शक्तिपीठ मां नयना के दर श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध होगा आरओ का शुद्ध जल

बिलासपुर, सुभाष ठाकुर ( TSN)- उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ श्रीनयनादेवी में आने वाले श्रद्धालु अब आरओ वाटर प्योरिफायर का शुद्ध जल पी सकेंगे। इस बाबत मंदिर न्यास प्रशासन की ओर से आरओ प्लांट की स्थापना को लेकर कवायद चल रही है। योजना के तहत पूरे मंदिर क्षेत्र के चुनिंदा स्थानों के अलावा न्यास द्वारा संचालित विश्राम गृहों और मंदिर भवन में आरओ वाटर प्योरिफायर लगाए जाएंगे। यह प्रदेश का पहला ऐसा शक्तिपीठ होगा जहां श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आरओ वाटर प्योरिफायर लगे होंगे।
मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं एसडीएम नयनादेवी धर्मपाल चौधरी  ने  बताया कि योजना का खाका तैयार कर लिया गया है। जल्द ही आरओ वाटर प्योरिफायर योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। योजना के पूरे मंदिर क्षेत्र में चयनित जगहों पर आरओ वाटर प्योरिफायर लगाए जाएंगे। मंदिर भवन व विश्राम गृहों में भी श्रद्धालुओं को शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि आरओ प्लांट लगाया जाएगा जिससे पूरे एरिया में स्थापित आरओ वाटर प्योरिफायर को कनेक्ट किया जाएगा। आरओ प्लांट में एक बड़ा पेयजल टैंक निर्मित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी तक श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर के मुख्य रास्तों में पानी के नल की सहूलियत उपलब्ध है मगर आने वाले समय में श्रद्धालुओं को आरओ वाटर प्योरिफायर की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। योजना पर कार्य शुरू कर दिया गया है।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की जाएगी ये व्यवस्था 
धर्मपाल चौधरी के अनुसार मंदिर न्यास प्रशासन हिमाचल समेत बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हरसंभव सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कृतसंकल्प है। एयरपोर्ट की तर्ज पर बेहतर टॉयलेट फैसिलिटी उपलब्ध करवाने के लिए योजना का खाका तैयार कर लिया गया है। इसके तहत बस स्टैंड पर और तीन कपाली कुंड के पास भी आधुनिक शौचालय निर्मित किए जा रहे हैं, जबकि ढाई करोड़ लागत से निर्माणाधीन अराईवल हॉल में भी टॉयलेट फैसिलिटी उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि अभी अराईवल हॉल की छत का काम जारी है। आने वाले समय में डेढ़ हजार की कैपेसिटी वाले अराईवल हॉल में श्रद्धालुओं को विश्राम की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही एलईडी के जरिए मां नयना की आरती व भजन कीर्तन देखने की सुविधा प्रदान की गई है जिसके तहत कपाली कुंड, बस स्टैंड और मंदिर एरिया में पार्किंग के पास स्थापित की गई हैं।
मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं एसडीएम धर्मपाल चौधरी ने बताया भवन में कोल्ड स्टोरेज की सुविधा उपलब्ध नयनादेवी मंदिर के लंगर भवन में कोल्ड स्टोर तैयार कर लिया गया है। इसका लाभ यह होगा कि खाद्य वस्तुओं को कोल्ड स्टोर में सुरक्षित रखा जा सकेगा। लंगर भवन के विस्तारीकरण की भी योजना है जिसके लिए खाका तैयार किया जा रहा है। लंगर में बनने वाले बे्रकफास्ट, लंच व डीनर की गुणवत्ता भी सुनिश्चित की गई है। खुद एसडीएम हर स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ अभियान में भाजपा सुक्खू के साथ, लेकिन अपने ही फरमानों पर अडिग नहीं है सीएम – जयराम ठाकुर

मंडी, धर्मवीर- चिट्टे और नशा माफिया के खिलाफ छेड़े गए प्रदेश की सुक्खू सरकार के अभियान को भाजपा का भी सहयोग मिल गया है। मंडी में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने चिट्टे जैसे नशे के खिलाफ सुक्खू सरकार का साथ की हामी भरी है। इस दौरान...

हिमाचल में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: 1 जून से शुरू होगा ‘चिट्टा मुक्त अभियान फेज-2’

शिमला-:हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य को नशा मुक्त बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान घोषणा की कि प्रदेश में 1 जून से 20 अगस्त तक “चिट्टा मुक्त अभियान फेज-2” चलाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य...

प्रधानमंत्री मोदी लाइव जुड़े, “जय सोमनाथ” के जयघोषों से शिवमय हुआ वातावरण

करनाल : आस्था, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला जब करनाल में पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के लोकार्पण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जिला स्तरीय “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” भव्य रूप से मनाया गया।श्री सनातन धर्म मंदिर परिसर में आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण मुख्य...

अक्षय शर्मा ने जागरूक मतदान, शिक्षा और रोजगार पर दिया संदेश,

अमृतसर। भारतीय जनता पार्टी के हलका उत्तरी से नेता अक्षय शर्मा द्वारा “मेरा बूथ सबसे मजबूत” अभियान के तहत गांडा सिंह वाला और आसपास के इलाकों में एक प्रभावशाली बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के निवासी, युवा और बूथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अक्षय शर्मा ने अपने संबोधन में...

बंगाल में जल्द लागू हो सकती है आयुष्मान योजना.. केंद्रीय योजना से बनाई थी दूरी, ममता चला रही थीं ‘स्वास्थ्य साथी’ योजना

दिल्ली -:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन के बाद राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ा बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय अब पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू करने की तैयारी में जुट गया है।सूत्रों के मुताबिक, राज्य में नई सरकार के गठन के बाद यह...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.