/ May 21, 2026

उद्योगों के लिए मुश्किल हालात पैदा करके प्रदेश का नुकसान कर रही है सरकार-जयराम ठाकुर

शिमला, 15 फरवरी ( TSN)-नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार जिस तरह से उद्योगों को टारगेट कर रही है वह प्रदेश के हित में नहीं हैं। जब सरकार ने उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए उद्योगपतियों को पड़ोसी राज्यों से सस्ती बिजली देने का वादा किया था तो सरकार उस वादे को कैसे तोड़ सकती है। यह दो तरफा संबंध है। कोई सरकार इस तरह से ‘स्टेट प्रोमिस’ को कैसे तोड़ सकती है। सरकार उद्योगों के लिए मुश्किल हालात उत्पन्न करने के पीछे क्या मंशा रखती है? वह उनसे क्या ‘अपेक्षा’ कर रही है, वह स्पष्ट करे।
संजौली को फिर से थाना बनाना था तो चौकी क्यों बना दी थी?
वहीं  नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री से पूछा कि अगर संजौली को थाना बनाना आवश्यक था तो उन्होंने हमारे फैसले को क्यों पलटकर उसे चौकी बना दिया था। 29 जून 2022 को हमारी सरकार ने तो संजौली को थाना भी बना दिया था और पुलिस आधुनिकीकरण के लिए 160 करोड़ रुपए के बजट से 43 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया था। विधानसभा के अंदर मुख्यमंत्री ने बयान दिया है कि संस्थानों को डिनोटिफाई करने के पहले पब्लिक नीड असेसमेंट करवाई गई थी? तो आखिर एक साल में कैसे लोगों की ‘नीड’ बदल गई और किसी जगह पुलिस थाने के बजाय पुलिस चौकी रहे? आज तक ऐसी नीड असेसमेंट तो किसी ने भी नहीं सुनी होगी? तो क्या इस मामले में मुख्यमंत्री अपने अधिकारियों द्वारा गुमराह किए गए या उन्होंने प्रतिशोध के तहत ऐसी कार्रवाई की या उन्होंने विधान सभा में झूठा बयान दिया?

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

इंडोनेशिया में सरकारी स्कूल के नन्हें वैज्ञानिकों के मॉडल ऑटोमेटिक डैम गेट सिस्टम को मिला आउट ऑफ द बॉक्स आइडिया अवार्ड

मंडी/धर्मवीर -:अक्सर हम देखते हैं कि बरसात के दौरान नदियों पर बने बांध के गेट गाद व मिट्टी भरने से बंद हो जाते है, जिससे बांध गिरने का भी खतरा बढ़ जाता है। पिछले कुछ सालों से हिमाचल में बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं और इस समस्या ध्यान में रखते हुए सरकारी स्कूल के दो नन्हें वैज्ञानिकों...

मुख्यमंत्री ने बंगलुरू में श्री श्री रविशंकर से की मुलाकात.. प्राकृतिक खेती और गौ संरक्षण को लेकर साझा सहयोग पर चर्चा

दिल्ली -:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को बंगलुरू स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम में आध्यात्मिक गुरु एवं संस्था के संस्थापक श्री श्री रविशंकर से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने आश्रम में कार्यरत हिमाचल प्रदेश के लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा गौसेवा में भी भाग लिया।बैठक के दौरान प्राकृतिक...

यमुना तटबंधों का निरीक्षण करने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, बोले— बदलते मौसम में मजबूत बाढ़ प्रबंधन जरूरी

करनाल /राकेश कुमार शर्मा -:हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने बुधवार को करनाल के गांव कुंडा कलां में यमुना नदी के तटबंधों और बाढ़ बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर संभावित बाढ़ को लेकर किए जा रहे इंतजामों की समीक्षा की और कार्यों को तय समय सीमा में पूरा...

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हिमाचल में केमिस्टों की हड़ताल, मरीजों को हुई दिक्कत

शिमला, संजू -: ऑनलाइन फार्मेसी और दवाओं पर भारी छूट के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर हिमाचल प्रदेश में मेडिकल स्टोर संचालकों ने एक दिन की हड़ताल की।प्रदेशभर में अधिकांश मेडिकल दुकानें बंद रहीं, जिसके चलते लोगों को जरूरी दवाइयां लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। शिमला,...

शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन: यूपी और पंजाब से ड्रग नेटवर्क के दो मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

शिमला, संजू -:शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश और पंजाब से दो मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि अब कार्रवाई केवल छोटे स्तर के पेडलरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि नशा नेटवर्क की जड़ों तक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.