इस बार अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का निमंत्रण यानी ’’न्युन्दरा’’ मंडी कलम से

मंडी, धर्मवीर ( TSN)– 27 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का न्युन्दरा इस बार मंडी कलम से बनाए गए निमंत्रण पत्र से दिया गया है। बता दें कि मंडयाली बोली में निमंत्रण को न्युन्दरा कहा जाता है। डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि मंडी कलम का अपना एक स्मृद्ध इतिहास है। यह मंडी की प्राचीन कला का एक ऐसा हिस्सा है जिसके माध्यम से यहां की प्राचीन संस्कृतिक और सभ्यता की जीवंत झलक देखने को मिलती है।
न्युन्दरे में कार्यक्रम की सारी जानकारी मंडयाली बोली में
मंडी कलम में बनाए गए चित्र आज विश्व भर में अपनी एक अलग पहचान बनाए हुए हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने भी इस बार निमंत्रण पत्र को मंडी कलम के माध्यम से बनाने का प्रयास किया है। राज्यपाल शिव प्रतात शुक्ल और सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित सभी गणमान्यों और जिला के सभी देवी-देवताओं यह निमंत्रण पत्र दे दिया गया है। बता दें कि इस न्युन्दरे में कार्यक्रम की सारी जानकारी मंडयाली बोली में ही लिखी होती है।
निमंत्रण पत्र को मंडी कलम के कलाकार  राजेश कुमार ने किया डिजाइन
मंडी कलम में बनाए गए न्युन्दरे यानी निमंत्रण पत्र को मंडी कलम के कलाकार  राजेश कुमार ने डिजाइन किया है। उन्होंने बताया कि जब जिला प्रशासन ने उनसे संपर्क किया तो उसके बाद उन्होंने मंडी कलम के माध्यम से यह डिजाइन तैयार किया। फिर उसके बाद प्रशासन की तरफ से इसे फाइनल करके आगे जारी किया गया। राजेश कुमार ने खुशी जताते हुए कहा कि प्रशासन के इस प्रयास से मंडी कलम को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिलेगी। आज मंडी कलम विलुप्त होती जा रही है और इसके संरक्षण एवं संर्वधन की जरूरत है। प्रशासन के यह प्रयास एक कारगर कदम साबित हो सकते हैं।
हालही में 5 करोड़ में बिकी थी 5 पेंटिंग्स
अभी हालही में 5 करोड़ में बिकी थी 5 पेंटिंग्स
बता दें कि अभी हालही में मंडी कलम द्वारा सदियों पहले बनाई गई प्राचीन पांच पेंटिंग्स मुंबई में हुई नीलामी में 5 करोड़ में बिकी थी। एक पेंटिंग को तो खरीददार ने तीन करोड़ में खरीदा था। मंडी कलम की जो भी पेंटिंग बनती है उसमें किसी भी तरह के केमिकल वाले रंगों का इस्तेमाल नहीं होता बल्कि इसमें सिर्फ प्राकृतिक रंग ही इस्तेमाल किए जाते हैं। यही कारण हैं कि इनकी कीमत करोड़ों में है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चिंतपूर्णी मंदिर में होमगार्ड की ईमानदारी: महिला को लौटाया डेढ़ लाख रुपये का आईफोन प्रो

चिंतपूर्णी, विकास-: शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के मंदिर परिसर में तैनात होमगार्ड के जवानों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए श्रद्धालु का गुम हुआ महंगा मोबाइल फोन वापस लौटाया। होमगार्ड के इस सराहनीय कार्य की महिला श्रद्धालु ने प्रशंसा करते हुए जवानों का आभार जताया।जानकारी के अनुसार, होशियारपुर निवासी सुरिंदर कौर पत्नी बलदेव...

पलवल में 150 दिव्यांगजनों को मिले मुफ्त ई-स्कूटर, कृष्णपाल गुर्जर ने किया वितरण

पलवल-:पलवल में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई।केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में 150 दिव्यांगजनों को मुफ्त विशेष ई-स्कूटर वितरित किए।इस दौरान होडल विधायक हरेंद्र सिंह,पूर्व मंत्री हर्ष कुमार,पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल और पूर्व विधायक दीपक मंगला समेत कई गणमान्य लोग...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले- देश में लौट रहा कांग्रेस का दौर, भाजपा नेताओं के कांग्रेस में आने का किया दावा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने के दावों और नए जिलों के गठन को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में कांग्रेस का दौर फिर से लौट रहा है।उन्होंने सवाल उठाया कि जो पार्टी...

लुहणु मैदान में 18 अक्टूबर से सजेगा रणजी ट्रॉफी का रोमांच, हिमाचल-मुंबई के बीच भिड़ंत

बिलासपुर,सुभाष-:गोबिंद सागर झील के किनारे स्थित लुहणु क्रिकेट मैदान में 18 से 21 अक्टूबर तक रणजी ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाएंगे।इस चार दिवसीय मुकाबले में हिमाचल प्रदेश और मुंबई की टीमें आमने-सामने होंगी।लंबे समय बाद बिलासपुर में राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच का आयोजन होने जा रहा है,जिससे जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह...

मनोकामना पूरी होने पर दिल्ली के कारोबारी ने मां नैना देवी को भेंट किया सोने का आभूषण सेट

बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में शारदीय नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ रही है।देशभर से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और अपनी श्रद्धा व सामर्थ्य के अनुसार मां के चरणों में चढ़ावा अर्पित कर रहे हैं।इसी कड़ी में दिल्ली के कारोबारी प्रवेश गर्ग ने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.