/ Jul 10, 2026

बिलासपुर जिला की 29 पंचायतें टीबी मुक्त.. जिला प्रशासन ने पंचायत प्रतिनिधियों को किया सम्मानित

बिलासपुर, सुभाष ठाकुर ( TSN)-बिलासपुर जिले की 29 पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है।इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, बिलासपुर द्वारा बचत भवन में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह की अध्यक्षता उपायुक्त बिलासपुर, आबिद हुसैन ने की। उन्होंने संबंधित पंचायतों के प्रतिनिधियों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
उपायुक्त आबिद हुसैन ने इस सफलता को जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया और कहा कि जल्द ही जिला बिलासपुर को पूरी तरह से टीबी मुक्त करने की दिशा में प्रयास तेज किए जाएंगे। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रशंसा की और कहा कि टीबी मुक्त घोषित की गई पंचायतों पर सतत निगरानी की जाएगी ताकि अगले वर्ष इन पंचायतों का नाम टीबी मुक्त सूची में बरकरार रखा जा सके। उपायुक्त ने बताया कि किसी भी पंचायत को टीबी मुक्त घोषित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की एसओपी का पालन अनिवार्य है। इसके तहत, प्रत्येक 1,000 लोगों पर संभावित टीबी रोगियों की जांच दर 30 से अधिक होनी चाहिए, और 1,000 जनसंख्या पर 1 या उससे कम टीबी रोगी होना चाहिए। इसके अतिरिक्त, 85 प्रतिशत टीबी रोगियों को सफलतापूर्वक इलाज पूरा करना आवश्यक है। साथ ही, बलगम जांच द्वारा टीबी पॉजिटिव पाए गए रोगियों में से 60 प्रतिशत की यूडीएसटी जांच होनी चाहिए। निक्षय पोषण योजना के तहत, सभी टीबी रोगियों को कम से कम एक किस्त मिलनी चाहिए, और निक्षय मित्रों द्वारा उन्हें पोषण सहायता प्रदान की जानी चाहिए।
टीबी मुक्त पंचायतों की सूची:
बाड़ी मझेड़वा, पट्टा, लहरी सरेहल, गतवाड़, लंजटा, मरहाणा, सलोन उपरली, बल्हचुराणी, हरलोग, त्यूनखास, पटेड़, मैहरी काथला, जेजवीं, बैहना ब्राह्मणा, कल्लर, कोठीपुरा, नौणी, बस्सी, स्वाहण, टाली, बैहल, कोंडावाला, टोबा संगवाण, भाखड़ा, मजारी, नकराणा, लैहरी, रोड जामण, तरसूह।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पलवल में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, किसानों के खिले चेहरे, जलभराव से जनजीवन भी प्रभावित

पलवल-:पलवल में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है।तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहावना हो गया है।सबसे ज्यादा खुशी किसानों के चेहरों पर देखने को मिल रही है,क्योंकि इस बारिश को खरीफ फसलों की बुवाई और फसल की बढ़वार के लिए बेहद...

ईएसआईसी की नई रेफरल नीति पर कांग्रेस का विरोध तेज, कर्मचारियों के इलाज के अधिकारों से समझौता नहीं: निर्मल सिंह

अंबाला-:कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा सुपर स्पेशियलिटी उपचार के लिए लागू की गई नई रेफरल व्यवस्था को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर विरोध बढ़ता जा रहा है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता,अंबाला शहर के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री निर्मल सिंह ने नई व्यवस्था को कर्मचारियों के हितों के खिलाफ बताते...

अवैध खनन पर सरकार का कड़ा रुख, सितंबर तक खनन पर रोक; बल्क ड्रग पार्क की प्रगति और राम मंदिर मुद्दे पर बोले उद्योग मंत्री

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अवैध खनन, बल्क ड्रग पार्क परियोजना और राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावे की चोरी के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अवैध खनन के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है और फिलहाल सितंबर माह तक प्रदेश में खनन गतिविधियों पर पूर्ण...

वायनाड़ लैंड़स्लाइड़: तीन दिन बाद राहुल का शव बरामद, कल शव रिवालसर पहुंचने की संभावना

मंडी,धर्मवीर-:केरल के वायनाड जिले में निर्माणाधीन ट्विन-टनल परियोजना में हुए भीषण भूस्खलन में जान गंवाने वाले मंडी जिले के रिवालसर निवासी साइट इंजीनियर राहुल शर्मा का गुरुवार को पोस्टमार्टम कर दिया गया।आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना किया जाएगा। शुक्रवार तक डेड बॉडी...

राम मंदिर चंदा मामले पर भाजपा को घेरा, निष्पक्ष जांच की मांग, प्रदेश भाजपा बंटी हुई और मुद्दाविहीन

शिमला,संजू -:मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने राम मंदिर चंदा मामले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर हुए कथित चंदा घोटाले से देशभर के हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। नरेश चौहान ने कहा कि प्रभु...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.