/ Jul 08, 2026

करण सिंह दलाल ने जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक पर लगाए गंभीर आरोप

पलवल, 14 अक्टूबर ( TSN)- कांंग्रेस प्रत्याशी रहे पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक पर पलवल विधानसभा चुनाव में धांधली कराने का आरोप लगाया है। अपने निवास पर प्रेस वार्ता कर दलाल ने कहा कि पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन व जिला प्रशासन ने भाजपा के इशारे पर मतगणना वाले दिन सुबह तड़के तीन बजे ईवीएम मशीनों वाले कक्ष के कैमरे बंद कर गड़बड़ी कराई। उनका कहना है कि कैमरे बंद होने की शिकायत तुरंत निर्वाचन अधिकारी और  चुनाव पर्यवेक्षक से भी की गई, लेकिन फिर भी कोई ध्यान नहीं दिया गया। इतना ही नहीं कैमरे बंद होने के दौरान की ईवीएम कक्ष का रिकार्ड मांगने पर भी जिला प्रशासन की तरफ से उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।
विधानसभा चुनाव में धांधली कराने का आरोप
हरियाणा के पूर्व मंत्री व कांग्रेस उम्मीदवार करण  दलाल ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने सभी शिकायतों और  निर्वाचन अधिकारी से फोन पर मैसेज के माध्यम से और  लिखित में की गई शिकायतों को सलग्न कर चुनाव आयुक्त भारतीय चुनाव आयोग को शिकायत भेजकर जांच कराने और  दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है। दलाल का कहना है कि मतगणना से ठीक पहले सुबह तड़के 2 बजकर 58 मिनट पर अचानक ईवीएम वाले कमरे के कैमरे बंद कर दिए गए। इस बात की जानकारी होते ही उन्होंने और  उनके प्रतिनिधि द्वारा निर्वाचन अधिकारी तथा एसडीएम से शिकायत की गई तो उनका जवाब था कि तकनीकी कमी के कारण कैमरे बंद हुए हैं, लेकिन रिकार्डिंग चालू है।
 चुनाव आयोग से की गई शिकायत में कहा गया है कि 2 बजकर 58 मिनट से सुबह 3 बजकर 36 मिनट तक कैमरे बंद रहने तथा उस दौरान की ईवीएम मशीनों वाले कमरे का रिकार्ड मांगा जा रहा है, लेकिन जिला प्रशासन उपलब्ध नहीं करा रहा है। इससे गड़बडी की आशंका है।पूर्व मंत्री दलाल ने बताया कि इसके अलावा मतदान से एक दिन पहले चार अक्तूबर की रात को भाजपा उम्मीदवार के साथियों ने हथियार के बल पर मतदाताओं को डराने का प्रयास किया। मौके पर उन्होंने स्वयं ने पहुंचकर उन बदमाशों को हथियार व गाड़ी सहित पुलिस के हवाले किया, लेकिन पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन ने कैंप थाना प्रभारी मनोज कुमार की मार्फत छुड्वा दिया। इसी तरह हथीन गेट पुलिस चौकी प्रभारी को भाजपा उम्मीदवार के रुपये बंटवाने की शिकायत की गई, लेकिन पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करने के बजाय खुद फोन कर मतदाताओं को धमका कर तथा दबाव बनाकर भाजपा के पक्ष में वोट डलवाने का दबाव बनाया। उन्होंने बताया कि सारे हालातों की जानकारी लेते हुए अब चुनाव आयोग से शिकायत की गई है। उसके बाद भी कार्रवाई न होने पर अदालत का भी सहारा लिया जाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मानसून के चलते ऊना में 30 सितंबर तक निजी निर्माण के लिए पहाड़ी कटान पर रोक

ऊना,राकेश-:मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश और संभावित प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ऊना ने 30 सितंबर तक निजी विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए किसी भी प्रकार के पहाड़ी कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल द्वारा जारी आदेश...

2027 चुनाव की तैयारी में भाजपा तेज, कोर ग्रुप बैठक में कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन का फैसला

शिमला,संजू-:वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में अपने राजनीतिक अभियान को गति देने का निर्णय लिया है।शिमला में आयोजित भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन शुरू करने का फैसला लिया गया।पार्टी ने दावा किया...

पलवल में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का बीजेपी पर हमला, बोले— शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा

पलवल/सुंदर कुंडू -:पलवल में हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बीजेपी सरकार पर शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा हो चुका है। एचटेट परीक्षा कराने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। राव नरेंद्र सिंह पलवल के...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार: प्रभावित परिवारों ने मांगा पुनर्वास के लिए समय, डीसी बोले—हर मामले पर अलग से होगा निर्णय

धर्मशाला | राहुल चावला-:कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार परियोजना से प्रभावित रछीयालू और किओड़िया मोल के ग्रामीण मंगलवार को अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा से मिले। इस दौरान प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से मकान खाली करने के लिए पर्याप्त समय देने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वे एयरपोर्ट विस्तार...

राम मंदिर पर राजनीति छोड़ कांग्रेस अपने कार्यकाल के विवादों पर जवाब दे : अनुराग ठाकुर

शिमला/संजू-:पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था,लंबे सामाजिक संघर्ष और संवैधानिक प्रक्रिया का परिणाम है।उन्होंने कहा कि वर्षों से जिस मंदिर निर्माण की मांग की जा रही थी,वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी हुई।उनके अनुसार...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.