/ Aug 29, 2026

मंडी जिला की इन 9 पंचायतों में अप्रैल माह से खुलेगी नई उचित मूल्य की दुकानें

मंडी,धर्मवीर ( TSN)-मंडी जिला में 9 नई उचित मूल्य की नई दुकाने खुलने जा रही हैं। यह दुकाने उन पंचायतों में खुलेंगी जहां या तो उपभोक्तओं की संख्या ज्यादा है या उपभोक्ताओं को 2 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय राशन लाना पड़ रहा है। इन पंचायतों से मिले प्रस्तावों के बाद विभाग ने आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक आवेदक आगामी 10 फरवरी तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
 जिला नियंत्रक विजय सिंह हमलाल ने बताया कि वर्तमान समय में मंडी जिला में 847 उचित मूल्य की दुकानें संचालित की जा रही है। इसके अलावा 9 और पंचायतों में नई उचित मूल्य की दुकाने खोलने के प्रस्ताव विभाग के पास पहुंचे हैं। सदर विकास खंड के निचती सुराड़ी, बालीचौकी के रेहकूलधार व बांधी, द्रंग के अप्पर बनेहड़, गोपालपुर के मनवाणा व तरंडोल, गोहर के गुढार, धर्मपुर के दलौट और विकास खंड बल्ह के तहत पड़ने वाले डोह गांव में उचित मूल्य की यह दुकानें खुलने जा रही हैं। आवेदकों के लिए न्यनतम योग्यता दसवीं पास रखी गई है। विभाग द्वारा तय नियमों के आधार पर श्रेणी अनुसार पंचायत, स्वयं सहायता समूह, सहकारी सभाएं, एकल विधवा नारी, दिव्यांगजन, पूर्व सैनिक व शिक्षित बेरोजगार को प्राथामिकता दी जाएगी।
इमरजिंग हिमाचल की वेबसाइट पर करें ऑनलाइन आवेदन, न्यूनतम योग्यता दसवीं पास
वहीं जिला नियंत्रक विजय सिंह हमलाल ने बताया कि इच्छुक आवेदक उद्योग विभाग की इमरजिंग वेबसाइट ( https://emerginghimachal.hp.gov.in/ ) पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन किसी का भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि सभी दस्तावेजों के साथ दसवीं कक्षा का सर्टिफिकेट अपलोड करना अति अनिवार्य है। दसवीं के सर्टिफिकेट के आधार पर ही मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। जिसके बाद अप्रैल माह से उचित मूल्य की इन दुकानों में उपभोक्ताओं को राशन मिलना शुरू हो जाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.