HRTC पेंशनरों का सरकार को अल्टीमेटम,आर पार की लड़ाई का किया एलान 27 नवंबर को होगा विशाल प्रदर्शन

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में HRTC पेंशनरों का सरकार के खिलाफ गुस्सा एक बार फिर सड़कों पर नजर आया। कुछ दिन पहले सरकार की ओर से 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता यानी डीए देने की घोषणा के बावजूद पेंशनरों का आक्रोश कम नहीं हुआ है। शुक्रवार को एचआरटीसी पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले पेंशनरों ने शिमला स्थित एचआरटीसी मुख्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन कर सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पेंशनरों का आरोप है कि उन्हें लगातार वित्तीय लाभों से वंचित रखा जा रहा है। संशोधित पेंशन का एरियर, महंगाई भत्ता और अन्य लंबित देनदारियां आज भी नहीं मिली हैं। बुजुर्ग पेंशनरों ने साफ कर दिया है कि अब केवल आश्वासनों से काम नहीं चलेगा। उन्होंने 27 नवंबर को बड़े धरना-प्रदर्शन का ऐलान करते हुए मांगें पूरी न होने पर हर तीन महीने में आंदोलन और जरूरत पड़ने पर कानूनी लड़ाई तेज करने की चेतावनी दी है।

एचआरटीसी के लिए जीवन के 35 से 40 साल तक सेवाएं देने वाले बुजुर्ग पेंशनरों को आज अपने ही हक के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के सचिव राजेंद्र ठाकुर ने सरकार और निगम प्रबंधन पर पेंशनरों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई भत्ते की 5 प्रतिशत अतिरिक्त किस्त का लाभ मिल चुका है, लेकिन एचआरटीसी पेंशनरों को इससे वंचित रखा गया। वहीं, हाल ही में मिले 3 प्रतिशत डीए से भी पेंशनरों की नाराजगी दूर नहीं हुई है, क्योंकि उनकी कई दूसरी वित्तीय देनदारियां अब भी लंबित हैं।उन्होंने कहा कि पेंशनरों ने अब अपने आंदोलन को और तेज करने का फैसला लिया है। समिति की ओर से एचआरटीसी प्रबंधन को नोटिस और नया मांगपत्र सौंपा जा रहा है। 27 नवंबर को विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। पेंशनर नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं हुई तो दिसंबर, मार्च, जून और सितंबर में हर तीन महीने बाद आंदोलन किया जाएगा।

पेंशनरों का कहना है कि उन्होंने प्रदेश के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों तक कठिन परिस्थितियों में अपनी सेवाएं दीं। बर्फ से ढके किन्नौर, लाहौल-स्पीति और काजा जैसे क्षेत्रों में भी कर्मचारियों ने दिन-रात काम किया, लेकिन आज सेवानिवृत्ति के बाद अपने ही अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। एचआरटीसी ज्वाइंट एक्शन कमेटी के मीडिया प्रभारी रामप्रसाद ठाकुर ने कहा कि पेंशनर सरकार से कोई अतिरिक्त सुविधा नहीं मांग रहे, बल्कि पेंशन नियमों के तहत मिलने वाले जायज वित्तीय लाभ मांग रहे हैं। उनका आरोप है कि 1 जनवरी 2016 से संशोधित पेंशन का एरियर अब तक नहीं मिला है। इसके अलावा 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पर मिलने वाले अतिरिक्त पेंशन लाभों का एरियर भी हजारों पेंशनरों को नहीं दिया गया है। उन्होंने न्यायालय के आदेशों को लागू न करने पर भी सरकार और निगम प्रबंधन को घेरा।वहीं, 31 अक्टूबर को न्यायालय द्वारा 6 प्रतिशत ब्याज सहित लंबित राशि दो किस्तों में देने के फैसले को लागू करने की भी मांग की गई है। पेंशनरों ने स्पष्ट किया है कि जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल करने के साथ मंत्रियों और विधायकों का घेराव भी किया जाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

HRTC पेंशनरों का सरकार को अल्टीमेटम,आर पार की लड़ाई का किया एलान 27 नवंबर को होगा विशाल प्रदर्शन

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में HRTC पेंशनरों का सरकार के खिलाफ गुस्सा एक बार फिर सड़कों पर नजर आया। कुछ दिन पहले सरकार की ओर से 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता यानी डीए देने की घोषणा के बावजूद पेंशनरों का आक्रोश कम नहीं हुआ है। शुक्रवार को एचआरटीसी पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले पेंशनरों ने शिमला...

अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- 2027 में भाजपा की बनेगी सरकार, हिमाचल को फिर मिलेगी विकास की रफ्तार

राहुल चावला,धर्मशाला-:धर्मशाला में राजकीय डिग्री कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने हिमाचल के अधिकारों, किसानों के हितों और केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि...

जयराम ठाकुर बोले- सरकार की विदाई तय, चार साल का जश्न मनाने के बजाय सम्मानजनक विदाई की तैयारी करे कांग्रेस

शिमला,संजू-: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में होने वाले शीतकालीन सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आर्थिक कुप्रबंधन, बिगड़ती कानून व्यवस्था और जनविरोधी फैसले लेने के आरोप लगाते हुए कहा कि अब सरकार की विदाई...

जयराम ठाकुर को नेता विपक्ष के पद से हटाना चाहते हैं कुछ भाजपा नेता

मंडी,धर्मवीर-:सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का कहना है कुछ भाजपा नेता जयराम ठाकुर को नेता विपक्ष के पद से हटाना चाहते हैं और इसके लिए दिल्ली में लॉबिंग करने में लगे हुए हैं। यह बात उन्होंने आज मंडी में चिट्टा मुक्त हिमाचल के तहत आयोजित वॉकथॉन में भाग लेने के बाद मीडिया से बातचीत में कही।...

कंगना रनौत की सोशल मीडिया पोस्ट पर विवाद, DGP से शिकायत; BNS की धाराओं में FIR दर्ज करने की मांग

शिमला-मंडी की सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत की सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हिमाचल प्रदेश में विवाद गहरा गया है। इस मामले में कैप्टन अतुल शर्मा ने हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक(DGP) को लिखित शिकायत सौंपकर कंगना रनौत के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है। शिकायतकर्ता ने 10 नवंबर 2026 को सांसद...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.