/ Oct 23, 2026

धर्मशाला के 29 वर्षीय जवान अक्षय कुमार की अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मृ.त्यु

राहुल चावला , धर्मशाला ( TSN)-कांगड़ा जिला के धर्मशाला के सिद्धबाड़ी की बागनी पंचायत के 29 वर्षीय जवान अक्षय कुमार की अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मृ.त्यु हो गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह ही उनके ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक हुआ, जिसके बाद आर्मी अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृ.त घोषित किया।
बता दें कि अक्षय के  पिछले माह सात नवंबर को सात फेरे लिए थे, और अचानक हुई घटना से अब पूरे परिवार सहित क्षेत्र में मातम छा गया है। उनके पार्थिव शव को उनके पैतृक गांव धर्मशाला बागनी में शनिवार शाम तक पहुंचाया जाएगा। अक्षय कुमार 19 डोगरा बटालियन में तैनात थे, और उनकी शहादत की खबर गांव में पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। अक्षय कुमार ने 2015 में महज 19 साल की उम्र में भारतीय सेना की सेवा शुरू की थी। उनके पिता संसार चंद ने बताया कि बचपन से ही अक्षय का सपना देश की सेवा करना था। उनका सपना पूरा तो हुआ, लेकिन यह बलिदान परिवार और गांव के लिए बड़ा सदमा है। उनके परिवार में पिता संसार चंद, माता सावित्री देवी, पत्नी, बहन और दो भाई हैं।
पिता संसार चंद ने बताया कि अक्षय की पिछले माह ही सात नवंबर को ही शादी हुई थी। उन्होंने भारी मन से कहा कि क्या पता था कि इतनी खुशी के बाद इतना बड़ा गम हमारा इंतजार कर रहा है। शादी के बाद अक्षय अपनी पत्नी के साथ नए जीवन की शुरूआत करने की तैयारी में थे, लेकिन किस्मत ने कुछ और ही तय कर रखा था।अक्षय कुमार के शहीद होने की खबर जैसे ही उनके गांव पहुंची तो पूरा गांव गमगीन हो गया। हर कोई उनकी शहादत पर गर्व तो कर रहा है लेकिन उनकी कमी से सबकी आंखें नम हैं।
उधर, ग्राम पंचायत बागनी के प्रधान सुरेश कुमार पप्पी ने बताया कि बागनी के जवान के हार्ट अटैक से मृ.त्यु होने का दुःखद समाचार मिला है। उन्होंने बताया  कि सेना की ओर से शनिवार शाम तक शव को पैतृक गांव पहुंचाने की बात कही जा रही है।उधर, धर्मशाला प्रशासनिक अधिकारियों ने भी खबर की पुष्टि की है कि जवान के ड्यूटी में शहीद होने की सूचना मिली है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और ऊर्जा मंत्री अनिल विज के साथ बैठक में बनी सहमति, बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश

पंचकूला-:हरियाणा में पिछले दो दिनों से जारी बिजली कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और ऊर्जा मंत्री अनिल विज के साथ हुई बैठक के बाद कर्मचारी यूनियनों ने हड़ताल वापस लेने की घोषणा की।कर्मचारियों ने तत्काल काम पर लौटकर बिजली आपूर्ति बहाल करने का निर्णय लिया है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने...

पत्रकारों की एकजुटता और हितों पर मंथन के लिए मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन की बैठक कल

कुरुक्षेत्र-:मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन की ओर से 24 अक्टूबर, शनिवार को सुबह 10 बजे लघु सचिवालय के नजदीक पत्रकारों की एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी।बैठक में एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।इसके अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पवन चोपड़ा और संगठन मंत्री मेवा सिंह राणा भी विशेष रूप से...

हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचा नीरज कुमार

चिंतपूर्णी,विकास-:मां चिंतपूर्णी के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण का अनूठा उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब ऊना जिले के रामपुर गांव निवासी नीरज कुमार हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे। उनकी इस कठिन यात्रा को देखकर रास्ते में मौजूद श्रद्धालु भी आश्चर्यचकित रह गए। नीरज कुमार ने...

NIT हमीरपुर के दीक्षांत समारोह में 1,265 विद्यार्थियों को मिलीं उपाधियां, गोल्ड मेडल से चमके मेधावी

हमीरपुर,अरविंद -:राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) हमीरपुर में शुक्रवार को 17वां दीक्षांत समारोह उत्साह और गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कार्यक्रमों के कुल 1,265 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। डिग्रियां और पदक प्राप्त...

हिमाचल के कर्मचारियों-पेंशनरों को दिवाली का तोहफा, 5% DA का ऐलान; क्लास-4 कर्मचारियों को एरियर की 10 हजार की किस्त

शिमला,संजू-:दिवाली से पहले हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत दी है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सचिवालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) देने का ऐलान किया।मुख्यमंत्री के अनुसार,बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता इसी महीने की सैलरी के साथ दिया जाएगा।इसके अलावा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.