/ Jun 12, 2026

ठंड और कोहरे का असर..सड़कों पर वाहनों की रफ्तार हुई धीमी,अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी

कुरुक्षेत्र, 18 नवंबर – जिले भर में पिछले कई दिनों से अल सुबह से कोहरा छाने के कारण ठंडी हवाएं भी चली। 14 डिग्री तक न्यूनतम तापमान के चलते ठंड ने पूरा एहसास कराया। हालांकि अब दिन में हल्की धूप खिली नज़र आ रही है, मौसम में ठंडक बरकरार है। अल सुबह घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की स्पीड धीमी नज़र आई तो वहीं कईं ट्रेनें रद्द हो रही हैं  तो कई घंटों तक लेट चल रही हैं। ऐसे में यात्रियों व राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।
बता दें कि बीते दिन शुक्रवार को जहां अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस तक रहा। साथ ही दृश्यता भी महज 20 मीटर तक रही। वहीं आज शनिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की मानें तो पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फ-बारी शुरू हो चुकी है, जिसके चलते निचले क्षेत्रों में तेजी से सर्दी बढ़ने के साथ-साथ कोहरा व ठंडी हवाएं चलने लगी है, जिस कारण धूप खिलना भी कम हो गया है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कोहरा व स्माॅग की समस्या भी बढ़ेगी। मौसम में बदलाव से लोगों की स्वास्थ्य पर भी असर देखने को मिल रहा है। जहां बीते कई दिनों से डेंगू का कहर बरप रहा है वहीं आए दिन नागरिक अस्पतालों में खांसी, जुकाम व बुखार आदि के मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। आंखों से संबंधित रोगियों की संख्या भी बढ़ती जा रही है।  हालांकि चिकित्सकों द्वारा सभी  को सर्दियों से बचाव के लिए  मौसम के अनुकूल कपड़ों, खान पान की सलाह भी दी जा रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में चोरी करने वाले दो गैंग पकड़े, 24 वारदातों का खुलासा

करनाल,राकेश कुमार-:सरकारी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को निशाना बनाकर मिड-डे मील का सामान और अन्य जरूरी वस्तुएं चोरी करने वाले दो संगठित गिरोहों का करनाल पुलिस ने पर्दाफाश किया है।सीआईए-3 की टीम ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों और चोरी का सामान खरीदने वाले 2 कबाड़ियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों ने जिले के विभिन्न थाना...

भारत-अफगानिस्तान मैच के मद्देनजर TET अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पहुंचने की सलाह

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 13 जून को धर्मशाला में आयोजित होने वाले भारत-अफगानिस्तान एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को देखते हुए टीईटी जून-2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं।बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राजेश शर्मा ने कहा कि मैच के कारण धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों में यातायात का...

फरीदाबाद में सीवर टैंक में उतरे सफाई कर्मचारी की मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

फरीदाबाद-:फरीदाबाद नगर निगम की लापरवाही एक बार फिर सवालों के घेरे में है।सेक्टर-19 इलाके में सीवर की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से एक सफाई कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि निगम की शिकायत बंद करने के लिए दो कर्मचारी सीवर टैंक में उतरे थे।इनमें से...

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हिमाचल दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

शिमला,संजू-केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हिमाचल प्रदेश आगमन पर शिमला के पीटरहॉफ में भाजपा का विशेष स्वागत एवं संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर भाजपा शिमला जिला अध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कि नड्डा का प्रदेश दौरा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक होने के साथ...

हिमाचल में फिर बदला मौसम का मिजाज, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट,14 जून से राहत के आसार

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के आगमन से पहले मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश,तेज हवाएं,गरज-चमक और ओलावृष्टि का दौर जारी है।मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।विभाग...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.