/ Aug 30, 2026

प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से मेट्रो प्रोजेक्ट को बरवाला तक ले जाने की रखी मांग

पंचकूला, 22 अक्टूबर-  हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। गुप्ता ने उन्हें मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी और पंचकूला के विकास से संबंधित विषयों से बातचीत की। गुप्ता ने कहा कि पंचकूला की जनता ने भी भाजपा को बहुत प्यार दिया, इसलिए यहां पर विकास का पहिया रुकना नहीं चाहिए। पंचकूला के विकास में फंड की कमी नहीं आने दी जाए। ज्ञानचंद गुप्ता ने मुख्यमंत्री से मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर भी बातचीत की। पंचकूला में मेट्रो प्रोजेक्ट का विस्तार करना समय की मांग है।
ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण प्रदूषण भी बढ़ रहा है। आज हर घर में दो से तीन वाहन है, जिसके बाद एक तरफ प्रदूषण, तो दूसरी तरफ जाम एवं समय की भी बर्बादी होती है। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबे जाम का सामना करना पड़ता है। ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि पंचकूला विकास की दृष्टि से प्रदेश की राजधानी का रूप ले चुका है। हजारों कर्मचारी सरकारी कार्यालयों में काम करने के लिए आते हैं। विभिन्न प्राइवेट संस्थानों में लोग नौकरी करते हैं। लोग चंडीगढ़ एवं मोहाली में पंचकूला के ग्रामीण इलाकों से जाते हैं। लोगों को पंचकूला से मोहाली पहुंचने में एक से डेढ़ घंटे का समय लग जाता है। इसलिए मेट्रो प्रोजेक्ट का दायरा बढ़ाने बहुत आवश्यक है। बरवाला क्षेत्र में कई हाउसिंग प्रोजेक्ट्स आ चुके हैं। यहां पर आने वाले समय में आबादी में बहुत बड़ी बढ़ोतरी होने वाली है। कई औद्योगिक घराने लग गए हैं। वहां भी कर्मचारी दूसरे क्षेत्रों से आते हैं। गुप्ता ने मुख्यमंत्री से मांग की कि मेट्रो प्रोजेक्ट का विस्तार बरवाला तक करवाया जाए, ताकि लोगों का समय और पैसा बच सके। साथ ही मेट्रो प्रोजेक्ट को ऐतिहासिक माता मनसा देवी मंदिर और ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाडा साहिब से भी जोड़ा जाए।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दिया आश्वासन 
वहीं मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ज्ञानचंद गुप्ता की मांग को बड़े ध्यानपूर्वक सुना और कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास हमारा पहला लक्ष्य है। ज्ञानचंद गुप्ता ने पंचकूला के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी। अब भी विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। सैनी ने आश्वासन दिया कि मेट्रो प्रोजेक्ट के विस्तार के लिए वह केंद्र सरकार से बातचीत करके इसे बरवाला तक ले जाने का पूर्ण प्रयास करेंगे। गुप्ता ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.