/ Jun 27, 2026

दो राज्यों के चुनावी परिणाम के बाद सीएम सुक्खू ने दी प्रतिक्रिया… प्रदेश भाजपा पर साधा निशाना

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)-दिल्ली दौरे के बाद शिमला लौटे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने के कार्यकम के बाद देश में हुए दो राज्यों के चुनावी परिणाम के बाद कहा कि उप चुनाव में वायनाड से प्रचंड जीत हासिल करते के बाद चुनावी राजनीति में कदम रख दिया है और उनके एक्टिव पॉलिटिक्स में आने से अब पार्टी को और मजबूती प्रदान होगी । साथी उन्होंने केंद्रीय तथा प्रदेश की भाजपा को गिरते हुए कई मुद्दों पर पूर्व मुख्यमंत्री तथा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से कई सवाल पूछते हुए आधे हाथ लिया । और कहा कि अब राजनीति का स्तर इतना नीचे गिर गया है कि वह व्यक्तिगत तौर पर टिप्पणी करने लगे हैं।  सीएम ने कहा कि 2032 तक हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर , समृद्ध और अमीर राज्य बनाने की और नींव रख दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि वह सत्ता सुख के लिए नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए सत्ता में आए हैं ।
झारखंड में गठबंधन के साथ कांग्रेस ने बढ़त हासिल की 
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज चुनावी परिणाम को लेकर कहा कि यदि लोकतंत्र की विशेषता है । जहां झारखंड में गठबंधन के साथ कांग्रेस ने बढ़त हासिल की है वही महाराष्ट्र में कांग्रेस पिछड़ी है और वायनाड से लोकसभा की सीट जीत कर प्रियंका गांधी वाड्रा  4 लाख वोटों से बढ़त प्राप्त की है निश्चित तौर पर प्रियंका गांधी  का  चुनावी राजनीति में प्रवेश कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करेगा।
भाजपा पर बरसे सीएम सुक्खू
वहीं जीपीएस तथा अन्य मामलों पर भाजपा को घेरते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा दिशाविहीन है । कभी बीजेपी बात करती है टॉयलेट टैक्स की जो कि मैं पहली बार सुना कभी बात करती है समोसे की वह यह बात नहीं करती है कि महंगाई कितनी बड़ी है यह बात नहीं करती कि जब प्रदेश में भाजपा की सत्ता रही उसमें शिक्षा स्तर का क्या हाल हुआ स्वास्थ्य केक क्षेत्र में निचले स्तर पर पहुंच गए हैं और हम तो व्यवस्था परिवर्तन के द्वारा मजबूती प्रदान कर रहे हैं। क्योंकि वह जानते ही नहीं है वह केवल विरोध करना जानते हैं सहयोग करने की उनकी राजनीति नहीं है। वह चाहते हैं लोकतंत्र जो की जनता की आवाज है जनता के वोट से चुनकर जो सरकार आती है 5 साल का कार्यकाल मिलता है उसमें किसी न किसी प्रकार से विकास के लिए अर्चना पैदा की जाए इस दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी कार्य करती है। भाजपा में आपस में दौड़ लगी है सरकार का विरोध करने के लिए। आज हिमाचल प्रदेश में भाजपा के पांच गुट बने हुए हैं । और पांच गुटों में भाजपा बटी हुई है। जगत प्रकाश नड्डा का गुट राष्ट्रीय स्तर पर है । जयराम ठाकुर का अलग गुट है । प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल का अलग गुट है । हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर जी का अपना गुट है । यह सब नीतिगत विरोध के बजाय मुझ पर व्यक्तिगत विरोध और व्यक्तिगत टिप्पणियां कर रहे हैं । हम उन्हें कहना चाहते हैं कि वह मुझ पर जितनी मर्जी व्यक्तिगत टिप्पणियां कर ले चाहे बदनाम करने की कोशिश कर लीजिए यह राजनीति में चलता है लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि हम सत्ता को सत्ता सुख के लिए नहीं बल्कि सत्ता परिवर्तन के लिए आए हैं और दो साल में व्यवस्था परिवर्तन करके हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था को जो मजबूती प्रदान की है उनसे उनका दुख होता है।
नेता प्रतिपक्ष  केवल व्यक्तिगत टिप्पणी करने में  रखते हैं विश्वास
मुख्यमंत्री ने जयराम ठाकुर से सवाल करते हुए पूछा कि क्या जयराम ठाकुर जी बताएंगे कि मनरेगा की दिहाड़ी ₹60 किसने की, क्या जयराम जी बताएंगे कि सरकारी कर्मचारियों को OPS पेंशन किसने दी , क्या जयराम जी बताएंगे की पावर सेक्टर में एनटीपीसी तथा विभिन्न कंपनियां को हिमाचल प्रदेश की संप्रदाय को किसने भेजा , क्या जय राम जी यह भी बताएंगे हिमाचल प्रदेश में शिक्षक के स्तर को 21 वें स्थान पर किसने पहुंचाया । इन सब बातों का नेता प्रतिपक्ष जवाब नहीं देना चाहते। वह केवल व्यक्तिगत टिप्पणी करने में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि हम ब्रिज निश्चित से और अधिक कठिन  एवं कड़े फैसले लेंगे और हमारे कड़े फैसलों का स्वाद मीठा होगा और युवा पीढ़ी को आने वाले समय में एहसास होगा कि हम इस व्यवस्था परिवर्तन से आत्मनिर्भर हिमाचल की ओर बढ़ रहे हैं और 2032 में हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर और समृद्धशाली और अमीर राज्य बनाएंगे इसकी नींव डाल चुकी है और इसकी ढालशिला मजबूती से आगे बढ़ रही है अब परिणाम आने शुरू हो चुके हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वीबी-जी राम जी योजना पर सियासत तेज, जयराम ठाकुर ने सरकार पर लगाए भ्रामक प्रचार के आरोप

शिमला,संजू-:प्रदेश में 1 जुलाई से लागू होने जा रही विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर योजना को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने और राजनीतिक कारणों से इसका विरोध करने का...

अंबाला कैंट में आधुनिक ‘तरंग रेलवे स्टेडियम’ का शुभारंभ, खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

अंबाला-:खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने की दिशा में अंबाला मंडल ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अंबाला कैंट स्थित तरंग रेलवे स्टेडियम का उद्घाटन किया। स्टेडियम का शुभारंभ अंबाला मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) विनोद भाटिया ने किया। इस अवसर पर स्पोर्ट्स ऑफिसर एवं वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (TRD) चंद्रकांत मूंगरे सहित मंडल...

अंबाला सिविल अस्पताल में DG हेल्थ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर फार्मासिस्ट चार्जशीट

अंबाला-:हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. कुलदीप सिंह ने गुरुवार को अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, दवा स्टोर, लैब और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दवा स्टोर में एक्सपायरी से पहले ही दवाओं को अलग रखे जाने के मामले में संबंधित फार्मासिस्ट को चार्जशीट करने...

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के समक्ष हिमाचल के अधिकारों और लंबित मामलों की प्रभावी पैरवी की

शिमला-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट कर हिमाचल प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण और लंबे समय से लंबित मुद्दों को मजबूती से उठाया। इस दौरान उन्होंने राज्य के संवैधानिक अधिकारों, वित्तीय हितों और विकास संबंधी आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.