ऊना, राकेश ( TSN)- ऊना में आज बीजेपी के सदस्यता अभियान को लेकर ऊना में अहम बैठक हुई इस बैठक में भाजपा विधायक सतपाल सत्ती सहित पूर्व विधायक अन्य पार्टी के पदाधिकारी व भाजपा विधायक रणधीर शर्मा भी शामिल हुए. इस बैठक में बीजेपी के सदस्यता अभियान को लेकर विचार विमर्श किया गया और ऊना मंडल द्वारा सदस्यता अभियान के आंकड़े को पूरा किए जाने की बात कही है.साथ ही उन्होंने सदस्यता अभियान को कैसे आगे बढ़ाया जा सके इसको लेकर भी कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया.
मीडिया से रूबरू होते हुए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता एवम विधायक रणधीर शर्मा ने ऊना में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर ह.मला बोला ।उन्होंने प्रदेश की सुक्खू सरकार को केंद्र की मोदी सरकार द्वारा समय समय पर हर प्रकार की सहयाता देने और पहले से अधिक बजट भी दिए जाने का दावा किया । उन्होंने सुक्खू सरकार पर आपदा के समय दिए गए 1782 करोड़ में से भी 140 करोड़ रूपए लेप्स किए जाने की बात कही । यही नहीं उन्होंने हाल ही में संपन्न हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत को अभूतपूर्व बताया और उसमे हिमाचल की कांग्रेस सरकार द्वारा चुनावी गारंटियों को पूरा नहीं किए जाने और प्रदेश को आर्थिक बदहाली तक लिए जाने को भी हरियाणा चुनाव में भाजपा की जीत का एक कारण बताया ।
