पूर्व मंत्री करण दलाल का आरोप…. ईवीएम से बनी सरकार ले रही है जनता से बदला

हरियाणा,8 मार्च-कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा.बीते दिनों हुई बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई.किसानों की फसलों के मुआवजे की मांग की।इस दौरान दलाल ने एक बार फिर ईवीएम पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि प्रदेश में जो सरकार चल रही है वह जनसमर्थन की सरकार नहीं है बल्कि ईवीएम से बनी सरकार है इसलिए सरकार जनता से बदला लेने का काम कर रही है।

पूर्व मंत्री दलाल ने कहा कि सरकार में बैठे भाजपा के विधायक और मंत्रियों को जनता से कोई लेना देना नहीं है, वो तो अपना कारोबार करने में लगे हुए है। और अवैध धंधे कर जनता को लूट रहे है।उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जो बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि हुई थी,उससे पूरे पलवल जिले में किसानों का भारी नुकसान हुआ है,लेकिन सरकार के किसी भी नुमाइंदे ने अभितक किसानों से उनकी बर्बाद हुई फसलों का जायजा लेने तक की भी जहमत नहीं उठाई। इतना ही नहीं उन्होंने पलवल अलीगढ़ रोड पर बनाए गए केजीपी इंटरचेंज को लेकर भी सरकार पर हमला बोला. दलाल ने कहा कि जब इस इंटरचेंज की मंजूरी केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दी थी उस समय वादा हुआ था कि इस इंटरचेंज पर स्थानीय निवासियों से टोल नहीं वसूला जाएगा लेकिन जनता से भारी भरकम टोल वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार उद्योगपतियों के अरबों खरबों रुपए को तो माफ कर देती है लेकिन किसान कमेरे के दुख तकलीफों से कोई लेना देना नहीं है.इतना ही नहीं दलाल ने स्थानीय जिला प्रशाशन पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अधिकारियों की तरह नहीं बल्कि भाजपा के पदाधिकारियों के तौर पर काम कर रहे हैं जो बदहाली अब जिले की हो रही है वो आज से पहले कभी नहीं देखी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.