दिल्ली (एकता): दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। बता दें कि इससे लोगों में हड़+कंप मच गया और सभी घरों से बाहर आ गए। सूत्रों के मुताबिक भूकंप के झटके करीब 20 सेकेंड तक महसूस किए गए। हालांकि इसका केंद्र नेपाल रहा। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई।
बताया जा रहा है कि नोएडा में भूकंप के तेज झटकों से लोग हैरान रह गए। दफ्तरों से बाहर निकलकर पार्क और खुले आसमान के नीचे आ गए। शुक्रवार को देर रात करीब 11:45 पर दिल्ली समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। गौरतलब है कि इससे पहले 15 अक्टूबर को भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे।
