/ May 21, 2026

सांसद रणदीप सुरजेवाला ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से मिलकर जाना उनके स्वास्थ्य का हाल

चंडीगढ-10 जनवरी -गर्मी,सर्दी, ओलावृष्टि और विपरीत परिस्थितियों में बावजूद लगभग 11 महीनों से खनौरी और शंभू बॉर्डर पर किसानों ने मोर्चा लगाया हुआ है। आज शुक्रवार को कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद रणदीप सुरजेवाला ने खनौरी बॉर्डर का दौरा किया, जहां उन्होंने संघर्षरत किसानों के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से मुलाकात की। किसान आंदोलन के चलते जगजीत सिंह डल्लेवाल लगभग 46 दिन से अनशन पर बैठे हैं और उनकी तबीयत बिगड़ती जा रही है। रणदीप सुरजेवाला  ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल  के स्वास्थ्य पर चिंता व्यक्त की है।
कांग्रेस नेता ने कहा है कि डल्लेवाल की स्थिति गंभीर है और केंद्र सरकार को अड़ियल रुख छोड़ते हुए किसानों की मांगें मानकर तत्काल जगजीत डल्लेवाल का अनशन खत्म करवाना चाहिए। डल्लेवाल केंद्र सरकार पर फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी समेत किसानों की विभिन्न मांगों के लिए आमरण अनशन पर हैं! उन्होंने किसी चिकित्सा सहायता लेने से इनकार कर दिया है, जिससे उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया है!
किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान निकाले
सुरजेवाला ने कहा कि बड़े दुर्भाग्य की बात हैं देश का पेट भरने वाला अन्नदाता आज खुद के हकों के लिए भूखा बैठा हैं। न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर सुप्रीम कोर्ट और संसद की समिति ने सिफारिशें की हैं, लेकिन केंद्र सरकार अब तक इस पर गंभीर कदम उठाने में असमर्थ नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि यह केवल किसान नेताओं की नहीं, बल्कि पूरे किसान समुदाय की समस्या है। उन्होंने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार को न तो किसानों की चिंता है और न ही उनकी मांगों को उठाने वाले नेताओं की। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह न केवल डल्लेवाल जैसे नेताओं की बात सुने, बल्कि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान निकाले।
एमएसपी गारंटी कानून का वादा निभाए भाजपा सरकार : रणदीप सुरजेवाला 
रणदीप सुरजेवाला ने खनोरी बॉर्डर पर मीडिया से बातचीत में कहा कि डल्लेवाल का जीवन सभी के लिए अनमोल है।उन्होंने कहा, ”डल्लेवाल व्यक्तिगत हित के लिए नहीं, बल्कि किसानों की जायज मांगों के लिए अनशन कर रहे हैं।’ उन्होने कहा कि किसानों की एमएसपी की कानूनी गारंटी सहित विभिन्न मांगें पूरी तरह से जायज हैं और लंबे समय से लंबित हैं। सुरजेवाला ने साथ ही दावा किया कि हरियाणा में किसानों को अनाज पर एमएसपी नहीं मिल रही है।सुरजेवाला  ने डल्लेवाल  को आश्वासन दिया है कि कांग्रेस पार्टी और हम सब उनके साथ है और एमएसपी के गारंटी का कानून हमारे लिए सर्वोपरि है। इस दौरान सुरजेवाला ने संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं जोगेंद्र सिंह उग्रांहा,दर्शन पाल समेत कई किसान नेताओं से भी मुलाकात की। और किसानों  की मांगों को लेकर चर्चा की।
किसानों को दिल्ली जाने से रोकना पूरी तरह अलोकतांत्रिक
सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि अब तक किसानों का पूरा आंदोलन शांतिपूर्ण रहा है। सरकार की बात मानते हुए किसान बिना ट्रैक्टर ट्रॉली के दिल्ली जाने को भी राजी हो गए हैं। फिर भी किसानों को दिल्ली जाने से रोकना पूरी तरह अलोकतांत्रिक कदम है। प्रजातंत्र में सभी नागरिकों को शांतिपूर्ण तरीके से कहीं भी आने-जाने या अपनी बात कहने का अधिकार है। किसानों की मांग पूरी तरह जायज और कई साल पुरानी है। खुद भाजपा ने एमएसपी का वादा करके किसान आंदोलन को खत्म करवाया था।
कांग्रेस किसानों को स्वामीनाथन फार्मूले के तहत MSP  देने की पक्षधर
 किसानों को दिए गए आश्वासन के मुताबिक अब तक एमएसपी कमेटी का कोई अता-पता नही है। अब किसान सरकार को वही वादा याद दिला रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही किसानों को स्वामीनाथन फार्मूले के तहत एमएसपी देने की पक्षधर रही है। भाजपा ने स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करके किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद वादे को भूल गई और किसानों की आय बढ़ाने की जगह लागत को कई गुना बढ़ा दिया।किसानों की मेहनत के बिना देश का विकास संभव नहीं है। सरकार को एमएसपी पर ठोस नीति बनानी चाहिए। केंद्र सरकार को संवेदनहीन रवैया छोड़कर तत्काल किसानों से बात कर उनकी मांग पूरी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में किसान की स्थिति किसी से छुपी नहीं है। सरकार के अहंकारी और असंवेदनशील रुख से पहले किसान आंदोलन में 700 से अधिक किसानों की शहादत को भी देश नहीं भूला है।और अब भी किसानों की जायज मांग पर अत्याचार जारी है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

