सीएम के मीडिया सलाहकार बोले.. सरकार के 2 साल के कार्यकाल में विपक्ष की भूमिका रही दुर्भाग्यपूर्ण

शिमला, संजु चौधरी(TSN)-मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने प्रदेश में बढ़ते नशे पर चिंता जताई है. नरेश चौहान ने कहा कि आज हिमाचल के गांव और छोटे कस्बों तक नशा पहुंच गया है. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार नशे को रोकने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है. इस दौरान नरेश चौहान ने पूर्व जयराम सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पूर्व जयराम सरकार के कार्यकाल में प्रदेश का समय खराब हुआ.नशे की रोकथाम के लिए पूर्व  सरकार ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई. विपक्ष केवल सरकार को कोसने और गिराने में लग रहा. इस दौरान उन्होंने IGMC में इंजेक्शन न मिलने से कैंसर रोगी की मौत मामले को लेकर विपक्ष पर वोट बैंक की राजनीति के लिए गैर जिम्मेदाराना तरीके से प्रचारित करने का आरोप लगाया है.
प्रदेश के गांव-गांव तक फैला नशा पूर्व सरकार ने नहीं दिखाई गंभीरता 
मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा  कि पूर्व जयराम सरकार के 5 साल के कार्यकाल में प्रदेश का केवल समय खराब हुआ. पिछली सरकार ने प्रदेश में नशा रोकने के लिए गंभीरता नहीं दिखाई.जयराम सरकार के समय प्रदेश में खुलेआम शराब माफिया काम करता रहा. विपक्ष पर निशाना साधते हुए नरेश चौहान ने कहा की वर्तमान सरकार के दो वर्षों के समय में विपक्ष की भूमिका दुर्भाग्यपूर्ण रही है.विपक्ष केवल सरकार को गिराने और कोसने में लगा रहा. केंद्र से किसी मदद को दिलाने में विपक्ष ने कोई भूमिका नहीं निभाई.
ठियोग वाटर सप्लाई मामले में तुरंत कार्रवाई ने दिया प्रदेश को संदेश
हाल ही में ठियोग से सामने आए वाटर सप्लाई घोटाले मामले को लेकर नरेश चौहान ने कहा कि सरकार की नीति भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की है.उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में आते ही तुरंत कार्रवाई की गई. इससे प्रदेश भर में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की मंशा का संदेश गया है. वहीं कोऑपरेटिव बैंक लोन मामले में प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि सरकार का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है. यह बैंक के अपने अधिकार क्षेत्र का मामला है, बैंक के अपने नियम कानून है. ऐसे में बैंक अपने स्तर पर इस पूरे मामले को देखेगा.
IGMC अस्पताल में इंजेक्शन न मिलने के मामले में कहा ये 
IGMC अस्पताल में इंजेक्शन न मिलने से कैंसर रोगी की मौत के मामले में मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि इस पूरे मामले में IGMC प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने अपना स्पष्टीकरण दे दिया है.व्यक्ति को ढाई लाख रुपए की स्वास्थ्य सहायता दी गई थी.उन्होंने कहा कि व्यक्ति कैंसर का रोगी था और उसकी मौत दुखद है. लेकिन गैर जिम्मेदारी के साथ राजनीतिक लाभ के लिए इस मामले का दुष्प्रचार  करना दुर्भाग्यपूर्ण है.सरकार की मंशा परिवार को इंजेक्शन नहीं देने की कतई नहीं थी. विभाग ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि इंजेक्शन अस्पताल में उपलब्ध नहीं रहता आवश्यकता पर मंगवाया  जाता है. विपक्ष सोशल मीडिया पर पब्लिसिटी और वोट बैंक के लिहाज से इसको प्रसारित कर रहा है यह सरासर गलत है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पवन खेड़ा की टिप्पणी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा, शिमला में FIR की मांग

शिमला,संजू-:कांग्रेस नेता पवन खेड़ा द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा ने कड़ा विरोध जताया है।भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल के नेतृत्व में विधायक सतपाल सिंह सत्ती,डी.एस. ठाकुर और दिलीप ठाकुर ने एडिशनल एसपी के माध्यम से पुलिस अधीक्षक शिमला को शिकायत सौंपकर पवन खेड़ा के...

हैपनिंग हरियाणा 2.0: मुंबई से ग्लोबल निवेश और हरियाणवी कनेक्ट की नई शुरुआत

हरियाणा-:हरियाणा सरकार ने मुंबई में ‘हैपनिंग हरियाणा 2.0’ के तहत अंतरराष्ट्रीय आउटरीच और ग्लोबल कैपिटल कैंपेन की शुरुआत की।23 से 25 अगस्त तक चलने वाले इस तीन दिवसीय इन्वेस्टर समिट में 66 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर एमओयू होने की संभावना है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुंबई में बसे हरियाणवियों से...

राशन वितरण में लापरवाही पर सख्ती, डिपो होल्डरों को मंत्री राजेश नागर के निर्देश

अम्बाला-:हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार राजेश नागर ने सोमवार को डिपो होल्डरों के साथ समीक्षा बैठक कर राशन वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। बैठक में मंत्री ने पात्र लाभार्थियों को समय पर और पूरा राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राशन वितरण में किसी...

विधानसभा परिसर में सत्ता पक्ष-विपक्ष आमने-सामने, अटैचियों और तख्तियों के जरिए लगाए आरोप

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विधानसभा परिसर में राजनीतिक माहौल गरमा गया।सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की गई।काउंसिल चेंबर के बाहर काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर...

राष्ट्रगान के अपमान के आरोपों पर बिफरा विपक्ष, वीडियो फुटेज की मांग सदन से वॉकआउट

शिमला,संजू-:हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर सदन में एक बार फिर हंगामा हुआ। तीन दिनों से जारी विवाद के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में व्यवस्था देते हुए स्पष्ट किया कि विधानसभा सत्र की शुरुआत राष्ट्रगान से होगी,जबकि समापन राष्ट्रगीत के साथ किया जाएगा।इसी दौरान विपक्ष ने सत्र...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.