शिमला,27 नवंबर(TSN)-विश्व विख्यात पहाड़ो की रानी शिमला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुफरी में एडवेंचर रिजॉर्ट पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है।यहां हिमाचल प्रदेश का पहला इंडोर स्नो पार्क स्थापित किया गया है.इस रिजॉर्ट के यहां बनने से पर्यटन कारोबार को पंख लग रहे है। देश दुनिया से घूमने कुफरी पहुँच रहे पर्यटक एडवेंचर रिजॉर्ट में डे टाइम एक्टिविटी का खूब लुफ्त उठा रहे है।एडवेंचर रिजॉर्ट पर्यटको को खेलने खुदने से जुड़ी गतिविधियों से लेकर यहां की कृत्रिम बर्फबारी अपनी और मोहित कर रही है।
इंडोर स्नो पार्क में 12 महीने बर्फ
कुफरी में एडवेंचर रिजॉर्ट की खास बात ये हैं कि यहां पर्यटकों के मनोरंजन के लिए कृत्रिम बर्फबारी से इस पार्क को तैयार किया गया है.अक्सर बर्फ देखने के लिए सैलानी सर्दियों में शिमला का रुख करते हैं,लेकिन इंडोर स्नो पार्क में 12 महीने सैलानी बर्फ के साथ खेलने का आनंद ले सकते हैं. यहां घूमने आने वाले लोगों के लिए आकर्षक खेल गतिविधियां भी हैं.एडवेंचर रिजॉर्ट में टिकट 300 रु से लेकर 2500 रूप तक रखा गया है ।जिसमे लोग यहां मनोरंजन कर सकते है।
पर्यटकों के मनोरंजन के लिए ये खास
एडवेंचर रिजॉर्ट शिमला से 18 किलोमीटर दूर न्यू कुफरी में हाई वे किनारे 35 बीघा में फैला हुआ फन एन्ड फ़ूड पार्क है ।यहाँ पर बच्चों,नोजवानों व बुजुर्गों के लिए मनोरंजन एक से बढ़िया एक एक्टिविटी है।पयर्टक जो शिमला या कुफरी के आस पास रुकते है वह डे टाइम एक्टिविटी के लिए एडवेंचर रिजॉर्ट पहुँचते है।पर्यटकों के मनोरंजन के लिए यहां गो कार्टिंग ,डे सिंगकाट,जिप लाइन,5D मूवी,स्मैश कार,ट्रेवलीन के साथ कई अन्य गतिविधियां है ।
कुफरी स्थित एडवेंचर रिजॉर्ट के डायरेक्टर प्रतीक ठाकुर ने बताया कि हिमाचल का पहला इंडोर स्नो पार्क स्थापित किया गया है जो पर्यटकों के लिए एक आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है क्योंकि शिमला आने वाले हर पर्यटक को यह पार्क 12 महीने बर्फ का आनंद दे रहा है ।
