/ Aug 29, 2026

नवनियुक्त उपाध्यक्ष बोले..घाटे में चल रहे HRTC के रूटों को नई व्यवस्था लागू होने तक बंद नही किया जाएगा

हमीरपुर, अरविन्द सिंह ( TSN)-हिमाचल पथ परिवहन निगम के नए नियुक्त उपाध्यक्ष अजय वर्मा का आज हमीरपुर बस स्टैंड पहुंचने पर एचआरटीसी के कर्मचारी व अधिकारियों ने स्वागत किया।इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी हमीरपुर राजकुमार पाठक क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी बिलासपुर विवेक लखनपाल सहित अन्य गण मान्य लोग भी मौजूद रहे।वर्मा ने कहा कि एचआरटीसी आम जनता से जुड़ा हुआ निगम है और जनता के भलाई के लिए भी विभिन्न सेवाएं शुरू की गई हैं जिसका लाभ सभी वर्गों को प्राप्त हो रहा है।उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह का आभार जताया और कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंप गई है उसे पर वह खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे । वर्मा ने बताया कि जल्द ही हिमाचल में 250 नई इलेक्ट्रिक बसें आ रही है इसके अलावा 42 नई वोल्वो बसें भी आएंगे ।
एचआरटीसी को उभारा जाएगा घाटे से
हिमाचल प्रदेश पद परिवहन निगम के नव नियुक्त उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा कि एचआरटीसी को किस ढंग से घाटे से उभर जाए इसके लिए एक नई रूपरेखा तैयार की जाएगी ताकि निगम को फायदे में लाकर इसे आगे बढ़ाया जा सके ।वर्मा ने माना कि इस वक्त हिमाचल में निगम जरूर कुछ घाटे में चल रहा है लेकिन इसके पीछे कई तरह की फ्री में दी जा रही सुविधाएं भी हैं लेकिन भविष्य में किसी और बेहतर बनाने के लिए काम किया जाएगा ।वही रविवार के दिन प्रदेश में बस सेवा बहुत कम चलने से आम जनता को होने वाली परेशानी पर अजय वर्मा ने कहा कि निगम रविवार को भी अपनी बस चलता है जबकि दूसरी कोई भी व्यवस्था ऐसी सुविधा नहीं देती है ।उन्होंने कहा कि पेंशनरों को जरूर पेंशन देने में कहीं ना कहीं कुछ दिक्कत आती है लेकिन भविष्य में इसमें भी सुधार किया जाएगा ।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.