फर्जी पासपोर्ट बनवाकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य विदेश भागने की कर रहा था तैयारी..STF ने किया गिरफ्तार

28 दिसंबर,-सोनीपत–हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स की सोनीपत यूनिट लगातार लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों पर कड़ी कार्रवाई करती हुई नजर आ रही है क्योंकि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य फर्जी पासपोर्ट के माध्यम से विदेश भागने की फिराक में है और सोनीपत एसटीएफ लगातार ऐसे युवाओं को चिन्हित कर रही है जोकि फर्जी पासपोर्ट बनवाने के बाद विदेश भागने की तैयारी में जुटे हैं, सोनीपत एसटीएफ ने अंकित नरवाल निवासी गांव कथुरा को गिरफ्तार किया है जोकि फर्जी पासपोर्ट बनवाने के बाद विदेश भागने की तैयारी में जुटा था और अंकित नरवाल पर चार संगीन अपराधों को अंजाम देने का आरोप है और अभी जेल से जमानत पर बाहर चल रहा था।
इस मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी इंदिवर ने बताया कि बरोदा थाना में गांव कथुरा के रहने वाले अंकित नरवाल नाम के युवक पर फर्जी पासपोर्ट बनवाया गया था , इस मामले में बरोदा थाना में मुकदमा दर्ज हुआ था और यह बताया जा रहा था कि इसको बनवाने के लिए जो कागजात लगे वो फर्जी थे और इसके बाद एसटीएफ ने इसे गिरफ्तार कर लिया है और इसको कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है और यह विदेश भागने की तैयारी में था लेकिन उससे पहले ही इसे गिरफ्तार कर लिया गया, इसकी फर्जी पासपोर्ट बनवाने में किस किसने मदद की उसकी तलाश की जा रही है और इससे पूछताछ की जा रही है, इस पर पहले भी चार संगीन अपराधों को अंजाम देने का आरोप है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बारिश ने लौटाई शिमला की रौनक, तापमान में भारी गिरावट से लोगों को मिली राहत

शिमला, संजू -:शिमला में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी के बाद मौसम ने अचानक करवट ली है। लगातार 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच रहे तापमान के कारण लोग उमस और गर्मी से परेशान थे, लेकिन ताज़ा बारिश ने पूरे शहर को राहत पहुंचाई है। बारिश के बाद तापमान में करीब 9...

रोहड़ू नगर परिषद चुनाव में 77.31 फीसदी मतदान, मतदाताओं में दिखा भारी उत्साह

शिमला-: नगर परिषद रोहड़ू चुनाव-2026 के तहत गुरुवार को सभी नौ वार्डों में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से मतदान संपन्न हुआ। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं और युवाओं, महिलाओं तथा बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लिया। पूरे दिन प्रशासन की ओर से सुरक्षा और...

एचपी बोर्ड परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी..उत्तर पुस्तिकाओं से छेड़छाड़ की फॉरेंसिक जांच में पुष्टि,

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) की परीक्षा प्रणाली में एक बड़ी लापरवाही और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस पर बोर्ड अध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा ने कड़ा संज्ञान लिया है। डॉ शर्मा ने बताया कि मार्च-2025 में आयोजित मैट्रिक (10वीं) परीक्षा के दौरान बिलासपुर जिले के एक परीक्षा केंद्र में छात्रों की...

गुरनाम सिंह चढूनी का केंद्र सरकार पर निशाना, नई राजनीतिक मुहिम को बताया बदलाव की आवाज

करनाल-:करनाल पहुंचे किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था और केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश की जनता अब पारंपरिक राजनीतिक दलों से निराश हो चुकी है और नए राजनीतिक विकल्प की तलाश कर रही है। उन्होंने “कॉकरोच जनता पार्टी” नाम से चल...

अंबाला के अटल कैंसर सेंटर में दुर्लभ सर्जरी सफल, 14 वर्षीय बच्ची को मिला नया जीवन

अंबाला-:अंबाला कैंट स्थित क्षेत्रीय अटल कैंसर केयर सेंटर के डॉक्टरों ने एक बेहद दुर्लभ और जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देकर 14 वर्षीय बच्ची को नया जीवन दिया है। बच्ची लंबे समय से असहनीय पेट दर्द से जूझ रही थी, लेकिन कई निजी अस्पतालों में इलाज के बावजूद बीमारी की सही पहचान नहीं हो सकी।...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.