प्रदेश सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका…दिल्ली हिमाचल भवन को अटैच करने के आदेश

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)-हिमाचल प्रदेश सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाई कोर्ट ने दिल्ली स्थित हिमाचल भवन को नीलाम करने के आदेश दिए हैं। मामला एक बिजली कंपनी और सरकार के बीच का है।हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने आर्बिट्रेशन अवार्ड की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए हिमाचल भवन, 27-सिकंदरा रोड, मंडी हाउस, नई दिल्ली को कुर्क करने के आदेश जारी किए हैं।
कंपनी को हिमाचल भवन को नीलाम कर अपनी रकम वसूलने की अनुमति
 हाई कोर्ट के न्यायाधीश अजय मोहन गोयल ने सेली हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी लिमिटेड द्वारा ऊर्जा विभाग के खिलाफ दायर अनुपालना याचिका पर सुनवाई के पश्चात यह आदेश दिए। कोर्ट ने एमपीपी और पावर विभाग के प्रमुख सचिव को इस बात की तथ्यात्मक जांच करने के आदेश भी दिए कि किस विशेष अधिकारी अथवा अधिकारियों की चूक के कारण 64 करोड़ रुपए की सात फीसदी ब्याज सहित अवार्ड राशि कोर्ट में जमा नहीं की गई है। कोर्ट ने कहा कि दोषियों का पता लगाना इसलिए जरूरी है क्योंकि ब्याज को दोषी अधिकारी अधिकारियों-कर्मचारियों से व्यक्तिगत रूप से वसूलने का आदेश दिया जाएगा।कोर्ट ने 15 दिनों की अवधि के भीतर जांच पूरी करने और जांच की रिपोर्ट को अगली तारीख को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत के आदेश भी दिए। मामले पर सुनवाई 6 दिसंबर को होगी। इसके बाद प्रदेश भाजपा सरकार पर फिर ह.मलावर हो गई है।
विपक्ष ने साधा निशाना कहा हिमाचल की सरकार हर मोर्चे पर फैल
वहीं विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के सम्मान का प्रतीक कहे जाने वाला हिमाचल भवन आज कुर्क करने का आदेश हो गया है ।इससे शर्म की बात  प्रदेश के लिए और क्या हो सकती है।प्रदेश की इज्जत मुख्यमंत्री और उनकी सरकार ने तार तार कर दी है हिमाचल आज नीलामी के दहलीज पर खड़ा है।वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि उच्च न्यायालय ने प्रदेश सरकार पर  प्रश्न चिन्ह लगाया है। सरकार हर जगह नाकाम रही है। अपना पक्ष कोर्ट में नहीं रख पा रही है। यही वजह है कि हिमाचल भवन को दिल्ली को अटैच करने के आदेश दिए गए हैं।
आदेश का अध्ययन कर आगामी कदम उठाएंगी  सरकार- CM 
वहीं आदेशों को लेकर सीएम सुक्खू ने कहा कि फिलहाल उन्होंने आदेशों को पढ़ा नहीं है। सरकार हाई कोर्ट का अध्ययन करेगी।2006 की ऊर्जा नीति के तहत अपफ्रंट प्रीमियम तय किया जाता है।आर्बिट्रेशन का फैसला चिंताजनक है ,सरकार मामले का अध्ययन कर आगामी निर्णय लेगी।
बता दें कि वर्ष 2009 में सरकार ने कंपनी को 320 मेगावाट का बिजली प्रोजेक्ट आवंटित किया था। यह प्रोजेक्ट लाहौल स्पीति में लगाया जाना था। सरकार ने उस समय प्रोजेक्ट लगाने के लिए बीआरओ को सड़क निर्माण का कार्य दिया था। समझौते के अनुसार सरकार ने कंपनी को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवानी थीं, ताकि कंपनी समय पर प्रोजेक्ट का काम शुरू कर सके। कंपनी ने वर्ष 2017 में हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की।।कंपनी के अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि प्रोजेक्ट लगाने के लिए मूलभूत सुविधाएं न मिलने के कारण प्रोजेक्ट बंद करना पड़ा और वापस सरकार को दे दिया। इस पर सरकार ने अपफ्रंट प्रीमियम जब्त कर लिया। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद सरकार को सेली कंपनी को 64 करोड़ अपफ्रंट प्रीमियम वापस लौटाने के आदेश दिए। सरकार ने अदालत के फैसले के खिलाफ एलपीए दायर कर दी है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ऑपरेशन के बाद महिला की मौत पर मंत्री के बयान से बढ़ा विवाद

शिमला, संजू -:जिला सोलन के अर्की में पथरी के ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत का मामला अब राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बन गया है। घटना के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल के बयान ने विवाद को और बढ़ा दिया है। मीडिया द्वारा डॉक्टरों की कथित लापरवाही और स्वास्थ्य विभाग की...

अम्बाला का 1857 शहीद स्मारक बनेगा देशभक्ति और इतिहास का राष्ट्रीय केंद्र : मुख्यमंत्री सैनी

अम्बाला —: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  ने कहा कि अम्बाला छावनी में निर्माणाधीन “आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक” देशभक्ति, शौर्य और बलिदान का प्रतीक बनेगा। यह स्मारक 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के वीरों की गौरवगाथा को आधुनिक तकनीक और भव्य वास्तुकला के माध्यम से जीवंत करेगा। मुख्यमंत्री ने वीरवार को...

इंसान के सोचते ही चलने लगेगी व्हील चेयर, दिव्यांगों के लिए आईआईटी बना रहा ऑटोनोमस व्हीलचेयर

मंडी, धर्मवीर-: आईआईटी मंडी द्वारा एक ऐसी व्हीलचेयर बनाई जा रही है जिसे न तो किसी के धक्के की जरूरत होगी और न ही किसी प्रकार की वॉयस कमांड या रिमोट कंट्रोल की। यह व्हीलचेयर इंसान के सोचते ही चलने लगेगी। आईआईटी के डायरेक्टर प्रोफेसर लक्ष्मीधर बेहरा के निर्देशों पर अमित शुक्ला और उनके प्रशिक्षुओं...

मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

शिमला -मुख्यमंत्री  सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर छोटा शिमला स्थित सद्भावना चौक में आयोजित आतंकवाद विरोधी दिवस कार्यक्रम में उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में आतंकवाद के विरूद्ध लड़ते हुए कांग्रेस पार्टी ने अपने दो...

गर्मी से बेहाल धर्मशाला, ठंडी वादियों की तलाश में पहुंचे पर्यटक हुए निराश

धर्मशाला, राहुल -:हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी धर्मशाला और मैक्लोडगंज इन दिनों पर्यटकों से गुलजार हैं, लेकिन मौसम ने इस बार सैलानियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। देश के विभिन्न राज्यों से ठंडी वादियों का आनंद लेने पहुंचे पर्यटकों को यहां भी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। तापमान लगातार बढ़ने से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.