जंगली मुर्गे पर हिमाचल में गरमाई सियासत..नेता प्रतिपक्ष ने उठाए सवाल, तो सीएम ने दिया ये जवाब

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)-शिमला जिला के कुपवी में हिमाचल सरकार के कार्यक्रम “सरकार जनता के द्वार” कार्यक्रम में डिनर में प्रतिबंधित जंगली मुर्गे के मीट को लेकर हिमाचल में सियासत गरमा गई हैं। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे सीएम सुक्खू को खाते वक्त ऑफर भी किया गया। हालांकि सीएम ने कहा कि वह मीट नहीं खाते। उन्होंने इसे दूसरे मंत्रियों को परोसने के लिए भी कहा। इसका एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
जिन्हें  जनमंच के फुल्के खल रहे थे वे  गांव में मना रहे  पिकनिक – नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर 
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तंज कसते हुए लिखा- जनता के घर द्वार जाकर लोगों की समस्याओं के निराकरण करने की हमारी योजना ‘जनमंच’ के फुलके जिन्हें खल रहे थे। आज गांव-गांव जाकर पिकनिक मना रहे हैं। जनता देख रही है कि वे क्या कर रहे हैं।
विपक्ष बेवजह देता है तूल, गांव वाले लाए थे देसी मुर्गा, नॉन वेज पहाड़ों का भोजन- CM
वहीं मामले को लेकर अब सीएम ने भी प्रतिक्रिया दी हैं। सीएम ने कहा कि गांव के लोग देसी मुर्गा लेकर आए थे मैं तो मीट खाता नहीं, लेकिन उसको लेकर जयराम  ठाकुर बयान दे रहे हैं। सीएम ने कहा कि नॉन वेज पहाड़ के जीवन का तो भोजन हैं। विपक्ष बेवजह मामले को तूल देने की कोशिश करता है। छींक आने पर भी जयराम ठाकुर प्रतिक्रिया दे देते हैं।
शीतकालीन सत्र में विपक्ष रखे अपनी बात..बेवजह नारे न लगाएं 
वहीं सीएम ने कहा कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र में विपक्ष अपनी बात को रखें बेवजह नारे न लगाएं और बात को सुने। विपक्ष को लगता है की कुर्सी को खतरा है तो चार दिन वॉकआउट की ही खबरें बनेगी। सीएम ने कहा कि पांच सालों तक प्रदेश का मुख्यमंत्री  रहते आम और गरीब जनता के हित में फैसले लेकर व्यवस्था में परिवर्तन करता रहूंगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चिंतपूर्णी मंदिर में होमगार्ड की ईमानदारी: महिला को लौटाया डेढ़ लाख रुपये का आईफोन प्रो

चिंतपूर्णी, विकास-: शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के मंदिर परिसर में तैनात होमगार्ड के जवानों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए श्रद्धालु का गुम हुआ महंगा मोबाइल फोन वापस लौटाया। होमगार्ड के इस सराहनीय कार्य की महिला श्रद्धालु ने प्रशंसा करते हुए जवानों का आभार जताया।जानकारी के अनुसार, होशियारपुर निवासी सुरिंदर कौर पत्नी बलदेव...

पलवल में 150 दिव्यांगजनों को मिले मुफ्त ई-स्कूटर, कृष्णपाल गुर्जर ने किया वितरण

पलवल-:पलवल में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई।केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में 150 दिव्यांगजनों को मुफ्त विशेष ई-स्कूटर वितरित किए।इस दौरान होडल विधायक हरेंद्र सिंह,पूर्व मंत्री हर्ष कुमार,पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल और पूर्व विधायक दीपक मंगला समेत कई गणमान्य लोग...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले- देश में लौट रहा कांग्रेस का दौर, भाजपा नेताओं के कांग्रेस में आने का किया दावा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने के दावों और नए जिलों के गठन को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में कांग्रेस का दौर फिर से लौट रहा है।उन्होंने सवाल उठाया कि जो पार्टी...

लुहणु मैदान में 18 अक्टूबर से सजेगा रणजी ट्रॉफी का रोमांच, हिमाचल-मुंबई के बीच भिड़ंत

बिलासपुर,सुभाष-:गोबिंद सागर झील के किनारे स्थित लुहणु क्रिकेट मैदान में 18 से 21 अक्टूबर तक रणजी ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाएंगे।इस चार दिवसीय मुकाबले में हिमाचल प्रदेश और मुंबई की टीमें आमने-सामने होंगी।लंबे समय बाद बिलासपुर में राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच का आयोजन होने जा रहा है,जिससे जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह...

मनोकामना पूरी होने पर दिल्ली के कारोबारी ने मां नैना देवी को भेंट किया सोने का आभूषण सेट

बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में शारदीय नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ रही है।देशभर से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और अपनी श्रद्धा व सामर्थ्य के अनुसार मां के चरणों में चढ़ावा अर्पित कर रहे हैं।इसी कड़ी में दिल्ली के कारोबारी प्रवेश गर्ग ने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.