शादियों के सीजन व वेलेंटाइन डे पर फूलों के कारोबार में उछाल..हिमाचल के फूलों की डिमांड

शिमला, संजु चौधरी (TSN)-हिमाचल प्रदेश में कोविड महामारी में चौपट हुआ फूलों का कारोबार अब पूरी तरह पटरी पर लौट आया है। शादियों के सीजन व वेलेंटाइन डे से पहले फूलों के कारोबार में खूब उछाल आया है। हिमाचल प्रदेश समेत देश के अन्य शहरों  चंडीगढ़ व दिल्ली में भी हिमाचल के फूलों की डिमांड बढ़ गयी है।  इस सीजन में किसानों को अच्छे दाम मिल रहे है वहीं फूल कारोबारी खूब चांदी कूट रहे है।
प्रदेश में अब 80 से 100 करोड़ का कारोबार हो रहा 
हिमाचल प्रदेश बागवानी विभाग के निदेशक विनय कुमार ने बताया कि प्रदेश में कोविड 19 महामारी में प्रदेश में फूलों का कारोबार चौपट हो गया था लेकिन अब कारोबार पूरी तरह  पटरी लौट आया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब 80 से 100 करोड़ का कारोबार हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार फूलो की खेती  को बढ़ावा दे रही है। प्रदेश सरकार ने पुष्प क्रांति योजना के माध्यम से किसानों को 5 सालों में 50 करोड़ का अनुदान दे चुकी है. वहीं केंद्र सरकार भी किसानों को MIDH योजना के माध्यम से 50 % सब्सिडी दे रही है। निदेशक ने कहा कि शादियों व त्योहारी सीजन में हिमाचल के फूलों की डिमांड दिल्ली व चंडीगढ़ में बढ़ी है और बागवानों को अच्छे दाम मिल रहे है ।
पहले के मुकाबले डिमांड और दाम दोनों दुगने 
वहीं शिमला के फुल कारोबारी अमित सूद ने कहा कि शादियों व  त्यौहारी सीजन में फूलों की डिमांड में  बढ़ गयी है।उन्होंने कहा कि पहले के मुकाबले डिमांड और दाम दोनों दुगने हो गए है।पहले यदि वह प्रतिदिन10 पेटियां मंगाते थे तो अब उन्हें 20 पेटियां मंगानी पड़ रही है। सूद ने बताया कि पहले जो पुष्प गुच्छ 100 रु मिलता था अब वह 300 से 400 रु बिक रहा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

डीजल की मार से डगमगाई प्राइवेट बस सेवा, किराया बढ़ाने की मांग तेज

अम्बाला -:लगातार बढ़ती डीजल कीमतों ने अब प्राइवेट और सहकारी बस संचालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अंबाला सेंट्रल बस स्टैंड स्थित दी सहकारी परिवहन कल्याण समिति की बैठक में बस ऑपरेटरों ने सरकार से बस किराया बढ़ाने की मांग उठाई। संचालकों का कहना है कि खर्च लगातार बढ़ रहे हैं लेकिन किराए में बढ़ोतरी...

करनाल में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने शव लेने से किया इंकार

करनाल -:करनाल के इंद्री क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक बॉबी का शव खेतों में मिलने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। युवक के शरीर और चेहरे पर चोटों के निशान मिलने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मामले को लेकर समाज के लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर...

राजीव बिंदल के 75% जीत के दावे पर विक्रमादित्य का पलटवार, बोले- पंचायत चुनावों को ‘सेमीफाइनल’ बताना गलत

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों के पहले चरण के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल द्वारा 75 प्रतिशत जीत का दावा किए जाने पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह  ने कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने भाजपा के दावों को वास्तविकता से दूर बताते हुए कहा कि पंचायत...

नशा तस्करों पर शिमला पुलिस का बड़ा प्रहार, 1.13 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त

शिमला, संजू -: शिमला पुलिस  ने नशा तस्करों के खिलाफ व्यापक अभियान छेड़ते हुए सप्लाई और डिमांड नेटवर्क पर एक साथ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 134 मामले दर्ज किए हैं और 286 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि अब केवल...

डॉ राजीव बिंदल बोले…पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की प्रचंड जीत

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों के प्रथम चरण के नतीजों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल  ने दावा किया कि प्रदेश की अधिकांश पंचायतों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.