/ Aug 30, 2026

ISRO की भर्ती परीक्षा में पूरे भारत में पारस नेहरा का चौथा रैंक..डेढ़ लाख युवाओं ने आजमाई थी किस्मत

25 दिसंबर, यमुनानगर– यमुनानगर जिले के टोपरा कलां के रहने वाले पारस नेहरा ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम हासिल की है। पारस नेहरा ने इसरो की परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर न सिर्फ अपने  परिवार, गांव, बिरादरी बल्कि पूरे हरियाणा का नाम रोशन कर दिया। उसकी इस उपलब्धि से पूरा परिवार गदगद है। इसरो के लिए डेढ़ लाख युवाओं ने किशन आजमाई थी जिनमें से 153 युवाओं का चयन हुआ है। लेकिन  खुशी की बात यह है कि पारस नेहरा को पूरे भारत में चौथा रैंक हासिल हुआ है। फिलहाल पारस घर से बाहर है लेकिन उसकी इस उपलब्धि पर परिवार ने केक काटकर खुशी मनाई और वीडियो कॉल कर पारस नेहरा को इस बड़ी जीत के लिए केक भी खिलाया।
पारस नेहरा की उपलब्धि
 पारस नेहरा ने साल 2016 में फरीदाबाद के विद्या निकेतन स्कूल से नॉन मेडिकल की 12वीं की परीक्षा फर्स्ट डिवीजन से पास की उसके बाद साल 2020 में महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक से मैकेनिकल इंजीनियर से बीटेक की डिग्री भी फर्स्ट डिवीजन से पास की जिसमें उन्हें यूनिवर्सिटी स्तर पर गोल्ड मेडल भी मिला। उन्होंने साल 2022 में आईआईटी गुवाहाटी से प्लयूड एंड थर्मल सब्जेक्ट में m.tech की डिग्री हासिल की। मैकेनिकल डिजाइन में साल 2024 में आईआईटी दिल्ली से m. Tech की डिग्री फर्स्ट डिवीजन में पास की। फरवरी 2024 में उन्होंने इस पोस्ट के लिए लिखित परीक्षा दी जिसमें उनका अब चयन हुआ है।
पारस नेहरा के चौथा रैंक हासिल करने पर परिवार उनकी कड़ी मेहनत बता रहा है। पारस नेहरा की मां सुदेश नेहरा का कहना है कि वह हमेशा फर्स्ट रैंक की बात करता था। हालांकि उनका कई विकल्प मिले लेकिन वह चाहता था कि मैं कुछ ऐसा काम करूं जिससे देश का नाम भी रोशन हो। पारस नेहरा के चाचा सुखबीर का कहना है कि पारस नेहरा हमेशा से ही सरकारी नौकरी करने की बात कहता था वह कहता था कि मैं कुछ ऐसा काम करूं जिससे देश की प्रगति में मेरा भी योगदान रहे। उन्होंने कहा कि पारस नेहरा के अथक परिश्रम का रिजल्ट उनकी माता को जाता है। क्योंकि उन्होंने परस मेहता के लिए बहुत कुछ न्योछावर किया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.