गेहूं के बैग्स पर पानी का छिड़काव करके बढ़ाया जा रहा था वजन…अधिकारी पहुंचे मौके पर

सोनीपत,24फरवरी-हरियाणा में आज कल फूड कॉपरेशन ऑफ इंडिया के अधिकारी एक्शन मोड़ में नजर आ रहे हैं.सोनीपत के गांव बरोदा में बने हैफेड के गोदाम में अधिकारियों की टीम पहुंची.गोदाम में करीब 1 लाख 62 हजार गेहूं के बैग्स पर पानी का छिड़काव करके वजन बढ़ाया जा रहा था और अधिकारियों को इस बात का भी इल्म लग रहा है कि इसमें वजन बढ़ाने के लिए यह पानी का छिड़काव किया जा रहा था।

गेहूं खरीद से पहले गोदामों की हो रही जांच

केंद्र और राज्य सरकार किसान से गेहूं खरीद करके गरीबों और आपातकाल के लिए उसका भंडारण करती है और इसके लिए हरियाणा के अलग अलग हिस्सों में केंद्रीय खरीद एजेंसी एफसीआई ने गोदाम बना रखे है.आजकल गेहूं खरीद से पहले सभी गोदामों की जांच की जा रही है,लेकिन जब रोहतक डिवीजन मैनेजर केशव मीणा अपनी टीम के साथ बरोदा गांव स्थित हैफेड के अंतर्गत आने वाले गोदाम में पहुंचे तो वहां उनको मामला समझते देर नहीं लगी.जिन कर्मचारियों और अधिकारियों के पास इसके रख रखाव की जिम्मेदारी दे रखी थी उन्होंने वहां पर रखे गेहूं पर पानी का छिड़काव कर रखा था,यहां करीब 8 लाख मेट्रिक टन गेहूं के 1 लाख 62 हजार बैग्स रखे हुए है,शुरुआती जांच में यह पता लगा है कि गेहूं को वजन को बढ़ाने के लिए यह पानी का छिड़काव किया गया है।

FCI रोहतक डिवीजन मैनेजर ने दी ये जानकारी

एफसीआई रोहतक डिवीजन के मैनेजर केशव मीणा ने बताया कि बरोदा में जो गोदाम बनाया गया है इसमें करीब 1 लाख 62 हजार बैग्स रखे है जहां करीब 8 लाख मेट्रिक टन गेहूं रखा गया है.यहां पर रखे गए गेहूं पर पानी का छिड़काव किया गया और इस गोदाम का रोज रखाव का जिम्मा हैफेड को दे रखा है और लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों पर अब मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा और यहां कितना गेहूं खराब हुआ और आगे क्या मामला है इसकी जांच करवाई जाएगी ।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उद्योगपति नरिंदर भंवरा और जतिंदर मित्तल ने कल लगने वाले धरने की तैयारियों का लिया जायजा

-इंडस्ट्री एसोसिएशनों ने सरकार व अधिकारियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप,   लुधियाना, 24 मई (दलजीत विक्की)पंजाब सरकार और विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा इंडस्ट्री पर कथित तौर पर थोपे जा रहे उद्योग विरोधी फैसलों और लगातार हो रही परेशानियों के खिलाफ लुधियाना की सभी प्रमुख औद्योगिक एसोसिएशनें सोमवार को फोकल पॉइंट फेज-5 स्थित पंजाब...

आईजीएमसी शिमला ने रचा इतिहास, पहली बार रोबोटिक तकनीक से बड़ी आंत के कैंसर की सफल सर्जरी

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल Indira Gandhi Medical College and Hospital यानी आईजीएमसी शिमला ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में पहली बार बड़ी आंत यानी कोलन कैंसर की सफल रोबोटिक सर्जरी की गई है। इस उपलब्धि को प्रदेश में आधुनिक चिकित्सा तकनीक की दिशा...

95.67 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज, ज्वाली के गौरव कुमार पर जिला कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन

राहुल चावला ,धर्मशाला – कांगड़ा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ज्वाली के चलवाड़ा निवासी गौरव कुमार और उसके परिवार की 95,67,741 मूल्य की कथित अवैध संपत्ति फ्रीज कर दी है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत की गई है। जानकारी के...

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का तीखा हमला

​शिमला,संजू-:मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव औरअंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर अब आम जनता की जेब पर पड़ने लगा है। देश के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में भी पिछले 10 दिनों के भीतर पेट्रोल और डीजल के दामों में तीसरी बार रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज ही पेट्रोल...

खेल और तिरंगे का नशा करें युवा..सफलता की बीमारी ही सबसे बड़ी जीत : बबीता फोगाट

कांगड़ा, राहुल -:कांगड़ा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान बबीता फोगाट ने युवाओं को खेलों से जुड़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अगर युवाओं को किसी चीज का नशा करना है तो वह खेल और तिरंगे का होना चाहिए। खेल ऐसा नशा है, जिसकी “बीमारी” भी सफलता लेकर आती...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.