/ Jun 18, 2026

शिमला के कच्चीघाटी में एक निजी होटल के कमरे में लगी आग.. एक पर्यटक की जलकर मौत

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-राजधानी शिमला के कच्चीघाटी में एक बड़ा कांड हो गया है।यहां एक निजी होटल के कमरे में अचानक आग लगने से महाराष्ट्र का एक पर्यटक जिंदा जल गया।इस दुःखद घटना में उसकी मौ.त हो गई है।मृतक की पहचान महाराष्ट्र के सांगली जिले के कोरेगांव निवासी 24 वर्षीय रितेश पुडाले के रूप में हुई है।

दो दोस्तों के साथ शिमला घूमने आया था रितेश

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना बीती शुक्रवार रात को करीब 11 बजे पेश आई है।मृतक रितेश अपने दो दोस्तों आशीष और अवधूत पाटिल के साथ शिमला घूमने पहुंचे थे.उन्होंने शिमला के कच्ची घाटी के समीप एक होटल में कमरा बुक कराया था।अवधूत व आशीष ने पुलिस को बताया कि वह पहली मंजिल पर कमरा नंबर 106 में ठहरे थे।रात को जब तीनों दोस्त सो रहे थे,तभी कमरे में अचानक आग लग गई।उन्होंने बताया कि आशीष और अवधूत तो किसी तरह कमरे से बाहर निकलने में सफल रहे,लेकिन रितेश कमरे में ही फंस गया वह भाग नहीं पाया और वह आग की चपेट में आ गया। वहीं होटल प्रबन्धन ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी।अग्निशमन विभाग की टीम तुंरत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आ.ग पर काबू पाया। पुलिस ने कमरे से रितेश का जला हुआ शव बरामद किया और घायलों को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला में भर्ती कराया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पर्यटक आशीष कि शिकायत पर थाना बालूगंज में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अमेरिकी हमले में मारे गए हमीरपुर के कैडेट आदित्य शर्मा का पोस्टमार्टम, परिजनों ने शिप संचालन पर उठाए गंभीर सवाल

हमीरपुर,अरविंद-:हमीरपुर जिले के भालू गांव निवासी 23 वर्षीय मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा,जिनकी अमेरिकी हमले में मौत हो गई थी,के पार्थिव शरीर का गुरुवार को डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया दो चिकित्सकों की टीम की निगरानी में पूरी की गई। इस दौरान आदित्य के परिजन, प्रशासनिक...

मुख्यमंत्री ने जयराम ठाकुर पर साधा निशाना, बोले- पेपर लीक और SSC घोटाले के लिए भाजपा जिम्मेदार

धर्मशाला,राहुल चावला-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को धर्मशाला में सिटी बस डिपो एवं ई-चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने तीन इंटर-सिटी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया।मुख्यमंत्री ने स्वयं इलेक्ट्रिक बस में सवार होकर HRTC वर्कशॉप से सर्किट हाउस तक सफर किया और प्रदेश में हरित परिवहन को बढ़ावा...

बादलों ने दी लू से राहत, उमस ने बढ़ाई परेशानी; छबीलों से मिल रहा सुकून

अंबाला-:अंबाला में पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है।बादल छाने और हल्की बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी और लू से काफी राहत मिली है।जहां कुछ दिन पहले तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं अब यह 36 से 38 डिग्री के बीच बना हुआ है।हालांकि उमस...

फेसबुक फ्रेंडशिप के जाल में फंसाकर 8.75 लाख की ठगी, साइबर पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा

कैथल-:सोशल मीडिया पर विदेशी महिला बनकर दोस्ती करने और भारत आने के बहाने एक वरिष्ठ नागरिक से 8.75 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का कैथल साइबर क्राइम थाना ने भंडाफोड़ किया है।पुलिस ने इस मामले में दो नाइजीरियाई नागरिकों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस जांच के अनुसार फरवरी 2025...

मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचे पंजाब सीएम भगवंत मान का परिवार, विशेष पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

चिंतपूर्णी,विकास-:हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां श्री चिंतपूर्णी मंदिर में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के परिवार ने पहुंचकर माता रानी के चरणों में शीश नवाया और विशेष पूजा-अर्चना की।इस दौरान मुख्यमंत्री की माता हरपाल कौर तथा उनकी पत्नी डॉ.गुरप्रीत कौर ने श्रद्धा भाव से मां चिंतपूर्णी के दर्शन कर प्रदेश और परिवार की सुख-समृद्धि...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.