झूठ बोल रहे हैं सुक्खू..केंद्र ने किया हजारों करोड़ का सहयोग, एक लाख से ज़्यादा घर : जयराम ठाकुर

शिमला, 3 अक्टूबर – नेता प्रतिपक्ष  जयराम ठाकुर ने
प्रदेश कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा कि  केंद्र सरकार ने आपदा के दौरान हिमाचल  की सभी स्तर पर मदद की लेकिन मुख्यमंत्री कहते हैं कि एक फूटी कौड़ी नहीं दी। मुख्यमंत्री के रूप में इस तरह के अनर्गल बयान देना शर्मनाक है। सहयोग मिलने के बाद आभार जताया जाता है लेकिन कांग्रेस की सरकार और मुख्यमंत्री अनाप-शनाप बयान दे रहें हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि जिस दिन मुख्यमंत्री ने यह कहा उस दिन भी राष्ट्रीय आपदा मोचन कोष के तरह हिमाचल प्रदेश के खाते में 189 करोड़ रुपए अगले साल के लिए एडवांस के तौर पर आए थे। मोदी की सरकार केंद्र में आते ही हिमाचल को विशेष राज्य का दर्जा दिया। इसका लाभ क्या मुख्यमंत्री को पता नहीं हैं। इसके अलावा केंद्र की तरफ़ से पचास हज़ार करोड़ स ज़्यादा के प्रोजेक्ट हिमाचल में चल रहे हैं। रोहतांग टनल, एम्स मेडिकल डिवाइसेज और बल्क ड्रग पार्क केंद्र सरकार की देन है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि पिछले डेढ़ साल में अंदर केंद्र सरकार की तरफ़ से एक लाख दस हज़ार से ज़्यादा प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास हिमाचल के लोगों को मिला है। हिमाचल की आबादी के हिसाब से देखा जाए तो हर 70वें हिमाचली को यह आवास मिला है। आपदा के दौरान लगभग 2 हज़ार करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता मिली है। नेशनल हाईवे से लेकर पुलों के निर्माण के कार्य में भी केंद्र द्वारा सहयोग दिया गया है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के लिए 3 हज़ार करोड़ रुपए का फण्ड दिया गया। हिमाचल में रेल के विस्तारीकरण के लिए हर साल हजारों करोड़ का बजट दिया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा विधान सभा में बजट सत्र के दौरान बताया गया कि हिमाचल प्रदेश को विभिन्न योजनाओं के लिए केंद्र सरकार द्वारा 21 हज़ार करोड़ रुपए से ज़्यादा की आर्थिक सहायता की गई है। राजकोषीय घाटा के अनुदान आने के बाद ही प्रदेश के कर्मचारियों को वेतन दिया जा रहा है। इसके बाद भी मुख्यमंत्री द्वारा यह कहना है केंद्र सरकार ने एक पाई का सहयोग नहीं दिया यह अपने आप में शर्मनाक है। मुख्यमंत्री को यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि वह किस प्रकार के सहयोग की अपेक्षा रखते हैं।
गारंटियों के बारे में प्रदेश के लोगों को बताए
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सत्ता में आने के बाद कांग्रेस की सरकार ने हिमाचल प्रदेश के लोगों को क्या दिया है इसके बारे में उन्हें बताना चाहिए। कांग्रेस ने अपनी एक भी गारंटी पूरी नहीं की। सरकार द्वारा हर दिन प्रदेश के लोगों के ऊपर टैक्स का बोझ लादा गया। हर दिन किसी न किसी तुगलकी फैसले से लोगों को परेशान किया गया। हर दिन मूलभूत सुविधाओं के दाम बढ़ाए गए। हर दिन आम आदमी को परेशान करने के लिए नियम बनाए गए। हर दिन स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, सरकारी दफ्तर बंद किए गए। 600 दिन के कार्यकाल में डेढ़ हज़ार संस्थान बंद करना, दस हजार लोगों को छह महीनें का मानदेय दिए बिना नौकरी से निकालना सुक्खू सरकार की उपलब्धि है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.