नई कार्यकारिणी के गठन के लिए आब्जर्वर ने तीन दिन तक कांग्रेस नेताओं से लिया फीडबैक

शिमला,संजु चौधरी (TSN)-हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के गठन के लिए प्रदेश कांग्रेस कार्यालयशिमला में आज आखिरी दिन की बैठक हुई। पर्यवेक्षक बनाए गए कांग्रेस सह-प्रभारी AICC सेक्रेटरी विदित चौधरी और चेतन चौहान ने प्रदेश कांग्रेस नेताओं के साथ  बैठक की। AICC सचिन चेतन चौहान ने बताया कि 3 दिनों में सभी मोर्चों के कार्यकर्ता वरिष्ठ नेता विधायकों और पूर्व विधायकों से फीडबैक लिया गया है।
चेतन चौहान ने बताया कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से बैठक के बाद लोकसभा और जिला स्तर पर आब्जर्वर नियुक्त किए हैं। इसके बाद जिला ब्लाक और प्रदेश कार्यकारिणी गठित होगी। उन्होंने कहा कि संगठन और सरकार के बीच के तालमेल के बारे में भी नेताओं पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से चर्चा हुई है। जहां सुधार की जरूरत है उस पर चर्चा हुई है।
नए लोगों के साथ  सरकार बनाने में मदद करने वालों को मिलेगी जगह
वहीं AICC सचिव विदित चौधरी ने कहा कि कुछ लोगों को सरकार कुछ को संगठन में जगह मिलती है।जिन कार्यकर्ताओं ने सरकार बनाने में  योगदान दिया है उन्हें संगठन में जगह मिलेगी।महिला कांग्रेस यूथ कांग्रेस कांग्रेस के अग्रिम संगठनों में मजबूती से काम करने वाले लोगों को आगे लाया जाएगा। जयराम ठाकुर के बयान पर  पलटवार करते हुए विदित चौधरी ने कहा कि जयराम ठाकुर का काम केवल बुराई करना है।
पर्यवेक्षकों की  रिपोर्ट के आधार पर  नई कार्यकारिणी का होगा गठन 
वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि
पर्यवेक्षकों की  रिपोर्ट के आधार पर  नई कार्यकारिणी का गठन होगा। पार्टी के लिए समय देने वाले और काम करने वाले लोगों को संगठन में जगह दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पुरानी कार्यकारिणी में से भी सक्षम कार्यकर्ताओं को कार्यकारणी में स्थान देने के साथ नए लोगों को भी जिम्मेदारी दी जाएगी। विपक्ष के द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर  प्रतिभा सिंह ने कहा इस तरह की कोई बात नहीं है.मुख्यमंत्री के साथ बातचीत के बाद सरकार और संगठन के बीच ताल-मेल बनाने को लेकर काम किया जा रहा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उद्योगपति नरिंदर भंवरा और जतिंदर मित्तल ने कल लगने वाले धरने की तैयारियों का लिया जायजा

-इंडस्ट्री एसोसिएशनों ने सरकार व अधिकारियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप,   लुधियाना, 24 मई (दलजीत विक्की)पंजाब सरकार और विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा इंडस्ट्री पर कथित तौर पर थोपे जा रहे उद्योग विरोधी फैसलों और लगातार हो रही परेशानियों के खिलाफ लुधियाना की सभी प्रमुख औद्योगिक एसोसिएशनें सोमवार को फोकल पॉइंट फेज-5 स्थित पंजाब...

आईजीएमसी शिमला ने रचा इतिहास, पहली बार रोबोटिक तकनीक से बड़ी आंत के कैंसर की सफल सर्जरी

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल Indira Gandhi Medical College and Hospital यानी आईजीएमसी शिमला ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में पहली बार बड़ी आंत यानी कोलन कैंसर की सफल रोबोटिक सर्जरी की गई है। इस उपलब्धि को प्रदेश में आधुनिक चिकित्सा तकनीक की दिशा...

95.67 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज, ज्वाली के गौरव कुमार पर जिला कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन

राहुल चावला ,धर्मशाला – कांगड़ा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ज्वाली के चलवाड़ा निवासी गौरव कुमार और उसके परिवार की 95,67,741 मूल्य की कथित अवैध संपत्ति फ्रीज कर दी है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत की गई है। जानकारी के...

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का तीखा हमला

​शिमला,संजू-:मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव औरअंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर अब आम जनता की जेब पर पड़ने लगा है। देश के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में भी पिछले 10 दिनों के भीतर पेट्रोल और डीजल के दामों में तीसरी बार रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज ही पेट्रोल...

खेल और तिरंगे का नशा करें युवा..सफलता की बीमारी ही सबसे बड़ी जीत : बबीता फोगाट

कांगड़ा, राहुल -:कांगड़ा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान बबीता फोगाट ने युवाओं को खेलों से जुड़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अगर युवाओं को किसी चीज का नशा करना है तो वह खेल और तिरंगे का होना चाहिए। खेल ऐसा नशा है, जिसकी “बीमारी” भी सफलता लेकर आती...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.