शिमला, संजु चौधरी ( TSN)-हिमाचल कांग्रेस कार्यकारणी भंग हुए सौ दिन से ज्यादा का समय हो गया है,लेकिन नई कार्यकारणी का गठन नही हो पाया है। अब हिमाचल कांग्रेस प्रभारी की नई प्रभारी नियुक्त किया गया।ऐसे में अब नई कार्यकारणी के गठन के लिए ओर इंतजार करना पड़ेगा।हालांकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने जल्द कार्यकारणी गठित करने की बात कही।
रजनी पाटिल से मिलने जाएंगी दिल्ली
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल कांग्रेस की कार्यकारणी को लेकर सूची आलाकमान को भेज दी गई है और अब हिमाचल की नई प्रभारी रजनी पाटिल को बनाया गया है और जल्द उनसे मिलने वे दिल्ली जाएंगे और उनके साथ चर्चा की जाएगी और कार्यकारणी का गठन किया जाएगा।रजनी पाटिल पहले भी हिमाचल की प्रभारी रही है और वे यहां की परिस्थितियों से भली भांति परिचित है । हिमाचल में पंचायतीराज के चुनाव भी इसी साल होने वाले है ऐसे में जल्द ही कार्यकारणी का गठन किया जाएगा ताकि कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा।
केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिटु पर साधा निशाना
वही कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिटु को लेकर भी निशाना साधा और उन पर झूठे आकंड़े पेश करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि रवनीत बिटु बीते दिनों शिमला आए थे लेकिन उन्होंने हिमाचल को मदद देने और रेलवे को लेकर जो आंकड़े पेश किए वो सही नही थे। उन्हें जानकारी नही थी। जिसका जवाब लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने जवाब दिया है।
संगठन के लोगों को नियुक्ति नहीं मिल पाई
हिमाचल प्रदेश में सरकार में विभागों में अध्यक्ष उपाध्यक्ष के कई पद खाली और संगठन के लोगों को नियुक्ति नहीं मिल पाई है जिससे कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह नाराज दिख रही है.प्रतिभा सिंह ने कहा कि चुनाव के समय जिन लोगों ने पार्टी के लिए रात दिन काम किया है, उन्हें सरकार में जगह मिलनी चाहिए और इसको लेकर उन्होंने कई बार मुख्यमंत्री से भी बात की है और ऐसे लोगों को नजरअंदाज न करें जिन्होंने संगठन के लिए काम किया है।
