अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की रथ यात्रा में 21 देश के राजदूत भी होंगे शामिल

कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा (TSN)- जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर के मैदान में 13 अक्टूबर से जहां अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। तो वही जिला प्रशासन ने भी इस के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। अबकी बार दशहरा उत्सव कमेटी के द्वारा कला केंद्र के अलावा ढालपुर के रथ मैदान में भी स्टेज लगाया जाएगा और वहां पर भी दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विदेशी कलाकारों के द्वारा भी यहां पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में 21 देश के राजदूत भी शामिल होंगे।
सीपीएस सुंदर ठाकुर ने ढालपुर के रथ मैदान में लगने वाले स्टेज की जगह का किया निरीक्षण
सीपीएस सुंदर ठाकुर ने रथ मैदान का निरीक्षण करते हुए कहा कि यहां पर रथ यात्रा देखने के लिए बेहतर व्यवस्था बनाई जाएगी। ताकि देश विदेश से आने वाले लोग अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के रथ यात्रा का आनंद ले सके। सीपीएस सुंदर ठाकुर ने बताया कि इससे पहले कला केंद्र में ही सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते थे। लेकिन रथ मैदान में भी एक स्टेज लगाया जाएगा। क्योंकि दोपहर के समय जो लोग मेला घूमने आते हैं। उन्हें रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने का मौका नहीं मिलता था। ऐसे में यहां पर भी दिन के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इससे पहले सुबह से लेकर 2:00 बजे तक खेल भी करवाई जाएगी।
सीपीएस सुंदर ठाकुर ने बताया कि दशहरा उत्सव समिति के द्वारा जिला कुल्लू के सभी देवी देवताओं को निमंत्रण भेज दिया गया है और जो देवी देवता दशहरा उत्सव में काफी लंबे समय से भाग नहीं ले रहे थे। उन्होंने भी अबकी बार आने के लिए हामी भरी है। ऐसे में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ यहां पर अन्य सैलानियों के लिए भी दशहरा उत्सव कमेटी के द्वारा सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जनगणना ड्यूटी से गायब ‘गुरुजी’ पर गिरेगी गाज, गैरहाजिरों की तैयार होगी रिपोर्ट

मोनिका रावत,चंडीगढ़। जनगणना-2027 की शुरुआत हो चुकी है। 60 हजार से ज्यादा कर्मियों को जनगणना का जिम्मा सौंपा गया है। जनगणना को लेकर बड़ी संख्या में शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन शिक्षक जनगणना ड्यूटी से कन्नी का काट रहे हैं। ज्यादातर शिक्षक जनगणना ड्यूटी से गैर-हाजिर मिल रहे हैं। लिहाजा, शिक्षकों की...

बंगाल की जीत से हरियाणा भाजपा में जोश निगम चुनावों में बहुमत से जीत का दावा…स्टार प्रचारक बनाएंगे माहौल को गर्म

मोनिका रावत,चंडीगढ़। बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की भारी बहुमत से जीत ने हरियाणा भाजपा में जोश भर दिया है। हरियाणा के चार शहरों में हो रहे निगम चुनावों में भाजपा ने भारी बहुमत से जीत का दावा किया है। जीत  का असर अब पंचकूला की राजनीति में भी दिखाई देने लगा है। भाजपा...

सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली ने पेश किया नया एजुकेशन मॉडल, ₹50 करोड़ स्कॉलरशिप से स्टूडेंट्स को बड़ा सहारा

मोहाली-: सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली ने सीजीसीयूईटी 2026 से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने नए एजुकेशन मॉडल की झलक दिखाई। यूनिवर्सिटी का फोकस ऐसी पढ़ाई पर है जो सिर्फ किताबों तक सीमित न होकर इंडस्ट्री के साथ जुड़ी हो, नए विचारों को बढ़ावा दे और ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स के लिए आसान हो। इस मौके...

फरीदाबाद में भाजपा की जीत पर जश्न, नेताओं ने बांटी मिठाइया

फरीदाबाद -:फरीदाबाद में भारतीय जनता पार्टी की सफलता को लेकर खुशी का माहौल देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के कार्यालय पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने पहुंचकर उन्हें बधाई दी। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इस...

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का बड़ा बयान: “ईवीएम को हैक किया जा सकता है”, भाजपा पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप

शिमला, संजू -:पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में हाल ही में आए चुनावी नतीजों के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कई अहम राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए बड़ा बयान दिया। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि ईवीएम मशीन को...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.