रिज मैदान पर राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को दी श्रद्धांजलि

शिमला, संजु चौधरी (TSN)-पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की 100वीं जयंती पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रिज मैदान पर अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के देश के लिए योगदान को याद किया. इस दौरान भाजपा की ओर से रिज मैदान पर अटल बिहारी वाजपेई के जीवन को याद करते हुए प्रदर्शनी भी लगाई गई. इसका शुभारंभ नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने किया.
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को याद करते हुए कहा कि लोग उनके शतायु होने की कामना करते थे. अटल बिहारी वाजपेई जीवन के 100 वर्ष नहीं देख पाए, लेकिन आज उनकी 100 वीं जयंती मना रहे हैं. राज्यपाल से प्रताप शुक्ल ने आपको पोखरण परमाणु परीक्षण को याद करते हुए कहा कि सारा विश्व देखता रह गया और अटल बिहारी वाजपेई सरकार ने परमाणु परीक्षण करके दिखाया. उन्होंने कहा कि अपने शासन के दौरान अटल बिहारी वाजपेई ने जिस तरह से शासन चलाया उसी को आज सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है.
वहीं इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई श्रद्धांजलि देते हुए हिमाचल से उनके नाते को याद किया. जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री होते हुए भी अटल बिहारी वाजपेई हिमाचल आया करते थे. हिमाचल में उन्होंने घर बनाया. जयराम ठाकुर ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई ने ही अटल टनल जैसी बड़ी सौगात लाहौल के लोगों को दी थी. उन्होंने कहा 100वीं जयंती के मौके पर वह उन्हें श्रद्धा पूर्वक याद करते हैं.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांग्रेस में अनुशासन पर सख्ती, सोशल मीडिया बयानबाजी पर होगी कार्रवाई

शिमला,संजू- :हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में हालिया राजनीतिक घटनाक्रम के बीच पार्टी नेतृत्व ने अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्त रुख अपनाया है।इसी कड़ी में मंगलवार को शिमला स्थित हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राजीव भवन में अनुशासन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने की। बैठक के...

कुुत्ते के बच्चे को उठाकर पेड़ पर चढ़ गया बंदर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मंडी/धर्मवीर-:बंदर ने कुत्ते के बच्चे को उठाया और पेड़ पर चढ़ गया। हैरानी यह रही कि कुत्ते का बच्चा बंदर के साथ ऐसे चिपका रहा जैसे बंदर का बच्चा अपनी मां के साथ चिपका रहता है।यह सारा घटनाक्रम किसी ने कैमरे में रिकार्ड कर दिया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो...

नीट पेपर लीक दुर्भाग्यपूर्ण, भविष्य में रोकथाम के लिए मजबूत व्यवस्था जरूरी : शिक्षा

शिमला,संजू-:देशभर में चर्चा का विषय बने नीट पेपर लीक मामले पर हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी है।उन्होंने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए मजबूत और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली विकसित करना समय की आवश्यकता है। रोहित ठाकुर ने कहा...

नॉर्वे-हिमाचल सहयोग को नई दिशा, मुख्यमंत्री ने निवेश और तकनीकी साझेदारी का दिया आमंत्रण

शिमला-:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश और नॉर्वे के बीच सतत विकास,पर्यावरण संरक्षण तथा आधुनिक अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत बनाने पर बल दिया है।उन्होंने कहा कि दोनों क्षेत्रों की भौगोलिक और पर्यावरणीय चुनौतियां समान हैं,इसलिए आपसी साझेदारी से ऐसे नवाचार विकसित किए जा सकते हैं जो पर्वतीय क्षेत्रों के लिए...

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सम्मानित किए 600 मेधावी छात्र छात्राएं

अमृतसर -अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एबीवीपी द्वारा बीबीके डीएवी महाविद्यालय, अमृतसर में भव्य “प्रतिभा सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित कर उन्हें भविष्य में और बेहतर उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में 20 विद्यालयों के 600 से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.