/ Aug 29, 2026

जिम्मेदारी के साथ बयानबाजी करें नेता प्रतिपक्ष… झूठे प्रचार से जनता को कर रही भ्रमित : नरेश चौहान

शिमला, 9 अक्टूबर (TSN)- हिमाचल प्रदेश में आर्थिक संकट की बहस अब प्रदेश में सरकार की टैक्स व्यवस्था तक पहुंच गई है. विपक्ष लगातार प्रदेश सरकार पर आम जनता को करों के बोझ से लादने का आरोप लगाते हुए हमलावर है. जयराम ठाकुर ने बीते दिनों सरकार पर खेलों के मैदान और उपकरणों पर भी टैक्स लगाने का आरोप लगाया. इसको सिरे से खारिज करते हुए मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने जयराम ठाकुर पर पलटवार किया है. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को जिम्मेदार व्यक्ति की तरह बयान देने और प्रदेश हित की बात कहने की नसीहत दी है.
 मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को नसीहत देते हुए कहा कि जिम्मेदार व्यक्ति सत्ता में बैठा हो या विपक्ष में जिम्मेदारी के साथ बयान देना चाहिए. जयराम ठाकुर मीडिया के जरिए झूठ फैलाने और जनता को बढ़ाने का काम कर रहे हैं उन्होंने कहा कि मीडिया के जरिए अपने आप को एक्टिव रखने के के लिए जय राम कुछ भी बयान बाजी कर रहे हैं. प्रदेश में कोई टॉयलेट टैक्स नहीं लगाया गया है खेलों पर कोई टैक्स नहीं है. उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार झूठ बोलकर लोगों को भ्रमित करने का काम कर रही है और हरियाणा में भी यह नहीं रुका और उनको कहीं न कहीं कामयाबी भी मिली. उन्होंने कहा कि वह प्रार्थना करते हैं कि जयराम ठाकुर प्रदेश की बात करें. नरेश चौहान ने कहा कि आज प्रदेश के जो हालात हैं उसके सबसे बड़े जिम्मेदार जयराम ठाकुर हैं.
IGMC ट्रॉमा सेंटर के उद्घाटन को लेकर सियासत गर्म  
वहीं राजधानी शिमला में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर के उद्घाटन को लेकर प्रदेश में सियासत गर्म हो गई है. भाजपा से पूर्व जयराम सरकार की कामयाबी बता रही है अब इसको लेकर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान कहा कि भाजपा के लोगों को फेडरल सिस्टम की जानकारी नहीं है केंद्र से जो पैसा मिलता है वह खैरात नहीं है बल्कि राज्यों का हिस्सा है उन्होंने कहा कि सभी टैक्स का कलेक्शन केंद्र को जाता है और उसमें से प्रदेशों को उनका हिस्सा मिलता है. प्रदेश में विकास के काम हो रहे हैं और जनता इस बात को समझ रही है मगर विपक्ष के लोग चाहते हैं कि किसी भी तरह माहौल बिगाड़ा जा सके और हिमाचल के शांति के ब्रांड को खराब करने का काम विपक्ष के लोग कर रहे हैं.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.