World Cup 2023 के बीच भारत को लगा बड़ा झटका, ये स्टार खिलाड़ी पूरे Tournament से हुआ बाहर 

पुणे (एकता): विश्व कप 2023 के बीच भारत को बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया का ये 30 वर्षीय स्टार खिलाड़ी पूरे Tournament से बाहर हो गया है। सूत्रों के मुताबिक अब स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या विश्व कप के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। वह सिर्फ तीन गेंद फेंक सके थे। उन्हें विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ मैच में चोट लगी थी। पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ वह मैच खेल रहे थे। इसके बाद पिछले तीन मैचों में टीम इंडिया स्टार खिलाड़ी के बिना खेली। बतायाजा रहा है कि हार्दिक के टखने में चोट लगी थी और रिहैब के लिए वह बंगलूरू के नेशनल क्रिकेट एकेडमी में थे। आईसीसी ने हार्दिक के विश्व कप से बाहर होने की पुष्टि की है। 5 नवंबर को टीम इंडिया का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से और 12 नवंबर को नीदरलैंड से है। भारतीय टीम सेमीफाइनल के लिए भी क्वालिफाई कर चुकी है।


प्रसिद्ध कृष्णा को टीम इंडिया में किया गया शामिल

खास बात यह है कि अब मैच में हार्दिक के रिप्लेसमेंट के तौर पर प्रसिद्ध कृष्णा को टीम इंडिया में शामिल किया गया है। प्रसिद्ध को विश्व कप का अनुभव नहीं है और वह पहली बार विश्व कप के टीम में शामिल किए गए हैं। वह एनसीए बंगलूरू में थे। दरअसल शनिवार को टूर्नामेंट की इवेंट टेक्निकल कमेटी से मंजूरी मिलने के बाद शामिल किया गया। हार्दिक ने इस विश्व कप में चार मैचों में पांच विकेट झटके हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 6.84 का रहा है। बल्लेबाजी में उन्हें सिर्फ एक ही बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौका मिला था। अगर हम उनके ओवरऑल वनडे करियर की बात करें तो उन्होंने 86 वनडे में 84 विकेट झटके हैं।


जानिए हार्दिक पांड्या को कैसे लगी थी चोट?

बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान उन्होंने लिटन दास के शॉट को दाएं पैर से रोकने की कोशिश की थी। इस दौरान उन्होंने अपना आपा खो दिया और बाएं पैर पर गलत तरीके से गिर गए। इसके बाद मैदान से उठते समय वह काफी दर्द में दिख रहे थे। जल्द ही उन्हें उठाया गया। इसके बाद दो सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा भी उनका हाल-चाल जानने मैदान पहुंचे। करीब पांच मिनट तक मैच रुका रहा। हार्दिक ने उठकर फिर से गेंदबाजी करने की कोशिश की, लेकिन उनसे नहीं हो पाया था।


बांग्लादेश के खिलाफ हार्दिक तीन गेंद फेंक पाए थे

हार्दिक ने अपने पहले ओवर की तीन गेंद फेंकी थी। बाकी की तीन गेंद विराट कोहली ने फेंकी। उन्होंने छह साल बाद वनडे में गेंदबाजी की थी। लेकिन अब वह Tournament से बाहर हुआ हो गए हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में इस बार कम बरसेगा मानसून: सामान्य से 10% कम बारिश का अनुमान, 18-19 जून को आंधी-बिजली का ‘येलो अलर्ट’

​शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में इन दिनों जहां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है वहीं इस वर्ष मानसून का रुख कुछ धीमा रह सकता है,जिससे आम जनता को सामान्य से कम बारिश का सामना करना पड़ सकता है वहीं किसान बागवानों की चिंताएं बढ़ सकती है।मौसम विज्ञान केंद्र के...

केंद्र के नए डीजल नियंत्रण आदेश से हिमाचल के बागवान परेशान! कुलदीप राठौर ने उठाया मुद्दा

शिमला,संजू -:केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा जमाखोरी,कालाबाजारी और ईंधन के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए जारी किए गए नए नियंत्रण आदेश का असर अब हिमाचल प्रदेश के बागवानी क्षेत्र में भी दिखाई देने लगा है।राज्य के कई क्षेत्रों में किसानों और बागवानों को पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता...

मोदी सरकार के 12 साल: AI शिक्षा, डिजिटल इंडिया और विकसित भारत पर सांसद रेखा शर्मा का जोर

अम्बाला-:राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास,सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बच्चों को शुरुआती कक्षाओं से ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की शिक्षा देने की दिशा में काम कर रही है। साथ...

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

मंडी,धर्मवीर-:भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की बात को दोहराते हुए प्रदेश सरकार पर जुबानी हमला बोला है।मंडी में पत्रकारों से बातचीत में दुष्यंत कुमार ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार केंद्र से मिल रही मदद का कोई हिसाब-किताब नहीं दे रही है।उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा...

मनीषा मित्तल हत्याकांड पर शिक्षा मंत्री सख्त, बोले मामले में होगी सख्त कार्रवाई

शिमला,संजू -:शिमला के भट्टाकुफर स्थित सरस्वती पैराडाइज स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की हत्या के बाद पूरे प्रदेश में आक्रोश का माहौल है।इस दर्दनाक घटना ने न केवल शिक्षा जगत बल्कि आम लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है।न्याय की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.