जलोड़ी जोत टनल बनने से क्षेत्र के पर्यटन को मिलेगी नई पहचान..जयराम ठाकुर

मंडी, धर्मवीर ( TSN)-पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कुल्लू जिला में प्रस्तावित जलोड़ी जोत टनल की अलाइनमेंट अप्रूव करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतिन गड़करी का आभार जताया है। मंडी में जयराम ठाकुर ने कहा कि जलोड़ी जोत टनल बन जाने से बंजार और आनी क्षेत्र वर्ष भर आपस में जुड़े रहेंगे और इससे यहां के पर्यटन को भी नई पहचान मिलेगी।
नीतिन गड़करी ने आनी आकर यहां के लोगों से किया था टनल बनाने का वादा
जयराम ठाकुर  ने  बताया कि यह टनल 4.2 किमी की होगी और इसपर एक हजार करोड़ की धनराशि खर्च की जाएगी। यहां सोझा गांव के लोगों ने टनल को गांव के नीचे से न बनाने की बात कही थी जिसे भी केंद्र सरकार ने सहर्ष स्वीकारते हुए इसकी अलाइनमेंट में बदलाव कर दिया है। अब यह टनल गांव के हटकर बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि नीतिन गड़करी ने लोकसभा चुनावों के दौरान आनी में टनल निर्माण की घोषणा की थी और बतौर सीएम उन्होंने केंद्र के समक्ष इस विषय को रखा था। अब केंद्र से इसकी अलाइनमेंट अप्रूव हुई है। जल्द ही इसकी डीपीआर बनेगी और फिर बजट प्रावधान के साथ ही इसका कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
बता दें कि अभी कुल्लू जिला का आनी क्षेत्र सर्दियों के मौसम में जलोड़ी पास पर बर्फबारी के कारण जिला मुख्यालय से कट जाता है। लेकिन टनल बन जाने के बाद यह इलाका वर्ष भर जिला मुख्यालय के साथ जुड़ा रहेगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने मंडी और कुल्लू जिलों को जोड़ने के लिए बनने वाली भूभूजोत टनल निर्माण को भी मंजूरी दे दी है। यह टनल जहां सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगी वहीं इससे दोनों जिलों के पर्यटन कारोबार को भी नई पहचान मिलेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

657 करोड़ बैंक घोटाला: 329 करोड़ रुपये का फर्जी तरीके से सीने में निवेश

मोनिका रावत/पंचकूला-:657 करोड़ रुपये के बहुचर्चित बैंक घोटाले की जांच में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित तौर पर सरकारी धन की नई मनी ट्रेल का खुलासा किया है। जांच एजेंसी के अनुसार, सरकारी विभागों से कथित रूप से निकाली गई 329 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पहले शेल कंपनियों के खातों में पहुंचाई...

घग्गर समेत सभी नदी-नाले उफान पर, पंचकूला में नदी किनारे जाने पर रोक; धारा 163 लागू

मोनिका रावत/पंचकूला : हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश और पंचकूला में पिछले 48 घंटे से जारी वर्षा के कारण घग्गर नदी समेत जिले की सभी प्रमुख नदियां और बरसाती नाले उफान पर हैं। घग्गर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से उसने रौद्र रूप धारण कर लिया है। संभावित बाढ़...

मानसून की चुनौती के बीच हथनीकुंड बैराज अलर्ट मोड पर, हाईटेक सुरक्षा इंतज़ामों पर प्रशासन का भरोसा

यमुनानगर/परवेज खान-:मानसून के सक्रिय होते ही यमुना नदी के जलस्तर में संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए यमुनानगर का हथनीकुंड बैराज पूरी तरह हाई अलर्ट पर है।सिंचाई विभाग ने इस बार बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। विभाग का कहना है कि बैराज की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए पहले...

हिमाचल में बारिश का कहर: सीएम सुक्खू ने लोगों से की सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने कई क्षेत्रों में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में तेज बारिश के कारण भूस्खलन, सड़क अवरोध और जलभराव की घटनाएं सामने आई हैं। कई स्थानों पर नदियों और खड्डों का जलस्तर बढ़ने से लोगों की चिंताएं...

हिमाचल में लगातार बारिश से हालात बिगड़े, 124 सड़कें बंद, 442 ट्रांसफार्मर और 19 पेयजल योजनाएं प्रभावित

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सड़क,बिजली और पेयजल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बताया कि 10 जुलाई सुबह 10 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 124 सड़कें...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.