इंडोनेशिया में सरकारी स्कूल के नन्हें वैज्ञानिकों के मॉडल ऑटोमेटिक डैम गेट सिस्टम को मिला आउट ऑफ द बॉक्स आइडिया अवार्ड

मंडी/धर्मवीर -:अक्सर हम देखते हैं कि बरसात के दौरान नदियों पर बने बांध के गेट गाद व मिट्टी भरने से बंद हो जाते है, जिससे बांध गिरने का भी खतरा बढ़ जाता है। पिछले कुछ सालों से हिमाचल में बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं और इस समस्या ध्यान में रखते हुए सरकारी स्कूल के दो नन्हें वैज्ञानिकों...

मुख्यमंत्री ने बंगलुरू में श्री श्री रविशंकर से की मुलाकात.. प्राकृतिक खेती और गौ संरक्षण को लेकर साझा सहयोग पर चर्चा

दिल्ली -:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को बंगलुरू स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम में आध्यात्मिक गुरु एवं संस्था के संस्थापक श्री श्री रविशंकर से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने आश्रम में कार्यरत हिमाचल प्रदेश के लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा गौसेवा में भी भाग लिया।बैठक के दौरान प्राकृतिक...

यमुना तटबंधों का निरीक्षण करने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, बोले— बदलते मौसम में मजबूत बाढ़ प्रबंधन जरूरी

करनाल /राकेश कुमार शर्मा -:हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने बुधवार को करनाल के गांव कुंडा कलां में यमुना नदी के तटबंधों और बाढ़ बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर संभावित बाढ़ को लेकर किए जा रहे इंतजामों की समीक्षा की और कार्यों को तय समय सीमा में पूरा...

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हिमाचल में केमिस्टों की हड़ताल, मरीजों को हुई दिक्कत

शिमला, संजू -: ऑनलाइन फार्मेसी और दवाओं पर भारी छूट के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर हिमाचल प्रदेश में मेडिकल स्टोर संचालकों ने एक दिन की हड़ताल की।प्रदेशभर में अधिकांश मेडिकल दुकानें बंद रहीं, जिसके चलते लोगों को जरूरी दवाइयां लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। शिमला,...

शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन: यूपी और पंजाब से ड्रग नेटवर्क के दो मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

शिमला, संजू -:शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश और पंजाब से दो मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि अब कार्रवाई केवल छोटे स्तर के पेडलरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि नशा नेटवर्क की जड़ों तक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.