शीतकालीन सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में नेता प्रतिपक्ष की गैरहाजरी पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा ये

राहुल चावला ,धर्मशाला ( TSN)-तपोवन विधानसभा भवन में बुधवार से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र से पहले मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में सर्वदलीय बैठक रखी गई थी। बैठक साढ़े बारह बजे रखी गई थी, लेकिन बैठक में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर नहीं पहुंचे। हालांकि उनका एक बजे तक इंतजार किया गया और जब उनसे दूरभाष पर संपर्क किया गया तो उन्होंने स्वास्थ्य ठीक न होने के चलते बैठक में आने के लिए असमर्थता जताई।
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मीडिया से बातचीत में कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बैठक में आने की सहमति दी थी, विधानसभा सचिवालय ने भी सोमवार को नेता प्रतिपक्ष से संपर्क किया तो उन्होंने आने की बात कही थी। एक बजे तक नेता प्रतिपक्ष का इंतजार करने के बाद जब उनसे दूरभाष पर संपर्क किया तो  उन्होंने सर्वदलीय बैठक में आने की असमर्थता बताई कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान साढ़े बारह बजे पहुंच चुके थे और बैठक में उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया और उपाध्यक्ष भी पहुंचे थे तथा हमने बैठक में संबंधित विषयों पर चर्चा की है।
बुधवार के बिजनेस को दी एपू्रवल, लग रहे दोनों दलों के विषय
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि बुधवार के बिजनेस को मैंने एपू्रवल दे दी है, दोनों दलों के विषय सत्र में लग रहे हैं। नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (नेवा) की भी शुरूआत हो रही है, उम्मीद अगले चार दिनों तक सत्ता पक्ष और विपक्ष हिमाचल प्रदेश के विषयों पर चर्चा करेंगे और उसके सार्थक परिणाम निकलेंगे। विपक्ष के सर्वदलीय बैठक में न आने पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सत्र से पहले के प्रयास हमने करके देख लिए, अब कल सत्र के दौरान भी प्रयास करके देखेंगे। हमारा दायित्व नियमों के अनुसार सदन को चलाना है, उसे मैं चलाउंगा, उसे मैं अवरुद्ध नहीं होने दूंगा।
संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि यह पहली बार नहीं, बल्कि दूसरी बार हुआ है  कि विपक्ष सर्वदलीय बैठक से अनुपस्थित रहा हो। चौहान ने कहा कि सर्वदलीय बैठक का बायकाट करके विपक्ष ने न केवल विधानसभा अध्यक्ष का अनादर किया है, बल्कि जो संसदीय प्रणाली है, जो प्रथाएं बनी हैं, उनका भी अनादर किया है। चुने हुए प्रतिनिधियों को पुराने समय से चली आ रही परंपराओं को निभाना सभी का दायित्व है। हम सबकी विचारधारा अलग-अलग हो सकती है, लेकिन स्पीकर कक्ष में बैठकर सर्वदलीय बैठक में अपनी बात और विरोध को रखा जा सकता है। विपक्ष का सर्वदलीय बैठक में न आना दुर्भाग्यपूर्ण है, मुझे लगता है कि यह उनकी बहुत बड़ी गलती है, लेकिन मैं चाहूंगा कि कल से सत्र में आकर भाजपा के विधायक सदन में आकर अपनी बात रखें।
विपक्ष न आए तो बैठक का नहीं औचित्य
सर्वदलीय बैठक बुलाना विधानसभा अध्यक्ष का अधिकार है, यदि विपक्ष के नेता या विधायक बैठक में नहीं आएगा तो इस बैठक को रखने का कोई औचित्य ही नहीं है। मैंने विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह किया है कि दूसरी बार सर्वदलीय बैठक से विपक्ष अनुपस्थित रहा है, तो इसका औचित्य कुछ नहीं रह जाता।
भाजपा राज में 3 दिन का हुआ था शीतकालीन  सत्र
शीतकालीन सत्र अमूमन 4 से 5 दिनों का रखा जाता है, क्योंकि पर्यटन सीजन शुरू हो रहा है। होटलों की उपलब्धता की समस्या रहती है। भाजपा के समय तो 3 दिन का भी शीतकालीन सत्र रखा गया है। एजेंडा होगा और भाजपा कहती है कि इसे बढ़ाया जाए तो बढ़ाया जा सकता है।  मानसून सत्र भी 5 से 6 दिन का होता था, सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 10 दिन का सत्र रखा और भाजपा के कहने पर एक दिन बढ़ाकर उसे 11 दिन किया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पेंशनरों का सब्र टूटा: शिमला में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे बुजुर्ग, बड़े आंदोलन की चेतावनी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों को लेकर पेंशनरों का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है।राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में प्रदेशभर से पहुंचे पेंशनरों ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।पेंशनरों ने लंबे समय से लंबित डीए/डीआर एरियर,संशोधित वेतनमान के बकाये और मेडिकल रिइम्बर्समेंट के बिलों का जल्द भुगतान करने की...

तिब्बत-नेपाल फ्लैश फ्लड पर चीन से पारदर्शिता की मांग, मैक्लोडगंज में उठे पर्यावरणीय खतरे के सवाल

राहुल चावला,मैक्लोडगंज-:मैक्लोडगंज स्थित तिब्बती सेटेलमेंट कार्यालय में मंगलवार को ‘एशिया का जल टावर संकट में : तिब्बत-नेपाल फ्लैश फ्लड में पारदर्शिता की मांग’ विषय पर प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की गई।अंतरराष्ट्रीय तिब्बत नेटवर्क और स्टूडेंट्स फॉर ए फ्री तिब्बत-इंडिया की ओर से आयोजित इस ब्रीफिंग में तिब्बत और नेपाल में हाल में आई फ्लैश फ्लड से...

चम्बा में उफनते पानी में फंसा बाइक सवार, परिवार ने दुपट्टों की मदद से बचाई जान

चम्बा,मंजूर पठान-:चम्बा जिले के तुनुहट्टी-ककिरा मार्ग पर भारी बारिश के बीच एक बाइक सवार की जान उस समय खतरे में पड़ गई,जब सड़क पर अचानक तेज पानी का बहाव आ गया। बाइक सवार पानी के तेज बहाव में पैरापिट के पास फंस गया और उसके बह जाने का खतरा पैदा हो गया।इसी दौरान वहां से...

राहुल गांधी की बार-बार लॉन्चिंग पर जयराम ठाकुर का तंज, बोले- जनता हर बार कर चुकी है खारिज

शिमला,संजू-:मुख्यमंत्री के हालिया बयान पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पलटवार करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी को लेकर लगातार प्रयोग कर रही है,लेकिन जनता ने हर बार उनके नेतृत्व को स्वीकार नहीं किया। जयराम ठाकुर ने दावा किया कि राहुल गांधी की...

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.