/ Jun 28, 2026

सोनीपत नगर निगम मेयर उपचुनाव में .बीजेपी उम्मीदवार राजीव जैन की जीत

सोनीपत,12 मार्च-हरियाणा नगर निकाय चुनावों में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया है.सोनीपत नगर निगम मेयर उपचुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार राजीव जैन को 34 हजार 749 वोटो से जीत मिली है.जिसके बाद राजीव जैन और बीजेपी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है,तो राजीव जैन ने अपनी इस जीत का सहरा जनता को बांधा है और सोनीपत के विकास कार्यों में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के बाद खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है.

कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 34 हजार 749 वोटों से हराया

आज नगर निगम के मेयर उपचुनाव में बीजेपी ने शानदार जीत हासिल की है.सोनीपत में आज हुई नगर निगम मेयर उपचुनाव की मतगणना में बीजेपी ने कांग्रेस पर बडी जीत हासिल की है और बीजेपी के राजीव जैन ने कांग्रेस के कमल दीवान को 34 हजार 749 वोटो से हराया,हालांकि जब नतीजे घोषित हुए तो दोनों उम्मीदवार गले मिलते हुए दिखाई दिए।बीजेपी के उम्मीदवार और अब विजेता राजीव जैन ने कहा कि इस जीत का श्रेय भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और सोनीपत की जनता को जाता है.सोनीपत की जनता ने अपने विकास कार्यों के लिए बीजेपी को चुना है और अब बीजेपी की ट्रिपल इंजन की सरकार काम करेगी और सोनीपत का विकास कार्य और भी तेजी से होगा, तो उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर जुबानी बाण चलाए.उन्होंने कहा कि बीच चुनाव में प्रभारी बदलना कोई अच्छी बात नहीं थी. कांग्रेस के पास कोई भी अच्छा नेतृत्व नहीं है और बीजेपी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है.उन्होंने कहा कि अब सोनीपत के रुके हुए विकास कार्यों में तेजी आएगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वीबी-जी राम जी योजना पर सियासत तेज, जयराम ठाकुर ने सरकार पर लगाए भ्रामक प्रचार के आरोप

शिमला,संजू-:प्रदेश में 1 जुलाई से लागू होने जा रही विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर योजना को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने और राजनीतिक कारणों से इसका विरोध करने का...

अंबाला कैंट में आधुनिक ‘तरंग रेलवे स्टेडियम’ का शुभारंभ, खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

अंबाला-:खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने की दिशा में अंबाला मंडल ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अंबाला कैंट स्थित तरंग रेलवे स्टेडियम का उद्घाटन किया। स्टेडियम का शुभारंभ अंबाला मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) विनोद भाटिया ने किया। इस अवसर पर स्पोर्ट्स ऑफिसर एवं वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (TRD) चंद्रकांत मूंगरे सहित मंडल...

अंबाला सिविल अस्पताल में DG हेल्थ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर फार्मासिस्ट चार्जशीट

अंबाला-:हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. कुलदीप सिंह ने गुरुवार को अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, दवा स्टोर, लैब और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दवा स्टोर में एक्सपायरी से पहले ही दवाओं को अलग रखे जाने के मामले में संबंधित फार्मासिस्ट को चार्जशीट करने...

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के समक्ष हिमाचल के अधिकारों और लंबित मामलों की प्रभावी पैरवी की

शिमला-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट कर हिमाचल प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण और लंबे समय से लंबित मुद्दों को मजबूती से उठाया। इस दौरान उन्होंने राज्य के संवैधानिक अधिकारों, वित्तीय हितों और विकास संबंधी आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.