हिमाचल के इस क्षेत्र से बड़े बड़े नेता होने के बाद भी ग्रामीणों को सड़क नहीं, काट रहे कालापानी जैसी सजा

मंडी, धर्मवीर ( TSN)- पूर्व मंत्री व दिग्गत नेता महेंद्र सिंह ठाकुर ने अपने राजनीतिक सफर के दौरान धर्मपुर में चाहे जितना मर्जी विकास करवाया हो, लेकिन उनके क्षेत्र में आज भी ऐसे गांव है जो सड़क सुविधा के बिना कालापानी जैसी सजा काटने को मजबूर हैं। आलम यह है कि जब गांव मे कोई मरीज बीमार हो जाता है तो उसे कुर्सी, पालकी और पीठ पर उठाकर सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। यहां बात हो रही धर्मपुर विधानसभा के तहत आने वाली ग्राम पंचायत घरवासड़ा के साहण गांव की।
बीमार होने पर मरीज को कुर्सी व पीठ पर उठाकर पहुंचाना पड़ता है अस्पताल
 ऐसा नहीं है यहां के वाशिदें सड़क के लिए जमीन देने के लिए तैयार नहीं है। साल 2008 में गांव के लिए टूटी-फूटी कच्ची सड़क भी निकाली गई थी। लेकिन बरसात में यह सड़क सड़क जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके बाद आज दिन यहां डंगे तक नहीं लग पाए हैं। पिछले दिनों गांव में जीत सिंह की तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें कुर्सी पर उठाकर अस्तपाल पहुंचाया गया। चंडीगढ से उपचार करवाने के उपरांत जीत सिंह अपने गांव वापिस आना चाहते थे, लेकिन सड़क सुविधा न होने पर वे मजबूरी में अपनी बेटी के घर रूक गए और वहीं अपने प्राण त्याग दिए। परिजनों को कहना है कि जीत सिंह की इच्छा थी कि वह अपने गांव में अंतिम सांस ले, लेकिन गांव में सड़क सुविधा न होने से ऐसा हो ना पाया।
समय पर अस्पातल नहीं पहुंचने के कारण कई मरीज रास्ते में ही दम तोड़ चुके 
 90 वर्षीय रोशनी देवी का कहना है कि समय पर अस्पातल नहीं पहुंचने के कारण कई मरीज रास्ते में ही दम तोड़ चुके हैं। पिछले दिनों जब वह खुद बीमार हुई तो उन्हें पीठ पर बिठाकर अस्पताल ले जाया गया। वहीं बलवीर राणा ने बताया कि सड़क न होने के कारण दर्जनों परिवार यहां से पलायन  कर चुके हैं। स्थानीय निवासियों सहित पूर्व जिला परिषद भूपेंद्र सिंह ने प्रदेश सरकार और स्थानीय विधायक से इस गांव के लिए शीघ्र सड़क बनाने की मांग उठाई है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चंबा आज भी पिछड़ेपन से जूझ क्यों रहा? पठानिया ने हर्ष महाजन से मांगा जवाब

चंबा-: चंबा के विकास और जिले के पिछड़ेपन को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चंबा के विकास को लेकर दिए गए बयानों पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कड़ा पलटवार किया है।उन्होंने महाजन के राजनीतिक सफर और पूर्व में सत्ता में रही उनकी भूमिका...

शिमला में फोरलेन टनल निर्माण के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ढली में निकाली आक्रोश रैली

शिमला,संजू-:राजधानी शिमला में फोरलेन टनल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है।टनल निर्माण के कारण मकानों में दरारें आने और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों ने शुक्रवार को ढली टनल से आक्रोश रैली निकाली। टनल प्रभावित मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर लोगों ने सरकार और प्रशासन के...

कांगड़ा बनेगा हिमाचल का पर्यटन केंद्र, नए जिलों पर आयोग की रिपोर्ट के बाद होगा फैसला: CM सुक्खू

राहुल चावला,धर्मशाला–:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने और धर्मशाला को बड़े आयोजनों के केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास,होटल कारोबार,नए जिलों के गठन, स्वास्थ्य सेवाओं,शिक्षा और केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों...

HPU के ‘हमीर संगम’ में बीजेपी नेताओं की मौजूदगी से सियासी चर्चा तेज, नए जिलों पर सुधीर शर्मा ने सरकार को घेरा

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में आयोजित ‘हमीर संगम’ कार्यक्रम के बहाने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।कार्यक्रम में हजारों छात्रों की भागीदारी और बीजेपी नेताओं की मौजूदगी ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि धर्मशाला के विधायक सुधीर...

व्हाइट केन डे पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिव्या शर्मा का संदेश—दृष्टिबाधितों को दया नहीं, अधिकार चाहिए

शिमला-:दृष्टिबाधित लोगों को शिक्षा,रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराने में कंप्यूटर टेक्नोलॉजी की महत्वपूर्ण भूमिका है।राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित दृष्टिबाधित कॉरपोरेट रणनीतिकार दिव्या शर्मा ने कहा कि तकनीक के माध्यम से दृष्टिबाधित व्यक्ति अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर सकते हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।वह गुरुवार को विश्व श्वेत...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.