/ Jul 27, 2026

शिमला में गरजे बिजली बोर्ड के कर्मचारी…चंडीगढ़ के कर्मचारियों के समर्थन में की एक घंटे की हड़ताल

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)-केंद्र सरकार द्वारा चंडीगढ़ बिजली विभाग को निजी कंपनी को सौंपने के विरोध में चंडीगढ़ बिजली विभाग के कर्मचारी आरपार की लड़ाई लड़ रही है. जिसका हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड के एम्प्लाइज एंड इंजीनियर जॉइंट फ्रंट ने समर्थन किया है। जॉइंट फ्रंट ने आज NCCOEEE के आवाहन पर एक घण्टा काम का बहिष्कार किया और कहा कि चंडीगढ़ बिजली विभाग के निजी हाथों में जाने से पड़ोसी राज्यों पर भी इसका असर पड़ेगा और हिमाचल प्रदेश का औद्योगिक क्षेत्र कॉरपोरेट के निशाने पर रहेगा।
हिमाचल में भी बिजली बोर्ड के निजीकरण की हो रही तैयारी
प्रदेश बिजली बोर्ड एम्प्लाइज एंड इंजीनियर जॉइंट फ्रंट के सह संयोजक हीरा लाल वर्मा ने कहा कि आज समूचे देश के बिजली कर्मचारी बड़े कठिन दौर से गुजर रहे हैं ऐसी परिस्थितियों में जॉइंट फ्रन्ट ऑफ़ HPSEB एम्प्लाइज एवं इंजीनियर राष्ट्रीय स्तर पर NCCOEEE के साथ खड़ा है और हिमाचल के बिजली कर्मचारियों व अभियंता भी बिजली क्षेत्र के निजीकरण के खिलाफ आज एक घंटे हड़ताल पर हैं। हिमाचल प्रदेश में भी सरकार बिजली बोर्ड को खत्म कर इसे तीन हिस्सों में बांटने की रणनीति बना रहा है जिसका ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं पर पड़ेगा।
बिजली बोर्ड में OPS को लागू नहीं करना चाहते CM सुक्खू
वहीं बिजली बोर्ड OPS की बहाली न होने पर कर्मचारियों में खासा रोष है और इसको लेकर जॉइंट फ्रंट विंटर सीजन के बाद बड़ा आंदोलन करेगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड में OPS को लागू नहीं करना चाहते हैं जिससे हजारों कर्मचारियों को नुकसान हो रहा है। साथ ही बिजली बोर्ड से निकाले गए आउटसोर्स पर रखे चालकों और इंजीनियर के पदों को खत्म करने पर सरकार ने अपना फैसला बदला नहीं है इसको लेकर भी बिजली बोर्ड कर्मचारी खासे निराश हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

एशियन अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य जीतने वाली शिवानी का अंबाला मंडल में हुआ भव्य सम्मान

अंबाला-:अंबाला मंडल की होनहार मुक्केबाज़ एवं भारतीय रेल की CCTC खिलाड़ी शिवानी ने एशियन अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 70 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर देश,भारतीय रेल और अंबाला मंडल का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पदक जीतने के...

AI और सैटेलाइट तकनीक से हिमाचल के जंगल होंगे सुरक्षित, आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती चुनौतियों के बीच राज्य सरकार ने जंगलों की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सैटेलाइट मैपिंग और रीयल-टाइम मॉनिटरिंग के माध्यम से अब जंगलों की निगरानी की जाएगी, जिससे वनाग्नि जैसी घटनाओं की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

शिमला,संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 30 और 31...

धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुक्खू के बड़े ऐलान, आपदा प्रभावितों को ₹8.5 लाख राहत, भ्रष्टाचार पर आएगा श्वेत पत्र

राहुल चावला,धर्मशाला-:धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश सरकार की ओर से आपदा प्रभावित परिवारों के लिए राहत पैकेज में बड़ी बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के पुनर्वास और आर्थिक सहायता को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने राहत राशि में उल्लेखनीय इजाफा...

इंदिरा मार्केट की छत पर आई लव मंडी व इसके आसपास पीएम मोदी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणियां

मंडी,धर्मवीर-:नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जारी प्रदर्शन के बीच मंडी शहर की इंदिरा मार्केट की छत पीएम मोदी के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी में लिखे जाने की शर्मनाक घटना सामने आयी है।शुक्रवार सुबह सैर करने निकले स्थानीय लोगों की नजर इंदिरा मार्केट की छत पर लगे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.