नाहन, सतीश शर्मा (TSN)- नाहन के कांग्रेस से विधायक अजय सोलंकी ने कहा है कि डॉक्टर वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के भवन का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। विधायक सोलंकी ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया और यहां मरीज और उनके तीमारदारों की दी जा रही व्यवस्थाओं को जाँचा। वहीं उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा पर भी निशाना साधा और कहा कि नाहन प्रवास के दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज का दौरा करना उचित नहीं समझा।
पूर्व सरकार के समय रुका भवन निर्माण का कार्य
मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने के बाद मीडिया से बात करते हुए विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार के समय से ही मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य रुका पड़ा है जिसे अब जल्द शुरू किया जाएगा।उन्होंने कहा कि हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जब नाहन में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे थे तो लोगों को उम्मीद थी कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मेडिकल कॉलेज का दौरा करेंगे और यहां की समस्याओं को जानेंगे मगर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री सिर्फ भाजपा कार्यालय का उद्घाटन कर और भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर वापस चल दिए।उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व सरकार ने निर्माण कार्य को गंभीरता से नहीं लिया। सोलंकी ने कहा कि सीपीडब्ल्यूडी ने मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण कार्य के लिए 371 करोड़ का रिवाएसड एस्टीमेट दिया है और नए एस्टीमेट की प्रशासनिक स्वीकृति के साथ की सीपीडब्ल्यूडी निर्माण कार्य शुरू कर देंगी। उन्होंने कहा कि नाहन मेडिकल कॉलेज पूर्व केंद्र में रही यूपीए सरकार की देन है और उसी समय इसके लिए बजट उपलब्ध कर दिया गया था।
अढाई करोड़ से होगा पुराने भवन का रिनोवेशन
सोलंकी ने यह भी कहा कि मेडिकल कॉलेज के पुराने भवन का रेनोवेशन किया जा रहा है जिस पर करीब ढाई करोड रुपए की राशि खर्च की जा रही है उन्होंने कहा कि टेंडर अलॉट कर दिए गए हैं और जल्द रेनोवेशन का कार्य भी पूरा हो जाएगा उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान जो कमियां में पाई गई है उसको लेकर आवश्यक दिशा निर्देश मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को दिए गए हैं।
