सीएम मीडिया एडवाइजर बोले…फ्रस्ट्रेशन में है भाजपा..लोगों में नहीं केवल भाजपा में है आक्रोश

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)-हिमाचल प्रदेश में सरकार के 2 साल पूरे होने के कार्यकाल को लेकर भाजपा लगातार हमलावर है और 18 दिसंबर को भी धर्मशला में आक्रोश रैली निकाल रही है। वही मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर नरेश चौहान ने इसको लेकर पलटवार किया है और  कहा कि भाजपा के नेता फ्रस्ट्रेशन में  है एक दूसरे से आगे निकलने में भाजपा नेताओ में होड़ लगो हुई है।ये आक्रोश जनता में नही बल्कि भाजपा में आक्रोश है।
भाजपा विपक्ष की भूमिका निभाएं
मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस के 2 साल के कार्यकाल पूरा होने पर बिलासपुर में जो समारोह हुआ है वहां पर हजारों की संख्या में लोग पहुंचे और लोगों ने प्रदेश सरकार की नीतियों पर मोहर लगाई है। भाजपा पहले दिन से ही सरकार को कमजोर करने का प्रयास कर रही है और सरकार गिराने की साजिश की जा रही है लेकिन उसमें सफल नहीं हो पाए हैं । भाजपा नेताओं को यह समझना चाहिए कि लोगों की क्या भावना है लोगों ने सरकार को चुना है भाजपा विपक्ष की भूमिका निभाएं। भाजपा के नेताओं में आपस में तालमेल नहीं है और एक दूसरे से आगे बढ़ाने की होड़ लगी हुई है जबकि मुख्यमंत्री लगातार प्रदेश हित में काम कर रहे हैं पहले जहां रोहड़ू के डोडरा क्वार में मुख्यमंत्री ने आम लोगो के बीच रहे । वही बीते दिन शिमला के दूरदराज क्षेत्र टिककर पहुचे  ओर लोगो के घरों में  रात गुजारी ओर  लोगो की समस्याओ को सुना और उनका मौके पर समाधान भी किया। इससे भाजपा भी बौखलाई हुई है।
शीतकालीन सत्र को लेकर सरकार पूरी तरह से तैयार 
नरेश चौहान ने  कहा कि शीतकालीन सत्र को लेकर सरकार पूरी तरह से तैयार है और विपक्ष के जो भी सवाल है उनका जवाब सदन के अंदर दिया जाएगा। भाजपा सदन में केवल विरोध करने का काम न करें  बल्कि सकारात्मक भूमिका निभाए ओर चर्चा करें सरकार  जवाब देगी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायक पूर्व सरकार के 5 सालों में हुए भ्रष्टाचार पर भी सदन के अंदर चर्चा लाएगी।
गेस्ट फैकल्टी में नहीं दिया जा रहा है किसी को स्थाई रोजगार
 वही शिक्षा विभाग में गेस्ट टीचर फैकल्टी को लेकर विपक्ष पर गलत प्रचार करने के आरोप लगाए और कहा कि गेस्ट फेकल्टी को लेकर युवाओं को गुमराह किया जा रहा है सरकार केवल पार्ट टाइम के तौर पर शिक्षकों को रख रही है किसी का रोजगार नहीं दिया जा रहा है ,जो सेवानिवृत शिक्षक हैं या जो बेरोजगार हैं उन्हें गैप टाइम तक जब कोई शिक्षक छुट्टी जाता है तो उसके स्थान पर सेवाएं देगा। ताकि छात्रों की पढ़ाई का नुकसान ना हो ।इसको देखते हुए  गेस्ट फैकल्टी के तौर पर उसके लिए यह व्यवस्था की जा रही है किसी भी प्रकार का रोजगार नहीं दिया जा रहा है  । इसमे  किसी को घबराने की जरूरत है शिक्षा विभाग में 6 हजार भर्तियां शिक्षको की सरकार करने जा रही है। उन्होंने कहा कि  विपक्ष के लोग गलत तरीके से इस  पेश कर रहे हैं जबकि स्थाई कोई भी भर्ती नहीं हो रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

रक्षाबंधन पर HRTC की ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं का मुफ्त सफर

राहुल चावला,धर्मशाला-:रक्षाबंधन के अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने की तैयारी पूरी कर ली है। 28 अगस्त को प्रदेश के भीतर संचालित HRTC की सभी ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं को सूर्योदय से सूर्यास्त तक निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह जानकारी बुधवार को धर्मशाला में...

धर्मशाला में अब तक 91 हजार किलो चाय उत्पादन, बारिश से अगस्त में उत्पादन प्रभावित

धर्मशाला/राहुल-:जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित चाय उद्योग में इस वर्ष अब तक करीब 91 हजार किलोग्राम चाय का उत्पादन हो चुका है।उद्योग प्रबंधन को उम्मीद है कि नवंबर तक कुल उत्पादन डेढ़ लाख किलोग्राम तक पहुंच जाएगा।हालांकि,अगस्त माह में लगातार हुई बारिश ने चाय उत्पादन को प्रभावित किया है। इस महीने प्रबंधन को करीब 25 हजार...

IMC Foundation ने लुधियाना में छात्राओं के लिए 64,000 सैनिटरी पैड्स उपलब्ध करवाए

लुधियाना-:स्कूली छात्राओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और गरिमा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से IMC Foundation ने लुधियाना जिला प्रशासन के माध्यम से छात्राओं के लिए 64,000 सैनिटरी पैड्स का योगदान किया। Foundation की ओर से कुल 8,000 पैक्स IMC सैनिटरी नैपकिन, जिनमें 64,000 सैनिटरी पैड्स शामिल हैं,लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन के कार्यालय को...

राष्ट्रगान विवाद पर CM सुक्खू का पलटवार, बोले- भाजपा ने पहले की गलती, अब कर रही तरह-तरह की बातें

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा पलटवार किया है। विपक्ष की ओर से विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने पहले गलती की और अब अपनी गलती को...

राष्ट्रगान के अपमान के मुद्दे पर सियासत तेज़, विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर शुरू हुआ विवाद अब मुख्यमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के नोटिस तक पहुंच गया है।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा में प्रदेश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.