/ Aug 31, 2026

सीएम मीडिया एडवाइजर बोले…मंडी में बालन कटान को लेकर सरकार सख्त…भाजपा कर रही राजनीति

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)– मण्डी जिला के धर्मपुर विधान सभा क्षेत्र में  बहरी में  हुए अवैध रूप से बालन कटान को लेकर भाजपा द्वारा सवाल उठाए जा रहे है और जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है। वही सीएम मीडिया एडवाइजर नरेश चौहान ने इस पर पलटवार किया है और भाजपा पर इस पर राजनीति करने के आरोप लगाए है।
नरेश चौहान ने  कहा कि यह मामला विधानसभा के सदन में भी उठा था और मुख्यमंत्री ने  कहा था कि इस तरह का यदि कोई कटान हुआ होगा तो उसकी जांच की जाएगी। इसको लेकर भाजपा द्वारा जांच करने के लिए कमेटी बनाई गई है यह भाजपा की राजनीतिक मजबूरी है। जबकि सरकार की ओर से वन विभाग के अधिकारियों को इसको लेकर पहले ही निर्देश जारी कर रिपोर्ट तलब की गई है।
मीडिया में छाए रहने के लिए  अनर्गल ब्यानबाजी  करते रहते हैं नेता प्रतिपक्ष 
वही नेता प्रतिपक्ष  जयराम ठाकुर के उस बयान को हास्यास्पद् करार दिया है जिसमें उन्होंने  सरकार पर कर्मचारी विरोधी होने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर बौखला गए हैं और इसीलिए मीडिया में  छाए रहने के लिए आए दिन अनर्गल ब्यानबाजी  करते रहते हैं.  नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा ही कर्मचारियों की हितैषी रही है जिसने समय पर उनके सभी देय लाभ दिए हैं लेकिन जयराम ठाकुर ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में कर्मचारियों को ठगने का काम किया और बार-बार डबल इंजन की सरकार का राग अलापने वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही कर्मचारियों को ना तो उनके संशोधित वेतनमान का पूरा बकाया दिया गया और ना ही समय पर मंहगाई भत्ते की किश्तें ही दी गई. जबकि वर्तमान सरकार के मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने प्रदेश के कर्मचारियों को अपने दो वर्ष के कार्यकाल में तीन मंहगाई भत्ते की किश्तें दीं और  साथ में दीवाली त्यौहार को देखते हुए उनका वेतन भी अग्रिम दिया गया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल अंबाला-:हरियाणा में आयुष्मान योजना के तहत इलाज करने वाले निजी अस्पतालों के सामने भुगतान का संकट गहराता जा रहा है। अस्पताल संचालकों का दावा है कि प्रदेश के करीब 480 अस्पतालों का आयुष्मान योजना के तहत 1200 करोड़...

नेपाल हादसे में हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल में फंसे ऊना के सुखविंदर, परिजनों ने भारत सरकार से लगाई रेस्क्यू की गुहार

ऊना,राकेश -:नेपाल में चीन सीमा के पास ग्लेशियर से बनी कृत्रिम झील के टूटने के बाद आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है।बाढ़ की चपेट में आने से जहां कई घर और निर्माणाधीन परियोजनाएं तबाह हो गईं,वहीं बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की सूचना है।हादसे के कई दिन बीत जाने...

हिमाचल की पुष्पा राणा को मिली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कमान, एशियन गेम्स में गोल्ड पर नजर

कांगड़ा,राहुल-:हिमाचल प्रदेश की बेटी और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। पुष्पा राणा को भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कप्तानी मिलने के बाद पुष्पा राणा ने इसे अपने लिए गर्व का पल बताते हुए कहा...

सुक्खू सरकार पर निशाना- पंचायत के फंड पर कैंची चलाने के आरोप… लॉटरी को भी बताया प्रदेश की बर्बादी की वजह

शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि अभियान के दौरान सेवा कार्यों के साथ विकसित भारत-2047 के निर्माण का संकल्प लिया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.