/ Aug 29, 2026

अंबाला प्रशासन चुनावों की तैयारिया में जुटा.. अधिकारियों ने स्कूलों में जाकर की बूथों की जांच

अम्बाला,22 फरवरी-अंबाला प्रशासन चुनावों की तैयारियों में जुट गया है और मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहा है।अधिकारियों ने स्कूलों में जाकर बूथों की जांच की, ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।निरीक्षण के दौरान बिजली,पानी,शौचालय,रैंप जैसी बुनियादी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया।इसके अलावा,चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है।अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने के लिए जायजा लिया कि दिव्यांग मतदाताओं और वरिष्ठ नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।प्रशासन का कहना है कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

चुनावों का जायजा लेने के बाद निर्मल सिंह,इलेक्शन कानूनगो अंबाला ने बताया चुनाव से जुड़े अधिकारियों ने आज विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को जांचा।उन्होंने बताया कि वह विभिन्न स्थानों पर जा रहे है जहां पर मतदान केंद्र बनाए गए है.उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र के बाहर बूथ संख्या लिखा गया है जिससे मतदाता आसानी से अपने बूथ तक पहुंच सके ।निरीक्षण के दौरान बिजली, पानी, शौचालय, रैंप जैसी बुनियादी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह सुनिश्चित करने के लिए जायजा लिया कि दिव्यांग मतदाताओं और वरिष्ठ नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।प्रशासन का कहना है कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

वही स्कूल प्राचार्य ने बताया कि प्रशासन और चुनाव अधिकारियों के निर्देशानुसार चुनाव संबंधी सभी तैयारियां सुचारू रूप से चल रही हैं।उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर सुविधाओं की जांच आज टीम द्वारा की जा रही है और जो भी सुधार आवश्यक हैं,उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है।प्राचार्य ने यह भी बताया कि स्कूल परिसर में मतदान केंद्र बनाए जाने के चलते आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं,जिसमें बिजली,पानी,साफ-सफाई और सुरक्षा के प्रबंध शामिल हैं। साथ ही,अधिकारियों के निर्देशानुसार मतदान कर्मियों और मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की जा रही है।प्रशासन की ओर से दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए चुनावी कार्यवाही को सफल बनाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।दिव्यांग ओर बजुर्ग मतदाताओं के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.