मार्च से शुरू होगा तारादेवी शिमला रोपवे का काम.. ट्रैफिक से मिलेगी निजात -मुकेश अग्निहोत्री

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)- शिमला में बनने वाला भारत का पहला सबसे बड़ा रोपवे का निर्माण मार्च 2025 से शुरू होगा इसके लिए NDB ने अग्रिम टेंडर की मंजूरी भी दे दी है। लगभग 14 किलो मीटर बनने वाले इस रोपवे में 13 स्टेशन और 660 ट्रॉली होगी। इस रोपवे के निर्माण से शिमला के ट्रैफिक से निजात मिलेगी और पर्यटन को भी नए पंख लगेंगे। सरकार का फोकस प्रोजेक्ट्स के निर्माण का है लेकिन विपक्ष श्रेय लेने की होड़ में है जबकि इसमें एक पैसे का योगदान पूर्व भाजपा के समय नहीं हुआ यह बात शिमला में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने पत्रकारवार्ता  के दौरान कहीं।
डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पूर्व सरकार में शिमला रोपवे की डीपीआर तक नहीं बनाई गई थी लेकिन कांग्रेस की सरकार सत्ता में आने के बाद विदेश से कंसल्टेंट हायर कर डीपीआर बनाई गई जिसके साढ़े 12 करोड़ रूपये उनको अदा किए गए हैं। यह रोपवे शिमला के लिए संजीवनी स्थापित होगा। ट्रैफिक जाम से लोगों को निजात मिलेगी ।रोपवे में हिमाचल का भविष्य है और केन्द्र सरकार भी प्रॉजेक्ट में पूर्व मदद कर रही है।दो चरणों में प्रोजेक्ट्स को पूरा करना है और पहला चरण इसी सरकार में पूरा होगा। बिजली महादेव का रोपवे भी शुरू होने वाला है और बगलामुखी मंडी में रोपवे लगभग बनकर तैयार है जिसका सुरक्षा और तकनीकी पहलुओं का ट्रायल चल रहा है लेकिन नेता विपक्ष को जल्दी बहुत है और उसमें चढ़ने में लगे हैं। सरकार देसी के बजाय वर्ल्ड स्टैंडर्ड रोपवे लगाए जाएंगे ताकि सुरक्षा से खिलवाड़ न हो।
रेलवे प्रोजेक्ट्स में हिस्सेदारी न देने के विपक्ष के आरोपों का दिया जवाब 
वहीं हिमाचल प्रदेश में रेलवे प्रोजेक्ट्स में हिस्सेदारी न देने के विपक्ष के आरोपों पर मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि रेलवे के दो प्रोजेक्ट्स केन्द्र सरकार के साथ बन रहे हैं जिसमें हिमाचल की वर्तमान सरकार भानूपल्ली बिलासपुर बैरी रेल लाइन 63.1किलो मीटर है.जिसमें 49.2 किलो मीटर हिमाचल बाकी पंजाब की है।511 करोड़ हिमाचल की पूर्व भाजपा सरकार ने दिया है और 336 करोड़ वर्तमान सरकार ने दे दिया है।1400 करोड़ की 11 किलो मीटर लम्बी जमीन अधिग्रहण होना है और फायदा केवल एक कारखाने का होना है। ऐसे में अपने मित्रों को फायदा देना है तो इसे डिफेंस को दिया जाए और सारा पैसा केंद्र दे इसमें मंत्रालय से मुलाकात कर मांग करेंगे।चंडीगढ़ बद्दी रेल लाइन 28.2 किलो मीटर है,1540 करोड़ लागत,50 फ़ीसदी केंद्र सरकार और 50 हिमाचल को लगाना है जिसमें से 223 करोड़ सरकार दे की है।179 पूर्व और 44.25 करोड़ वर्तमान सरकार दे दिया है 63 करोड़ नवम्बर में सरकार देने वाली है इसलिए विपक्ष झूठ फैलाकर लोगों को गुमराह न करें।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आईआईटी मंडी के प्रशिक्षुओं ने तैयार किया नॉन कांटेक्टिंग मॉनिटरिंग सिस्टम, दुबई में हो चुका है सफल परीक्षण

मंडी , धर्मवीर- जमीन के नीचे कहां-कहां पर गैस पाइप लाईन है और कहां-कहां से बिजली या अन्य तारों को गुजारा गया है, इन सब की जानकारी आईआईटी का एनसीएम बीना किसी इंसानी मदद के दे देगा।आईआईटी ने एनसीएम यानी नॉन कांटेक्टिंग सिस्टम का मॉडल तैयार किया है जिसका दुबई में इस्तेमाल करके सफल परीक्षण...

शिमला दौरे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सम्मानपूर्वक विदाई

शिमला, समर न्यूज ब्यूरो -:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आज शिमला  के अनाडेल हेलीपैड पर हिमाचल प्रदेश में उनके पांच दिवसीय प्रवास के समापन पर गरिमामय विदाई दी गई। इस अवसर पर कविंद्र गुप्ता और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह  विशेष रूप से मौजूद रहे। विदाई समारोह में राज्य सरकार और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।इनमें पंचायती...

कांगड़ा एयरपोर्ट पर अनुराग ठाकुर का बयान: चुनाव आयोग पर सवाल उठाना हार की हताशा

कांगड़ा,राहुल चावला —: पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल, चुनाव आयोग पर उठ रहे सवालों और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। वे शाहपुर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दिल्ली रवाना होने के लिए कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे थे, जहां उन्होंने मीडिया से...

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का बयान: CBI जांच पर भरोसा, विपक्ष पर निशाना, गांवों के विकास पर जोर

करनाल-:करनाल दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कई अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने Central Bureau of Investigation (CBI) जांच को लेकर उठ रहे सवालों पर स्पष्ट रुख अपनाते हुए कहा कि जांच प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है, ऐसे में किसी तरह के संदेह जताना उचित नहीं है। उन्होंने...

महंगाई को लेकर भाजपा पर निशाना, कुलविन्द्र कौर सैनी ने मांगा जनसमर्थन

अम्बाला, 1 मई — नगर निगम चुनाव के बीच कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी कुलविन्द्र कौर सैनी ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए महंगाई को बड़ा मुद्दा बताया। अपने चुनावी जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने कहा कि जैसे ही पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव समाप्त हुए, उसके तुरंत बाद आम जनता पर महंगाई...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.