आसान, PGI और AIIMS के डॉक्टरों को मिलेगी प्राथमिकता

शिमला-:हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।सरकार ने’रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025’में संशोधन किया है।इस बदलाव से पोस्टग्रेजुएट (PG) की पढ़ाई पूरी कर चुके योग्य डॉक्टरों के लिए राज्य के मेडिकल कॉलेजों में नियुक्ति पाने का रास्ता आसान होगा।विशेष रूप से पीजीआई चंडीगढ़...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.