जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसान आंदोलन को लेकर दिया बयान.डल्लेवाल का अनशन खत्म करवाए सरकार

सिरसा, 18 दिसंबर ––सरकार को किसानों के साथ किये गए वायदों को पूरा करना चाहिए ये बयान   जन नायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला ने किसान आंदोलन 2.0 को लेकर  दिया है। उन्होंने कहा कि तीन कृषि कानून वापिस लेते समय सरकार ने किसानों से उनकी मांगो को पूरा करने का वायदा किया था, अब सरकार को उनको पूरा करना चाहिए। अजय सिंह चौटाला ने कहा कि किसान नेता डल्लेवाल कई दिनों से अनशन पर हैं और मृ.त्यु शैया पर हैं ,उनकी हालत दिन प्रतिदिन ख़राब होती जा रही है इसलिए सरकार को तुरंत उनका अनशन ख़त्म करवाना चाहिए। वही उन्होंने कहा कि जन नायक जनता पार्टी का समर्थन पूरी तरह से किसानो के साथ है।
निकाय चुनाव को लेकर कहा ये 
प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में अजय सिंह चौटाला ने कहा कि अभी तक तो सरकार ने निकाय चुनाव को लेकर केवल घोषणाएं ही की हैं जैसे ही तारीख का एलान होगा जन नायक जनता पार्टी ने एक कमेटी बनाई हैं जो प्रत्येक जिले में जा कर चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों से उनके आवेदन लेगी।
वही वन नेशन वन इलेक्शन का समर्थन करते हुए अजय सिंह चौटाला ने कहा कि वो इसके पक्षधर हैं कि चुनाव एक साथ हो लेकिन अभी तो ये संसद में पेश हुआ है इसका क्या मसौदा है और सरकार इसे किस तरीके से लागु करती है। वही जन नायक जनता पार्टी के संगठन को लेकर उन्होंने कहा कि जनवरी में राष्ट्रीय ,प्रादेशिक और जिला स्तर पर संगठन बना दिया जाएगा और फरवरी के महीने से सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चुनावों को किसी किसी तरीके से प्रभावित करने के नए नए हथकंडे अपना रहे सुखविंदर सिंह सुक्खू- जयराम

मंडी धर्मवीर -: सूबे में जारी शहरी निकाय व पंचायती राज चुनावों के बीच बीते रोज सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में संपन्न हुई कैबिनेट की बैठक में प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा लिए गए फैसलों पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने निशाना साधा है। मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम...

बारिश ने लौटाई शिमला की रौनक, तापमान में भारी गिरावट से लोगों को मिली राहत

शिमला, संजू -:शिमला में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी के बाद मौसम ने अचानक करवट ली है। लगातार 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच रहे तापमान के कारण लोग उमस और गर्मी से परेशान थे, लेकिन ताज़ा बारिश ने पूरे शहर को राहत पहुंचाई है। बारिश के बाद तापमान में करीब 9...

रोहड़ू नगर परिषद चुनाव में 77.31 फीसदी मतदान, मतदाताओं में दिखा भारी उत्साह

शिमला-: नगर परिषद रोहड़ू चुनाव-2026 के तहत गुरुवार को सभी नौ वार्डों में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से मतदान संपन्न हुआ। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं और युवाओं, महिलाओं तथा बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लिया। पूरे दिन प्रशासन की ओर से सुरक्षा और...

एचपी बोर्ड परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी..उत्तर पुस्तिकाओं से छेड़छाड़ की फॉरेंसिक जांच में पुष्टि,

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) की परीक्षा प्रणाली में एक बड़ी लापरवाही और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस पर बोर्ड अध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा ने कड़ा संज्ञान लिया है। डॉ शर्मा ने बताया कि मार्च-2025 में आयोजित मैट्रिक (10वीं) परीक्षा के दौरान बिलासपुर जिले के एक परीक्षा केंद्र में छात्रों की...

गुरनाम सिंह चढूनी का केंद्र सरकार पर निशाना, नई राजनीतिक मुहिम को बताया बदलाव की आवाज

करनाल-:करनाल पहुंचे किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था और केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश की जनता अब पारंपरिक राजनीतिक दलों से निराश हो चुकी है और नए राजनीतिक विकल्प की तलाश कर रही है। उन्होंने “कॉकरोच जनता पार्टी” नाम से चल...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.