जेपी नड्डा ने किया नाहन का दौरा..बोले, हिमाचल में भारी भरकम चल रहा भ्रष्टाचार

नाहन, सतीश शर्मा ( TSN)- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में भारतीय जनता पार्टी के सिरमौर जिला कार्यालय व कांगड़ा जिला की देहरा जिला कार्यालय का लोकार्पण किया है। नाहन पहुंचने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
अपने संबोधन के दौरान जगत प्रकाश नड्डा कांग्रेस पर भी जमकर ह.मलावर हुए. साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पिछले 10 सालों में लगातार लिए गए फैसलों की भी जमकर सराहना की। अपने संबोधन के दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा हर जिला में अपना कार्यालय बनाकर प्रधानमंत्री का सपना पूरा कर रही है और मौजूदा समय में देश भर में भारतीय जनता पार्टी के 563 जिला कार्यालय बन चुके हैं जो हर सुविधाओं से लैस है। उन्होंने पार्टी का नया कार्यालय बनने पर सिरमौर जिला भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
देश को तोड़ने वाली भाषा का इस्तेमाल करते हैं राहुल गांधी
 भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस पर भी जमकर हमलावर हुए. उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां प्रधानमंत्री देश हित में काम कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी देश को तोड़ने वाली भाषा बोलते हैं .उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की इच्छा शक्ति से ही धारा 370 को हटाया गया और तीन तलाक समाप्त कर मुस्लिम बहनों को असल मायने में आजादी मिली है। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जारी योजनाओं की भी जमकर सराहना की।जेपी नड्डा ने  कहा कि गत वर्ष बरसात के दौरान करीब 2000 करोड़ की मदद केंद्र सरकार द्वारा की गई मगर प्रभावितों को पैसा नहीं पहुंचा उन्होंने हिमाचल सरकार पर भ्रष्टाचार के भी आरोप लगाए। वहीं उन्होंने कहा कि राहत राशि में भी भाई भतीजाबाद हिमाचल प्रदेश के भीतर किया गया। नाहन मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि केंद्र की तरफ से जो भी पैसा मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए मिलना चाहिए था वह पैसा दिया जा चुका है मगर प्रदेश सरकार को जो पैसा इसमें लगाना था वह नहीं लगाया जा रहा है और यही कारण है कि मेडिकल कॉलेज का कार्य रुका पड़ा है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
टॉयलेट टैक्स को लेकर नेता प्रतिपक्ष भी हुए ह.मलावर
वहीं  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर  ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने टॉयलेट पर टैक्स लगा कर साबित कर दिया कि यह सरकार कुछ भी कर सकती है उन्होंने कहा कि आने वाले समय में टॉयलेट को लेकर और भी दाम तय हो सकते हैं वहीं उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की इस फैसले से पूरे देश भर में हिमाचल प्रदेश की जग हसाई हो रही है वहीं उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार कोई भी गारंटी पूरी नहीं कर रही है और अब इनसे किनारा किया जा रहा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.