/ Aug 29, 2026

वल्लभ कॉलेज मंडी के पूर्व छात्र पंकज और विनय सेना में बने लेफ्टिनेंट

मंडी,धर्मवीर(TSN)-वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी के एनसीसी एयर विंग के सीनियर अंडर ऑफिसर पंकज कुमार व कैडेट वारंट ऑफिसर विनय ठाकुर लेफ्टिनेंट बने हैं।ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी चेन्नई में सैन्य प्रशिक्षण के बाद पासिंग आउट परेड के बाद दोनों ने यह उपलब्धि हासिल की है।बता दें कि लेफ्टिनेंट पंकज कुमार व लेफ्टिनेंट विनय ठाकुर वल्लभ राजकीय महाविद्यालय के पूर्व छात्र व हिमाचल प्रदेश एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के कैडेट रह चुके हैं।लेफ्टिनेंट पंकज कुमार को उनके माता-पिता व विनय कुमार को उनकी माता और बहन ने कधों पर स्टार लगाए।

युवा अवस्था में विनय के सिर से उठ गया था पिता साया:

लेफ्टिनेंट विनय ठाकुर मंडी शहर के साथ लगते बिजनी गांव से संबंध रखते हैं।विनय ठाकुर का बचपन गोवा में बीता, जहाँ उनके पिता एक रेस्तरां में मैनेजर के रूप में कार्यरत थे। इसके बाद, विनय ठाकुर उच्च शिक्षा के लिए अपने गृह नगर मंडी लौट आए। विनय ठाकुर की माता देश कुमारी ने बताया कि युवा उम्र में उनके बच्चों ने अपने पिता स्वर्गीय सुरेंद्र कुमार को खो दिया। जिससे युवा विनय ठाकुर पर पारिवारिक जिम्मेदारियों का भारी बोझ आ गया। विनय ने कड़ी मेहनत की और स्नातक के बाद कई नौकरियाँ कीं।साथ ही,वह रक्षा सेवाओं की तैयारी भी कर रहे थे।विनय ठाकुर को लंबे संघर्ष और कठिन परिश्रम के बाद,रक्षा सेवाओं में चयन मिला। विनय ठाकुर ने ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) से एक अधिकारी के रूप में पासआउट होकर अपने सपने को साकार किया है।वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के पूर्व विद्यार्थी व एनसीसी एयर विंग मंडी में सीनियर अंडर ऑफिसर पंकज कुमार भी ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी चेन्नई में पासिंग आउट परेड के बाद भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं।लेफ्टिनेंट पंकज कुमार भारतीय सेना की गार्ड रेजीमेंट में सेवा देंगे।लेफ्टिनेंट पंकज कुमार मंडी के नजदीक कोर्टमोरस धूमा देवी क्षेत्र से संबंध रखते हैं।पंकज के पिता दीवान ठाकुर सामाजिक कार्यकर्ता व बागबान व किसान है।वल्लभ कॉलेज मंडी के फ्लाइंग ऑफिसर डॉ चमन ने विनय ठाकुर व पंकज ठाकुर को लेफ्टिनेंट बनने पर दोनों को बधाई दी है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.