/ Jun 13, 2026

AAP ने वोट प्रतिशत में जेजेपी को पछाड़ा..इनेलो बसपा गठबंधन से ज्यादा वोट मिले: डॉ. सुशील गुप्ता

फतेहाबाद/हिसार/सिरसा, 14 अक्टूबर: आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने सोमवार को फतेहाबाद की जाट धर्मशाला में हिसार और सिरसा लोकसभा की विधानसभाओं के प्रत्याशी और प्रदेश स्तर के सभी पदाधिकारियों से मिलकर विधानसभा चुनाव परिणाम की समीक्षा की। इसके बाद हांसी विधानसभा के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान सभी ने मिलकर आगामी छोटे-बड़े सभी चुनावों में काम की राजनीति को जन-जन तक पहुंचाकर आम आदमी पार्टी को और मजबूत करने का प्रण लिया। डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा के लोग अरविंद केजरीवाल को चाहते थे और सबने उत्साह भी बढ़ाया। लेकिन यदि कांग्रेस इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव लड़ती तो बीजेपी को हराते।
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि  आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तय किया है कि हम सभी मिलकर पूरी मेहनत से आगे के लिए संघर्ष करेंगे। अब हरियाणा से बीजेपी को आम आदमी पार्टी ही भगाएगी। आम आदमी पार्टी आने वाले ब्लॉक समिति, जिला परिषद, नगर परिषद, नगर पालिका और नगर निगम समेत सभी चुनाव हरियाणा में लड़ेगी। आम आदमी पार्टी अपने संगठन को और मजबूत करेगी और हरियाणा की खुशहाली के लिए काम करेगी।डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि  आम आदमी पार्टी ने जो सत्ता में शामिल पार्टी जेजेपी थी उनसे ज्यादा वोट ली। जहां आम आदमी पार्टी ने वोट प्रतिशत में जेजेपी को पछाड़ा है, वहीं इनलो और बसपा का गठबंधन होने के बाद भी 30 से ज्यादा सीटों पर इनसे ज्यादा वोट ली। हरियाणा में अरविंद केजरीवाल को तीसरे विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव जाति और धर्म के नाम पर बांटा गया। यही कारण था कि आम आदमी पार्टी का वोट प्रतिशत कम रहा। परंतु ऐसी कई सीटें हैं जहां कांग्रेस उससे कम मार्जिन से हारी जितनी वोट आम आदमी पार्टी को मिली।
कांग्रेस को आत्ममंथन करने की जरूरत 
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि  कांग्रेस को आत्ममंथन करने की जरूरत है। अति उत्साह नुकसान करता है वो नुकसान हरियाणा में कांग्रेस को हुआ है। मैं सरकार से उम्मीद करता हूं कि हरियाणा में भय मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त और नशा मुक्त प्रशासन चलाएंगे। इन्होंने जो 5 लाख रोजगार देने का वादा किया है उसको निभाएंगे, 500 रुपए में गैस सिलेंडर, 5 लाख गरीबों को मकान, महिलाओं को 2100 रुपए महीना देने का वादा किया है उसको पूरा करेंगे। जंगलराज किसी भी व्यवस्था में ठीक नहीं है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में चोरी करने वाले दो गैंग पकड़े, 24 वारदातों का खुलासा

करनाल,राकेश कुमार-:सरकारी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को निशाना बनाकर मिड-डे मील का सामान और अन्य जरूरी वस्तुएं चोरी करने वाले दो संगठित गिरोहों का करनाल पुलिस ने पर्दाफाश किया है।सीआईए-3 की टीम ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों और चोरी का सामान खरीदने वाले 2 कबाड़ियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों ने जिले के विभिन्न थाना...

भारत-अफगानिस्तान मैच के मद्देनजर TET अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पहुंचने की सलाह

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 13 जून को धर्मशाला में आयोजित होने वाले भारत-अफगानिस्तान एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को देखते हुए टीईटी जून-2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं।बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राजेश शर्मा ने कहा कि मैच के कारण धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों में यातायात का...

फरीदाबाद में सीवर टैंक में उतरे सफाई कर्मचारी की मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

फरीदाबाद-:फरीदाबाद नगर निगम की लापरवाही एक बार फिर सवालों के घेरे में है।सेक्टर-19 इलाके में सीवर की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से एक सफाई कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि निगम की शिकायत बंद करने के लिए दो कर्मचारी सीवर टैंक में उतरे थे।इनमें से...

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हिमाचल दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

शिमला,संजू-केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हिमाचल प्रदेश आगमन पर शिमला के पीटरहॉफ में भाजपा का विशेष स्वागत एवं संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर भाजपा शिमला जिला अध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कि नड्डा का प्रदेश दौरा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक होने के साथ...

हिमाचल में फिर बदला मौसम का मिजाज, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट,14 जून से राहत के आसार

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के आगमन से पहले मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश,तेज हवाएं,गरज-चमक और ओलावृष्टि का दौर जारी है।मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।विभाग...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.