/ Oct 16, 2026

कुमारी शैलजा बोली मंच पर एक होने की बात नही.. सभी सच्चे मन से मिलकर लड़े चुनाव

करनाल, 20 फरवरी –करनाल पहुँची सिरसा से कांग्रेस की सांसद कुमारी शैलजा ने कांग्रेस पार्टी कार्यालय पहुंच पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में जोश भरा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता चुनाव में लगे हुए हैं।,मिलकर चुनाव लड़े और पार्टी को जिताएं। कांग्रेस छोड़कर नेता दूसरी पार्टी में जा रहे है के  सवाल पर उन्होंने कहा कि कोई दबाव से या अन्य कारणों से पार्टी छोड़कर जाता है, लेकिन कांग्रेस ने भी एक पहचान भी दी है, फिर भी अलग फैसला अगर करते है ये उनके विवेक पर निर्भर करता है।
हार पर पूछे सवाल पर सांसद कुमारी शैलजा ने  कहा कि कहा कि उस बात पर मैं अब नहीं जाऊंगी, क्या कमियां रही? पर सबने देखा कि जीती हुई बाजी हम हार गए । सभी की जुबान पर था कि हरियाणा में कांग्रेस आ रही है। अब हमारे नए प्रभारी बने हैं, जो कि काफी सीनियर और अनुभवी हैं, उनके साथ मिलकर कांग्रेस को आगे बढाएंगे।शैलजा के नजदीकी कई नेताओं को पार्टी छोड़ने पर बोली शैलजा जो कांग्रेसी है मै उन सबको नजदीकी मानती हूं। वो पार्टी का हिस्सा हैं,, पार्टी ने उनको पहचान दी है।
क्या प्रदेश अध्यक्ष के बदले जाएंगे: 
ये हाइकमान का फैसला होगा , इस पर मैं कोई टिपण्णी नहीं करूंगी।
 
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को दी बधाई:
हरियाणा की एक महिला होने के नाते मैं उन्हें बधाई देती हूँ। महिलाएं अपनी मेहनत से अपने आप को साबित करती हैं। उन्होंने भी साबित किया।वहीं संगठन पर बोलते हुए कहा कि आने वाले समय में इस पर गौर किया जाएगा, कल इस पर हाइ लेवल मीटिंग हुई है , संगठन को पूरा महत्व मिलेगा, सभी नए प्रभारी के साथ मिलकर काम करेंगे।जब उनसे पूछा गया कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी शैलजा एक साथ मंच पर नजर आएगी तो उस पर बोला कि मंच की कोई बात नहीं होती, सभी सच्चे मन से काम करें।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नए जिलों पर भाजपा के विरोध को लेकर सीएम मीडिया एडवाइजर का जवाब,बोले- रिपोर्ट के बाद ही होगा निर्णय

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।प्रदेश सरकार की ओर से आयोग के गठन के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाओं पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नए जिलों के गठन को लेकर जल्दबाजी...

भाई की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत,अब 50 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में निभा रहीं संकल्प

चिंतपूर्णी,विकास-:मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास की एक भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है।पंजाब के होशियारपुर जिले के चौहाल की रहने वाली अमनदीप अपने भाई के स्वस्थ होने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाने के लिए करीब 50 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर रही हैं।उनकी यह कठिन यात्रा आस्था,संकल्प...

चंबा आज भी पिछड़ेपन से जूझ क्यों रहा? पठानिया ने हर्ष महाजन से मांगा जवाब

चंबा-: चंबा के विकास और जिले के पिछड़ेपन को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चंबा के विकास को लेकर दिए गए बयानों पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कड़ा पलटवार किया है।उन्होंने महाजन के राजनीतिक सफर और पूर्व में सत्ता में रही उनकी भूमिका...

शिमला में फोरलेन टनल निर्माण के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ढली में निकाली आक्रोश रैली

शिमला,संजू-:राजधानी शिमला में फोरलेन टनल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है।टनल निर्माण के कारण मकानों में दरारें आने और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों ने शुक्रवार को ढली टनल से आक्रोश रैली निकाली। टनल प्रभावित मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर लोगों ने सरकार और प्रशासन के...

कांगड़ा बनेगा हिमाचल का पर्यटन केंद्र, नए जिलों पर आयोग की रिपोर्ट के बाद होगा फैसला: CM सुक्खू

राहुल चावला,धर्मशाला–:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने और धर्मशाला को बड़े आयोजनों के केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास,होटल कारोबार,नए जिलों के गठन, स्वास्थ्य सेवाओं,शिक्षा और केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.