नेता प्रतिपक्ष बोले…दो साल की नाकामयाबियों का जश्न मना रही कांग्रेस सरकार, निराशाजनक रहा कार्यकाल

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)- हिमाचल की सुक्खू सरकार दो साल का कार्यकाल पूरे होने पर बिलासपुर में जश्न मनाने जा रही है, लेकिन मंत्री विक्रमादित्य सिंह और प्रतिभा सिंह को इसकी जानकारी तक नहीं है जिसको लेकर विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है और कहा है कि सरकार और संगठन में तालमेल नहीं है। दो साल का कार्यकाल सुक्खू सरकार का निराशाजनक रहा है विकास कार्य ठप्प पड़े हैं।”हिमाचल फॉर सेल” सरकार ने शुरू कर दिया है। पर्यटन विकास निगम के होटलों को बेचने की सरकार साजिश रच रही है और दिल्ली में हिमाचल भवन की कुर्की कर दी गई है।
अब तक की सबसे निकम्मी सरकार साबित हुई सुक्खू सरकार
शिमला में पत्रकार वार्ता कर जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने एक भी गारंटी पूरी नहीं की है फिर किस बात का जश्न सुक्खू सरकार मनाने जा रही है। क्या राज्य सभा चुनाव हार और लोकसभा चुनाव में हार का जश्न कांग्रेस सरकार मनाने जा रही है।दो साल के कार्यकाल में सुक्खू सरकार ने हिमाचल को 20 वर्ष पीछे धकेल दिया है।प्रदेश की सबसे निकम्मी सरकार सुक्खू सरकार साबित हुई है।महाराष्ट्र और हरियाणा में सीएम सुक्खू ने झूठ बोला लेकिन लोगों ने उन पर विश्वास नहीं किया।
गलतियां कांग्रेस सरकार करती हैं और दोष विपक्ष को देती है 
जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में गलतियां कांग्रेस सरकार करती हैं और दोष विपक्ष को दिया जा रहा है।टॉयलेट टैक्स की अधिसूचना सरकार ने की दोष विपक्ष को देते हैं। पूरे देश में इसको लेकर जग हंसाई हुई।दो साल में हिमाचल फॉर सेल में आ गया है।दिल्ली में हिमाचल की पहचान को गिरवी रखने की स्थिति उत्पन्न हो गई है।CPS को बचाने के लिए सरकार 6 करोड़ दे चुकी है लेकिन अपनी संपति को बचाने के लिए वकील नहीं कर  पा रहे हैं।हिमाचल को बेचने की साजिश हो रही है।एक तरफ मुख्यमंत्री कह रहे हैं घाटे में चल रहे यूनिट को लीज पर देने पर  विचार कर रहे हैं जबकि उप मुख्यमंत्री कह रहे हैं एक भी यूनिट को निजी हाथों में नहीं देंगे। सरकार ने भ्रष्टाचार में सारी सीमाएं लांघ दी हैं। कुछ खनन माफिया को ईडी ने गिरफ्तार किए हैं और सरकार के करीबी लोग हैं इसको लेकर मुख्यमंत्री को जवाब देना चाहिए।
सुक्खू होली लॉज को ठिकाने लगाने में लगे हैं
वहीं मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा में आज के समय में कोई गुट नहीं है जबकि कांग्रेस गुटों में बंटी हुई है तभी तालमेल की कमी सामने आ रही है। सीएम सुक्खू होली लॉज को ठिकाने लगाने में लगे हैं और होली लॉज मुक्त कांग्रेस बनाने का काम तेजी से चल रहा है। विपक्ष सरकार के दो साल के कार्यकाल की नाकामयाबियों को लेकर जनता के बीच जाएगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चम्बा में उफनते पानी में फंसा बाइक सवार, परिवार ने दुपट्टों की मदद से बचाई जान

चम्बा,मंजूर पठान-:चम्बा जिले के तुनुहट्टी-ककिरा मार्ग पर भारी बारिश के बीच एक बाइक सवार की जान उस समय खतरे में पड़ गई,जब सड़क पर अचानक तेज पानी का बहाव आ गया। बाइक सवार पानी के तेज बहाव में पैरापिट के पास फंस गया और उसके बह जाने का खतरा पैदा हो गया।इसी दौरान वहां से...

राहुल गांधी की बार-बार लॉन्चिंग पर जयराम ठाकुर का तंज, बोले- जनता हर बार कर चुकी है खारिज

शिमला,संजू-:मुख्यमंत्री के हालिया बयान पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पलटवार करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी को लेकर लगातार प्रयोग कर रही है,लेकिन जनता ने हर बार उनके नेतृत्व को स्वीकार नहीं किया। जयराम ठाकुर ने दावा किया कि राहुल गांधी की...

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल अंबाला-:हरियाणा में आयुष्मान योजना के तहत इलाज करने वाले निजी अस्पतालों के सामने भुगतान का संकट गहराता जा रहा है। अस्पताल संचालकों का दावा है कि प्रदेश के करीब 480 अस्पतालों का आयुष्मान योजना के तहत 1200 करोड़...

नेपाल हादसे में हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल में फंसे ऊना के सुखविंदर, परिजनों ने भारत सरकार से लगाई रेस्क्यू की गुहार

ऊना,राकेश -:नेपाल में चीन सीमा के पास ग्लेशियर से बनी कृत्रिम झील के टूटने के बाद आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है।बाढ़ की चपेट में आने से जहां कई घर और निर्माणाधीन परियोजनाएं तबाह हो गईं,वहीं बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की सूचना है।हादसे के कई दिन बीत जाने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.